CM Prasuti Sahayta Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार देती है ₹16000 की मदद, पात्रता से लेकर आवेदन तक की पूरी जानकारी यहां देखें

CM Prasuti Sahayta Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

CM Prasuti Sahayta Yojana 2026: जैसा कि आप जानती हैं कि अगर मां सुरक्षित हो तो बच्चा भी स्वस्थ ही होगा गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जिसमें एक महिला को न सिर्फ शारीरिक एवं मानसिक और आर्थिक सहारे की भी बहुत जरूरत होती है लेकिन हमारे समाज में आज भी कई ऐसी महिलाएं हैं जो आर्थिक तंगी से जूझ रही है जिसकी वजह से वह सही आहार पोषण और सही इलाज लेने में असमर्थ है। इन्हीं सब परेशानियों को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना की शुरुआत की जिसके माध्यम से गर्भवती महिलाओं को ₹16000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है

CM Prasuti Sahayta Yojana 2026 के तहत गर्भावस्था के दौरान माँ पौष्टिक आहार ले सके और डिलीवरी होने के पश्चात भी अपना और अपने बच्चों के स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रख सके इसके लिए सहायता उपलब्ध कराइ जाती है। योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे – पात्रता, दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया आदि हम आपको इस आर्टिकल में बेहद आसान और सरल भाषा में समझने का प्रयास करेंगे इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें और ऐसे ही लाभकारी योजना और लेटेस्ट अपडेट को जानने के लिए www.sarkarivigyapan.com पर विजिट करिए।

CM Prasuti Sahayta Yojana 2026: Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना ( मध्य प्रदेश )
शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
संचालित विभाग श्रम विभाग ( BOCWWB ) लोग स्वस्थ एवं परिवार कल्याण विभाग
लाभार्थी पंजीकृत श्रमिक या पुरुष श्रमिकों की गर्भवती महिलाएं
सहायता राशि₹16000 की वित्तीय सहायता
दो किस्तों में विभाजित राशिपहली किस्त ₹4000 दूसरी किस्त ₹12000
किस मिलेगा लाभ संबल कार्डधारी, असंगठित कामकाजी महिलाएं
महिलाओं की आयु सीमा 18 वर्ष या उससे अधिक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

CM Prasuti Sahayta Yojana 2026 क्या है ?

CM Prasuti Sahayta Yojana 2026 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण और कल्याणकारी योजना है जिसे श्रम विभाग ( BOCWWB ) द्वारा संचालित किया जा रहा है वर्ष 2018 में इसे लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से जोड़ा गया है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹16000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है ताकि वह गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार एवं सही इलाज व गर्भावस्था में होने वाली जांच आदि सही टाइम पर ले सके। लेकिन इस योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को प्राप्त होगा जो संबल कार्ड धारी होगी या जिनके पास संबल कार्ड होगा।

यह भी पढ़ें: GSSSB Health Worker Bharti 2026: गुजरात में नौकरी का शानदार मौका, 254 पदों पर भर्ती, ₹26000 रहेगी सैलरी 21 मार्च तक करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: PM Internship Yojana 2026: बेरोजगार युवाओं को सरकार दे रही मुक्त ट्रेनिंग साथ में ₹5000 प्रतिमाह +₹6,000 अनुदान, जल्दी करें आवेदन

CM Prasuti Sahayta Yojana 2026 का उद्देश्य

CM Prasuti Sahayta Yojana 2026 को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान आर्थिक सहायता प्रदान करना है, जिससे कि वह सही और पौष्टिक आहार एवं चिकित्सा संबंधी सुविधाएं ले सकेंगे। इस योजना कुछ शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को रोकना एवं कुपोषण की समस्या को कम करना है। इसके लिए सरकार की तरफ से ₹16000 की वित्तीय सहायता गर्भवती महिलाओं को दो किस्तों में प्रदान की जाती है।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • वित्तीय सहायता- मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹16000 की वित्तीय सहायता दो किस्तों में प्रदान की जाती है।
  • स्वास्थ संबंधी लाभ – इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार एवं चिकित्सीय सुविधाएं प्रदान की जाती है।
  • पहले दूसरे और तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना का लाभ पहले और दूसरे बच्चे तक ही दिया जाता था लेकिन अब इस योजना का लाभ पहले दूसरे और तीसरे बच्चे पर भी मिलेगा।
  • ग्रामीण भत्ता- ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को प्रसव के पश्चात ₹1400 का अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाता है।
  • शहरी भत्ता – शहर में रहने वाली महिलाओं को प्रसव के पश्चात ₹1000 का अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाता है।
  • पितृत्व लाभ – इस योजना के तहत पिता को भी 15 दोनों का पितृत्व गुलाब प्रदान किया जाता है।

कैसे मिलेंगे योजना के तहत ₹16000

  • पहले किस्त (₹4000 )– मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना के तहत मिलने वाली ₹16000 की वित्तीय सहायता की पहली किस्त बच्चों के जन्म के 3 महीने पहले (ANM ) की जांच एवं टीकाकरण के बाद प्रदान की जाती है ।
  • दूसरी किस्त ₹12,000– मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना के तहत मिलने वाली ₹16000 की वित्तीय सहायता की दूसरी किस्त बच्चों के जन्म के पश्चात शासकीय चिकित्सालय द्वारा निर्धारित टीकाकरण ( HBV टीकाकरण) के पश्चात प्रदान की जाती है।

योजना के लिए पात्रता एवं मानदंड

  • महिला को मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है।
  • महिला का नाम संबल कार्ड योजना या असंगठित कर्मकार योजना में शामिल होना चाहिए।
  • महिला के पास संबल कार्ड, बीपीएल कार्ड, राशन कार्ड आदि होना चाहिए ।
  • महिला की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • महिला गर्भवती होनी चाहिए।
  • मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना पहले दो जीवित प्रसवों के लिए है ।
  • शासकीय अस्पताल में डिलीवरी करना जरूरी है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • संबल कार्ड
  • बीपीएल राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक (जिसमें पैसा आएगा )
  • गर्भावस्था की जांच एवं रजिस्ट्रेशन कार्ड
  • समग्र आईडी
  • मोबाइल नंबर आधार से लिंक
  • बच्चों के जन्म का प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया

ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं –

  • सबसे पहले अपने ब्लाक खंड के चिकित्सा अधिकारी ( BMO ) के पास जाए।
  • अब उसे मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करें।
  • आवेदन फार्म में सभी जरूरी जानकारी धनपूर्वक।
  • फॉर्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को संलग्न करके अटैच करें।
  • अब आवेदन फार्म वही अधिकारी को जाकर जमा कर दें।

शहरी क्षेत्र की महिलाएं –

  • पहले अपने जिले के सिविल सर्जन अस्पताल में जाएं।
  • अब उससे मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना का आवेदन फार्म प्राप्त करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में मांगे गये सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करके अटैच करें।
  • आवेदन फार्म अधिकारी को जमा कर दे।

ऑनलाइन आवेदन –

  • मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए my scheme अथवा MP e- district portal के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • या फिर नजदीकी सीएससी किओस्क पर जाकर भी इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

FAQ

CM Prasuti Sahayta Yojana 2026 के तहत कितनी आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है?

मुख्यमंत्री प्रसूति साथ योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹16000 की वित्तीय सहायता मध्यप्रदेश सरकार की तरफ से प्रदान की जाती है।

योजना के तहत राशि कितनी किस्तों में प्रदान की जाती है?

इस योजना के तहत सहायता राशि दो किस्तों में प्राप्त होती है।

इस योजना का लाभ किन महिलाओं को प्राप्त होगा?

मध्य प्रदेश की गर्भवती महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है जो संबल कार्ड धारी हो वही।

अगर संभल कार्ड नहीं है तो भी इस योजना का लाभ मिल सकता है?

अगर संब ल कार्ड नहीं है तो राशन कार्ड या फिर असंगठित श्रमिक रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top