PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy: Apply for 60 Post, Check Last Date & Apply fast !!

PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy: पुणे नगर निगम ( PMC ) ने वर्ष 2026 के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग मैं जूनियर इंजीनियर और हेल्थ इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 संविदा पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिसमें जूनियर इंजीनियर के 30 पद और हेल्थ इंस्पेक्टर के भी 30 पद भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 जून 2026 से शुरू हो चुकी है योग्य एवं पात्र उम्मीदवार ऑफलाइन के माध्यम से 13 जुलाई 2026 तक अपने आवेदन जमा कर सकते हैं।

PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy: Overview

Organised Pune Municipal Corporation ( PMC
Total Post 60 Post
Post Name Junior Engineer & Health Inspector
Qualification B.E. /BTech in environmental engineering & 12th pass (HSC)
Age Limit minimum age not mentioned
Application Mode Offline
Official Website Click Here

भर्ती की जानकारी

इस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता की बात करें तो जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवारों के पास एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग में B.E / B.Tech होना चाहिए जबकि हेल्थ इंस्पेक्टर पद के लिए उम्मीदवारों के पास 12वीं ( HSC ) पास होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में न्यूनतम और अधिकतम आयु का स्पष्टीकरण नहीं किया गया है हालांकि सामान्य तौर पर PMC की अन्य संविदा भर्तियों में उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तक रहती है और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष तक होती है।

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा से नहीं गुजरना होगा, बल्कि आवेदन की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जूनियर इंजीनियर के पदों पर जो भी उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर चयनित होंगे उन्हें ₹50,000 प्रति माह तक वेतन तथा हेल्थ इंस्पेक्टर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹40,000 प्रतिमाह का समेकित वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उन्हें आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक अवश्य पर लेना चाहिए।

PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy- पद की जानकारी

पद का नामपदों की संख्या
जूनियर इंजीनियर30 पद
हेल्थ इंस्पेक्टर30 पद
टोटल 60 पोस्ट

Also Read This: BOI Credit Officer Vacancy 2026: Online Apply For 779 Credit Officer Post, Check Last Date & Eligibility

आवश्यक योग्यता

  • जूनियर इंजीनियर – उम्मीदवारों को जूनियर इंजीनियर पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में बीई बीटेक ( B.E./ B.Tech ) होना अनिवार्य है।
  • हेल्थ इंस्पेक्टर पद – उम्मीदवारों को हेल्थ इंस्पेक्टर पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से HSC ( 12वीं पास ) और साथ में सेनेटरी इंस्पेक्टर डिप्लोमा होना जरूरी है।
  • प्राथमिकता – हेल्थ इंस्पेक्टर पद के लिए विज्ञान स्नातक उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • भाषा की आवश्यकता- उम्मीदवारों को मराठी भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
  • आदिवासी – उम्मीदवारों का महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना जरूरी है।

Also Read This: Annapurna Bhandar yojana west bengal Apply Form 2026 Full details

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन में न्यूनतम और अधिकतम आयु का ( Mention ) स्पष्टीकरण नहीं किया गया है हालांकि सामान्य तौर पर PMC की अन्य भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तक निर्धारित की जाती है तथा आरक्षित वर्ग की श्रेणियां की अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष तक होती है।

सैलरी

पद का नाममासिक वेतननौकरी का प्रकार
जूनियर इंजीनियर ₹50,000 (कंसोलिडेटेड) कॉन्ट्रैक्ट बेस (11 महीने)
हेल्थ इंस्पेक्टर ₹40,000 (कंसोलिडेटेड ) कॉन्ट्रैक्ट बेस (11 महीने)

आवेदन शुल्क

PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy के लिए आवेदन करने वाले सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना होगा क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया

  • आवेदन की जांच- सबसे पहले जमा किए गए आवेदन और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • शॉर्टलिस्टिंग – यदि आवेदन पत्र बड़ी संख्या में प्राप्त होते हैं तो उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया जा सकता है।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू ( साक्षात्कार) के लिए बुलाया जाएगा।
  • अंतिम चयन – उम्मीदवारों का अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले Deputy Commissioner ( उप आयुक्त) सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विभाग PMC के नाम पर एक लिखित आवेदन तैयार करें।
  • अब आवेदन फार्म में सभी व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी एवं संपर्क से संबंधित जानकारी सही-सही भरें।
  • अब शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं आवश्यक दस्तावेज की स्व सत्यापित प्रतियां आवेदन फार्म के साथ संलग्न करें।
  • अब आवेदन फार्म पर एक हाल की पासपोर्ट साइज फोटो चिपकाए।
  • पूरा भरा हुआ आवेदन फार्म व्यक्तिगत रूप से निर्धारित पते पर स्वच्छ सर्वेक्षण वार रूम PMC मुख्य भवन पहली मंजिल शिवाजी नगर पुणे 411005 मैं कार्यालय समय के दौरान ( सार्वजनिक छुट्टियों को छोड़कर ) जमा करें।
  • यह सुनिश्चित करें कि आपका आवेदन फॉर्म 29 जून 2026 से लेकर आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित पते पर जमा हो जाए।
Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here

Important Dates

notification release 28 June 2026
Online application start 29 June 2026
Llast date to apply 13 July 2026

PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

पुणे नगर निगम ( PMC ) की तरफ से जूनियर इंजीनियर और हेल्थ इंस्पेक्टर के कुल 60 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है?

जूनियर इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में बी ई बीटेक होना चाहिए तथा हेल्थ इंस्पेक्टर पद के लिए (12th ) HSC होना जरूरी है।

PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy के लिए उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार किया जाएगा?

आवेदन की जांच की जाएगी उसके बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा अंतिम चरण इंटरव्यू के प्रदर्शन और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

PMC Junior Engineer & Health Inspector Vacancy के लिए चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन दिया जाएगा?

जूनियर इंजीनियर के पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को ₹50,000 प्रतिमाह वेतन तथा हेल्थ इंस्पेक्टर के पद पर चयनित होने वालों उम्मीदवारों को ₹40000 प्रतिमाह का समेकित वेतन दिया जाएगा।

क्या यह भर्ती परमानेंट सरकारी नौकरी है?

नहीं यह परमानेंट नौकरी नहीं है बल्कि संविदा के आधार पर नियुक्तियां की जाएगी जिसमें उम्मीदवारों का चयन 11 महीने के कांट्रेक्चुअल बेस पर होगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top