Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026: सरकार कर रही किसानों की फसल नुकसान की भरपाई, फसल क्षति का आकलन शुरू, जल्दी देखें करें आवेदन

Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026

Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026: बिहार के किसानों के लिए राहत भरी खुशखबरी सामने आई है हाल ही में आई आंधी, बारिश, ओला वृष्टि एवं तेज हवाओं के कारण किसानों की फसलों को जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई के लिए कृषि विभाग की तरफ से बिहार फसल क्षति अनुदान योजना के तहत किसानों सहायता देने के लिए फसल क्षति आंकलन शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत किसानों को 20% फसल की क्षति होने पर ₹10000 प्रति हेक्टेयर के आधार पर सहायता प्रदान की जाती है।

Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026 के तहत सभी प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो कि किसानों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर बनकर आई है। इस योजना का लाभ रैयत और गैर रैयत दोनों प्रकार के किसानों को प्राप्त होगा योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर करें और ऐसे ही नई-नई अपडेट जानने के लिए www.sarkarivigyapan.com पर व विज़िट करें।

Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026: Overview

योजना का नाम बिहार फसल सहायता योजना ( BRFSY ) ( बिहार फसल क्षति अनुदान योजना )
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
विभाग कृषि विभाग बिहार
लाभार्थी राज्य के रैयत और गैर रैयत किसान
उद्देश्य फसल क्षति होने पर आर्थिक सहायता
सहायता राशि 20% नुकसान पर ₹7,500/- प्रति हेक्टेयर
20% से अधिक नुकसान पर ₹10,000 प्रति हेक्टेयर
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026 क्या है ?

बिहार फसल क्षति अनुदान योजना जिसे बिहार फसल सहायता योजना ( BRFSY ) भी कहते हैं जो बिहार सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक किसान राहत योजना है प्राकृतिक आपदाओं जैसे आंधी बारिश बाढ़ ओलावृष्टि जैसी घटनाओं से किसानों को फसलों का भारी नुकसान उठाना पड़ता है उसकी भरपाई के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जिसके अंतर्गत 20% क्षति होने पर ₹7,500/- प्रति हेक्टेयर और 20% से अधिक क्षति होने पर ₹10000 प्रति हेक्टेयर के आधार पर अनुदान प्रदान किया जाता है।

हाल ही में पटना सहित कई जिलों में 50-60 किमी की तेज रफ्तार से हवा चली जिससे किसानों को अधिक फसल नुकसान हुई है उसकी भरपाई के लिए फसल क्षति आकलन शुरू कर दिया गया है जिसके तहत किसानों को अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Bihar Paan Vikas Yojana 2026: सरकार दे रही किसानों को पान की खेती पर ₹11,750 अनुदान + 50% सब्सिडी, जल्दी करें ऑनलाइन अप्लाई

यह भी पढ़ें: MP Kamdhenu Yojana 2026: मध्य प्रदेश सरकार डेयरी खोलने पर दे रही 33% सब्सिडी + ₹36 लाख तक का लोन जल्दी करें आवेदन

Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026 का उद्देश्य

बिहार फसल सहायता योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, आंधी, ओलावृष्टि, सूखा जैसी घटनाओं से फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है ताकि किसान को आर्थिक समस्याओं का सामना न करना पड़े।

योजना के तहत मिलने वाला लाभ

  • 20% फसल क्षति होने पर- किसी किसान की फसल 20% तक बर्बाद हो जाती है तो उसे ₹7,500 प्रति हेक्टेयर के आधार पर अनुदान दिया जाता है।
  • 20% से अधिक फसल क्षति होने पर – यदि किसी किसान की फसल 20% से अधिक बर्बाद हो जाती है तो उसे ₹10000 पर प्रति हेक्टेयर के अनुसार अनुदान दिया जाता है।
  • DBT के माध्यम से ट्रांसफर- इस योजना के अंतर्गत किसानों को फसल में हुए नुकसान की भरपाई की सहायता राशि सीधी डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

किन-किन किसानों को मिलेगा इस योजना का लाभ

  • रैयत किसान को लाभ – जो किसान अपनी खुद की भूमि पर खेती करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • गैर रैयत किसान को लाभ – जो किसान दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाएगा ।
  • रैयत और गैर रैयत दोनों प्रकार की किसान – बिहार फसल सहायता योजना का लाभ और रैयत और गैर रैयत दोनों प्रकार के किसानों को दिया जाएगा यानी कि जो खुद की जमीन पर भी खेती करते हैं और दूसरे की जमीन पर भी खेती करते हैं

किस प्रकार होगा फसल क्षति का आकलन ?

  • सबसे पहले प्राकृतिक आपदाओं के प्रभावित जिले की पहचान की जाती है।
  • अब उसके पश्चात फसलों का सर्वे पंचायत स्तर पर किया जाता है।
  • फसलों का जो नुकसान होता है उसका आकलन कृषि विभाग की टीम द्वारा किया जाता है।
  • फिर पंचायत बार फसलों की सूची तैयार की जाती है।
  • इस योजना का लाभ केवल उन्हें प्राप्त होगा जिनका नाम उस सूची में दर्ज होगा।

ऐसे मिलेगा Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026 का लाभ

  • सबसे पहले कृषि विभाग टीम द्वारा आपके क्षेत्र में फसल क्षति का सर्वे किया जाएगा।
  • उसके बाद सभी की पंचायत स्तर पर सूची तैयार की जाएगी।
  • वहीं आवेदक किसान पात्र होगा जिनका नाम सूची में दर्ज होगा।
  • इसके पश्चात आपको डीबीटी पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा।
  • आपका सत्यापन होने के पश्चात सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • भूमि का प्रमाण पत्र( गैर रैयत किसानों के लिए)
  • भूमि के कागजात ( रैयत किसानों के लिए )
  • मोबाइल नंबर

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर किसान पंजीकरण का ऑप्शन दिखाई देगा जिस पर क्लिक करके पंजीकरण करना होगा।
  • अब पोर्टल पर लॉगिन करके फसल क्षति का आवेदन फार्म को भरना होगा।
  • आवेदन फार्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • अब आवेदन फार्म को सफलतापूर्वक सबमिट करदें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

FAQ

फसल की क्षति 20% से अधिक होने पर कितना अनुदान दिया जाएगा?

20% से अधिक क्षति होने पर ₹10000 प्रति हेक्टेयर के आधार पर अनुदान दिया जाएगा।

बिहार फसल सहायता योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?

इस योजना का लाभ रैयत और गैर रैयत दोनों प्रकार के किसानों को मिलेगा।

Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026 के लिए आवेदन किस प्रकार करना होगा?

अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा।

2 thoughts on “Bihar Fasal Chhati Anudan Yojana 2026: सरकार कर रही किसानों की फसल नुकसान की भरपाई, फसल क्षति का आकलन शुरू, जल्दी देखें करें आवेदन”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.