Swami Vivekanand Free Tablet Yojana 2026 मेरे दोस्तों क्या आप भी उत्तर प्रदेश के रहने वाले छात्र-छात्रा है और 12वीं कक्षा पास करने के पश्चात उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कदम बढ़ाया तो आपके लिए एक अच्छी खबर है दरअसल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने छात्र-छात्राओं को मुफ्त में स्मार्टफोन टैबलेट देने के लिए नई योजना की शुरुआत की है जिसके तहत ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रैजुएट, डिप्लोमा, टेक्निकल के छात्रों को डिजिटल तरीके से पढ़ाई करने के लिए मुफ्त में स्मार्टफोन टैबलेट प्रदान किया जा रहे हैं।
Table of Contents
स्वामी विवेकानंद सशक्तिकरण योजना जिसे उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट योजना के नाम से भी जाना जाता है इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार युवाओं को पढ़ाई और कौशल विकास बढ़ाने के लिए फ्री टैबलेट, स्मार्टफोन प्रदान कर रही है। अब तक इस योजना के तहत एक करोड़ छात्र छात्रों को लाभ प्राप्त हो चुका है, अगर आप भी इस योजना के तहत प्राप्त करना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी हमें आर्टिकल में बेहद आसान भाषा में बताई है।
Swami Vivekanand Free Tablet Yojana 2026: Overview
| योजना का नाम | स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना ( उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट स्मार्टफोन योजना) 2026 |
| शुरू की गई | उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा |
| नोडल विभाग | आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग उत्तर प्रदेश |
| लाभार्थी | ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रैजुएट, डिप्लोमा |
| लाभ | फ्री टैबलेट स्मार्टफोन |
| उद्देश्य | राज्य की उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना |
| आवेदन प्रक्रिया | कॉलेज आधारित प्रक्रिया |
| आधिकारिक वेबसाइट | Digisakhi Portal |
Swami Vivekanand Free Tablet Yojana 2026 क्या है ?
स्वामी विवेकानंद ए युवा सशक्तिकरण योजना जिसे उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट योजना के नाम से भी जाना जाता है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है यूपी सरकार इस योजना के माध्यम से राज्य के छात्र -छात्राओं को पढ़ाई में मदद करने एवं तकनीकी कौशल प्रदान करने के लिए मुफ्त में टैबलेट और स्मार्टफोन प्रदान कर रही है यह योजना ( Mission DigiShakti ) के अंतर्गत चलाई जा रही है। जिसके तहत अंडर ग्रेजुएट, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रैजुएट, डिप्लोमा, तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं विद्यार्थियों को मुफ्त में टैबलेट स्मार्टफोन प्रदान किए जाते हैं।
Swami Vivekanand Free Tablet Yojana 2026 का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश मिशन डीजे शक्ति के तहत चलाई जा रही है स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना जिसे उत्तर प्रदेश फ्री टैबलेट योजना भी कहा जाता है इसका उसको शुरू करने के पीछे उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना एवं उनकी शिक्षा को आसान बनाना है। सरकार का लक्ष्य 2 करोड़ विद्यार्थियों को इस योजना के तहत लाभ पहुंचाना है।
योजना के तहत मिलने वाले लाभ
- मुफ्त तकनीकी उपकरण प्राप्त होना– इस योजना के तहत छात्रों( स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा) आदि को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए टेबलेट स्मार्टफोन दिए जाते हैं।
- डिजिटल शिक्षा की ओर प्रोत्साहित करना- किसी योजना के माध्यम से छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई E – Book / E-Learning आदि में सुविधा प्राप्त होती है।
- रोजगार के अवसर मिलना- तकनीकी ज्ञान हासिल करने के पश्चात छात्रों को रोजगार के अवसर प्राप्त करना आसान हो जाते हैं एवं वह आत्मनिर्भर बनते हैं।
- कौशल विकास होना- इस योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न कोर्सेज एवं कौशल प्रशिक्षण की सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
योजना के लिए पात्रता
Swami Vivekanand Free Tablet Yojana 2026 के लिए सरकार की तरफ से कुछ पत्रताएं निर्धारित की गई है जिन्हें पूरा करने वाले छात्र-छात्राएं ही इस योजना के तहत लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना के तहत लाभ लेने के लिए छात्र-छात्राओं को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- इस योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को प्राप्त होगा जो ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रैजुएट, डिप्लोमा या मेडिकल जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रहे हो।
- विद्यार्थियों के परिवार की सलाह ना आए ₹200000 से कम होनी चाहिए।
- विद्यार्थी वर्तमान में किसी सरकारी कॉलेज में अध्यनरत होने चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- छात्रों का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- कॉलेज एडमिशन प्रवेश प्रमाण पत्र
- पिछले वर्ष की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया
Swami Vivekanand Free Tablet Yojana 2026 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई पूरी प्रक्रिया को फॉलो करें इसके अलावा इस योजना के तहत आवेदन कॉलेज यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को कॉलेज के अधिकारी द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूरी की जाती है।
- संस्था द्वारा पंजीकरण – इस योजना के तहत आवेदन आपके कॉलेज के अधिकारी या प्राचार्य द्वारा किया जाता है वह yuva shakti portal या Digi Shakti Portal पर छात्रों का डाटा अपलोड करते हैं।
- सत्यापन प्रक्रिया- कॉलेज द्वारा छात्र-छात्राओं का डाटा सत्यापित होने के पश्चात विभाग द्वारा उन्हें स्मार्टफोन टैबलेट प्रदान किए जाते हैं।
DigiShakti पोर्टल पर अपने स्टेटस कैसे चेक करें
- छात्र-छात्राएं जी भी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में पढ़ते हैं उनका डाटा कॉलेज /यूनिवर्सिटी द्वारा डीजीशक्ति पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है।
- जब विद्यार्थियों का छात्र डाटा कॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा डिग्री शक्ति पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है तो विद्यार्थियों को डीजी शक्ति पोर्टल पर जाकर Meripehchan के ऑप्शन पर जाकर e-KYC करनी होती है।
- अब छात्र स्टूडेंट कॉर्नर पर जाकर अपनी पूरी जानकारी और स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- जब छात्रों का डाटा कॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाता है तब वह स्टेटस पर दिखने लगता है और उन्हें कॉलेज यूनिवर्सिटी द्वारा टैबलेट स्मार्टफोन वितरण की तारीख और स्थान बता दिया जाता है।
FAQ
Swami Vivekanand Free Tablet Yojana 2026 का लाभ किस राज्य के छात्र छात्राएं प्राप्त कर सकते हैं?
इस योजना का लाभ केवल उत्तर प्रदेश के मूल निवासी छात्र-छात्राएं ही प्राप्त कर सकते हैं।
किन विद्यार्थियों को मिलेगा इस योजना का लाभ?
उत्तर प्रदेश के स्नातक स्नातकोत्तर डिप्लोमा मेडिकल जैसे प्रोफेशनल कोर्स कर रहे विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के लिए आवेदन किस प्रकार करना होगा?
इस योजना के लिए आवेदन छात्र-छात्राओं को कॉलेज के माध्यम से किया जाएगा।




