Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026: नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन में आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाना है। इस योजना के तहत सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1000 करोड़ खर्च करने का बजट तैयार किया है जैसा कि आप जानते हैं उत्तर प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और देसी नस्ल की गायों के संरक्षण को लेकर निरंतर प्रयास करती रहती है। राज्य सरकार का कहना है कि किसान न केवल देसी गायों के पालन से अपनी आय में वृद्धि करें,बल्कि देसी दूध और दूध से बने iप्रोडक्ट को आम जनता तक पहुंचाए ताकि उन्हें भी इसका लाभ प्राप्त हो।
Table of Contents
Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026 क्या है?
नंद बाबा दुग्ध मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वकांक्षी पहल है इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों को आत्मनिर्भर एवं अग्रणी बनाना है। इस योजना के लिए सरकार ने ₹1000 करोड़ का बजट तैयार किया है। इस योजना के अंतर्गत हर गांव में दुग्ध सहकारी समितियां बनाई जा रही है जिससे कि किसानों को दूध का उचित मूल्य अपने गांव में ही मिल सके। योजना के तहत किसानों को उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों जैसे ( साहीवाल,धारपारकर, गिर ) पालन और डेयरी व्यवस्था स्थापित करने के लिए भारी सब्सिडी प्रदान की जाती है।
Also Read This: Annapurna Bhandar yojana west bengal Apply Form 2026 Full details
Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026 की मुख्य विशेषताएं
- पशुपालक किसानों / की आय में वृद्धि करना -ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को दूध का उचित और सही मूल्य दिलाकर उनकी आय में वृद्धि करना और आय का एक मजबूत साधन तैयार करना है।
- गाँव स्तर पर दुग्ध समितियां तैयार करना – हर गांव में ही दुग्ध सहकारी समितियां स्थापित करना ताकि किसानों को दूध बेचने के लिए कहीं दूर न जाना पड़े।
- स्वदेशी गायों की संख्या को बढ़ाना- राज्य में साहिवाल, गिर, धारपारकर हरियाणा जैसी दूध देने वाली गायों की संख्या में वृद्धि करना।
- रोजगार सृजन- युवाओं विशेषकर महिलाओं को डेयरी व्यवसाय से जोड़ना एवं अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।
Also Read This: NPCIL MAPS Apprentices Recruitment 2026 Apply Offline for 158 Posts | Eligibility, Stipend & Last Date
Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026 के अंतर्गत आने वाली सब योजनाएं
नंद बाबा दुग्ध मिशन योजना के अंतर्गत तीन प्रमुख योजना चलाई जा रही हैं :-
- मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना
- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना
- मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना
1- नंदिनी कृषक समृद्धि योजना:-
योजना के अंतर्गत स्वदेशी उन्नत नस्ल की दुधारू गाय जैसे साहिवाल गिर, धारपारकर, गंगातरी 25 गायों की डेयरी स्थापित करने पर लागत का 50% अनुदान तीन चरणों में दिया जाता है।
- योग्यता /इकाई – इस योजना के अंतर्गत 25 उन्नत नस्ल की गायों की डेयरी स्थापित की जाती है।
- लागत सब्सिडी (अनुदान)– इसकी कुल परियोजना लागत ₹62.50 लाख होती है सरकार की तरफ से 50% सब्सिडी दी जाती है यानी की ₹31.25लाख तक का अनुदान प्राप्त होता है।
- अनुदान का चरण/ शर्ते – इस योजना के अंतर्गत पशुपालकों को अनुदान तीन चरणों में प्राप्त होता है एवं इसके अलावा लाभार्थियों को 15% अपनी तरफ से और 35% बैंक लोन लेना होता है।
2- मिनी कृषक समृद्धि योजना:-
इस योजना के अंतर्गत स्वदेशी उन्नत नस्ल की 10 दुधारू गाय जैसे (साहिवाल गिर, धारपारकर ) की डेयरी स्थापित करने के लिए 294 इकाई निर्धारित की गई है।
- योग्यता /इकाई – इस योजना के अंतर्गत स्वदेशी उन्नत नस्ल की 10 गायों की डेयरी स्थापित की जाती है।
- लागत सब्सिडी (अनुदान )– इस परियोजना में कुल लागत करीब ₹23.60 लाख तक आती है, जिसमें 50% सब्सिडी प्रदान की जाती है जो की (अधिकतम ₹11.80 लाख )तक अनुदान मिलता है।
3- मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना:-
इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन क्षेत्र में आगे रखना तथा दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करने हेतु उन्नत नस्ल की गाय जैसे (साहिवाल, धारपारकर , गिर, हरियाणा ) आदि बाहर से लाकर गायों की डेयरी स्थापित करना (अधिकतम दो गायों ) को पालने पर सरकार द्वारा कुल लागत का 40% तक अनुदान दिया जाता है।
- योग्यता / इकाई – इस योजना के अंतर्गत स्वदेशी उन्नत नस्ल की गाय जैसे साहिवाल, गिर, धारपारकर, हरियाणा को बाहर से लाकर अधिकतम दो गायों की इकाई स्थापित की जाती है।
- लागत सब्सिडी (अनुदान)– इस योजना के अंतर्गत अधिकतम 2 गाय पालने पर सरकार द्वारा लागत का 40% अधिकतम ₹80,000 तक अनुदान के रूप में दिया जाता है।
Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026 के तहत मिलने वाले लाभ
- गोवंश का बीमा – योजना के अंतर्गत पशुपालक /किसान जो भी गाय की खरीदी करते हैं उन गायों का बीमा कराया जाता है।
- प्रोत्साहन राशि- अच्छा दुग्ध उत्पादन करने वाले पशुपालकों/ किसानों को सरकार की तरफ से ₹10000 से लेकर ₹15000 तक का इनाम (प्रोत्साहन) राशि दी जाती है
- सब्सिडी (वित्तीय) सहायता– मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के अंतर्गत स्वदेशी उन्नत नस्ल की 2 गाय पालने पर 40% सब्सिडी अधिकतम ₹80,000 तक का लाभ प्रदान किया जाता है वहीं नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत 25 गायों की इकाई स्थापित करने पर 50% सब्सिडी अधिकतम ₹31. 25 लाख तक का अनुदान सब्सिडी के रूप में दिया जाता है, और मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 गायों की इकाई स्थापित करने पर 50% सब्सिडी अधिकतम ₹11.80 लाख तक का अनुदान प्राप्त होता है।
योजना के लिए पात्रता
- आवेदक पशुपालक/ किसान को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए.।
- लाभार्थी के पास गौ पालन या पशुपालन का कम से कम 3 वर्षों का अनुभव होना चाहिए।
- योजना के तहत गायों का बीमा ( insurance) और ईअर टैग( ear tag ) लगवाना अनिवार्य है ।
- गायों की इकाई स्थापित करने के लिए पशुपालक लाभार्थी के पास पर्याप्त जगह होनी चाहिए।
- बड़ी यूनिट जैसे (कृषक नंदिनी समृद्धि योजना) के तहत आवेदक के पास चारे की व्यवस्था करने हेतु पर्याप्त जगह (कम से कम आधा एकड़ )जमीन होनी चाहिए।
- पशुपालक द्वारा खरीदी जाने वाली गाय प्रथम या द्वितीय व्यास (Calving) की होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आय प्रमाण पत्र
- पशुपालन के लिए पर्याप्त जगह भूमि का विवरण
- गाय की खरीद का बिल और बीमा संबंधी दस्तावेज
Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026 का लाभ उठाने के लिए सरकार द्वारा नंद बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल तैयार किया गया है आप वहां जाकर इस मिशन के अंतर्गत आने वाली विभिन्न योजनाओं जैसे मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और मुख्यमंत्री गौ संवर्धन योजना में से जिसका भी लाभ उठाना चाहते हैं उसकी दिशा निर्देश मिल जाएंगे।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
- अब आवेदन फार्म में सभी जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
- आवेदन फार्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन फार्म को एक बार चेक करने की पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:-
Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026 के लिए ऑफलाइन के माध्यम से भी आवेदन पत्र स्वीकार किए जाएंगे इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार को निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर उसमें सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करके पत्र को रजिस्ट्रार /डाक द्वारा या स्वयं जाकर संबंधित जिले के मुख्य विकास अधिकारी ( CDO ) मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ( CVD ) के कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
FAQ-
Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026 के अंतर्गत कौन-कौन सी योजनाएं शामिल है?
नंद बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना, मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना और नंदिनी कृषक समृद्धि योजना को शामिल किया गया है।
नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत कितने अनुदान मिलता है?
यह बड़ी यूनिट है इसमें 25 गायों की इकाई डेयरी स्थापित करने पर कुल लागत का 50% अनुदान मिलता है।
क्या महिलाएं भी Nand Baba Dugdh Mission Yojana 2026 के लिए आवेदन कर सकती हैं?
जी हां महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना के तहत कितनी गायों की इकाई स्थापित की जा सकती है?
इस योजना के अंतर्गत स्वदेशी उन्नत नस्ल की जिसमें ( धारपारकर साहीवाल, गिर हरियाण )गायों की केवल दो गाय पालने पर सरकार 40% अनुदान यानी की 80 हजार तक सब्सिडी प्रदान करती है।
नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के अंतर्गत पशुपालक के पास डेयरी स्थापित करने के लिए कितनी भूमि होना अनिवार्य है?
लाभार्थी के पास 25 गायों की इकाई स्थापित करने के लिए कम से कम आधा एकड़ भूमि होना अनिवार्य है।




