Sukanya Samriddhi Yojana 2025: भारत में बेटी के जन्म के साथ ही माता-पिता के मन में कई सपने आने लगते है – अच्छी पढ़ाई, अच्छे से शादी, और आर्थिक सुरक्षा। इन सपनों को साकार करने के लिए भारत सरकार ने 2015 में सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana) शुरू की थी।
ये योजना न केवल बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश है बल्कि इसमें मिलने वाला ब्याज और टैक्स बेनिफिट्स इसे और भी खास बनाते है।
Table of Contents
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य
- बेटियों की शिक्षा और शादी के लिए लंबी अवधि की बचत उपलब्ध कराना।
- लोगों को बेटियों के भविष्य के लिए निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करना।
- महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम।
योजना की मुख्य विशेषताएँ (Key Features)
| पॉइंट | डिटेल |
|---|---|
| लॉन्च | 22 जनवरी 2015 |
| कौन खोल सकता है | बेटी के माता-पिता या अभिभावक |
| बेटी की उम्र | 10 साल से कम |
| न्यूनतम निवेश | ₹250 प्रतिवर्ष |
| अधिकतम निवेश | ₹1,50,000 प्रतिवर्ष |
| ब्याज दर (2025) | 8.2% प्रति वर्ष (तिमाही आधार पर बदल सकती है) |
| अवधि | 21 साल (या बेटी की शादी/18 वर्ष की आयु के बाद आंशिक निकासी) |
| टैक्स लाभ | धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट |
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 की पात्रता (Eligibility)
- केवल भारतीय निवासी बेटी के नाम पर खाता खोला जा सकता है।
- खाता बेटी के जन्म से 10 साल के अंदर ही खुलना चाहिए।
- एक परिवार में अधिकतम 2 बेटियों के लिए ही खाते खोले जा सकते हैं (जुड़वा/तिड़वा बेटियों के केस में छूट)।
निवेश और जमा के नियम-Sukanya Samriddhi Yojana 2025
- हर वित्त वर्ष में कम से कम ₹250 जमा करना अनिवार्य है।
- एक वर्ष में अधिकतम ₹1.5 लाख जमा कर सकते हैं।
- जमा नकद, चेक, डिमांड ड्राफ्ट या ऑनलाइन मोड से भी किया जा सकता है (अगर बैंक/पोस्ट ऑफिस में सुविधा हो)।
ब्याज दर और गणना-Sukanya Samriddhi Yojana 2025
ब्याज दर सरकार हर तिमाही में तय करती है। 2025 की पहली तिमाही में यह 8.2% p.a. है। ब्याज सालाना कम्पाउंड होता है और वित्त वर्ष के अंत में खाते में क्रेडिट होता है।
Example:
अगर आप ₹3,000 हर महीने (₹36,000/साल) सुकन्या समृद्धि योजना में 15 साल तक जमा करते हैं, तो ब्याज 7.6% सालाना मानकर:
Maturity Value (at the end of 21 years):₹17,23,709
Investment Value:₹5,40,000
Maturity Year:2046
Interest Earned:₹11,83,709
अभी करंट रेट है 8.2 है , उस हिसाब से, अगर आप हर साल ₹50,000 जमा करते हैं और 15 साल तक जमा करते हैं, तो मैच्योरिटी के समय लगभग ₹23 लाख से ज्यादा (अंदाजन) हो सकते हैं। इसकी गड़ना निचे टेबल में दिया गया है।
| Year | Opening Balance (₹) | Deposit (₹) | Interest (₹) | Closing Balance (₹) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | 0 | 50,000 | 4,100 | 54,100 |
| 2 | 54,100 | 50,000 | 8,536 | 1,12,636 |
| 3 | 1,12,636 | 50,000 | 13,336 | 1,75,972 |
| 4 | 1,75,972 | 50,000 | 18,530 | 2,44,502 |
| 5 | 2,44,502 | 50,000 | 24,149 | 3,18,651 |
| 6 | 3,18,651 | 50,000 | 30,229 | 3,98,881 |
| 7 | 3,98,881 | 50,000 | 36,808 | 4,85,689 |
| 8 | 4,85,689 | 50,000 | 43,926 | 5,79,615 |
| 9 | 5,79,615 | 50,000 | 51,628 | 6,81,244 |
| 10 | 6,81,244 | 50,000 | 59,962 | 7,91,206 |
| 11 | 7,91,206 | 50,000 | 68,979 | 9,10,185 |
| 12 | 9,10,185 | 50,000 | 78,735 | 10,38,920 |
| 13 | 10,38,920 | 50,000 | 89,291 | 11,78,211 |
| 14 | 11,78,211 | 50,000 | 1,00,713 | 13,28,925 |
| 15 | 13,28,925 | 50,000 | 1,13,072 | 14,91,996 |
| 16 | 14,91,996 | 0 | 1,22,344 | 16,14,340 |
| 17 | 16,14,340 | 0 | 1,32,376 | 17,46,716 |
| 18 | 17,46,716 | 0 | 1,43,231 | 18,89,947 |
| 19 | 18,89,947 | 0 | 1,54,976 | 20,44,922 |
| 20 | 20,44,922 | 0 | 1,67,684 | 22,12,606 |
| 21 | 22,12,606 | 0 | 1,81,434 | 23,94,040 |
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 आंशिक निकासी (Partial Withdrawal)
- बेटी के 18 साल होने पर उच्च शिक्षा या शादी के लिए जमा राशि का 50% तक निकाला जा सकता है।
- बाकी राशि मैच्योरिटी (21 साल) या बेटी की शादी के समय निकाली जा सकती है।
Sukanya Samriddhi Yojana 2025 आधिकारिक वेबसाइट
खाता बंद और मैच्योरिटी
- 21 साल पूरे होने पर खाता ऑटोमैटिक बंद हो जाएगा और पूरी राशि + ब्याज का भुगतान होगा।
- अगर बेटी की शादी 21 साल से पहले हो जाती है, तो शादी की तारीख से पहले खाता बंद कर राशि निकाल सकते हैं, बशर्ते बेटी की उम्र 18 साल से अधिक हो।
यह भी पढ़ें : Mahila E-Haat 2025: घर बैठे महिलाओ का ऑनलाइन बाजार
यह भी पढ़ें : Women Schemes 2025: महिलाओ के लिए जरुरी केंद्रीय योजना
टैक्स बेनिफिट्स
- जमा राशि – धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक टैक्स छूट।
- ब्याज – पूरी तरह टैक्स-फ्री।
- मैच्योरिटी राशि – 100% टैक्स-फ्री।
निवेश प्रक्रिया (Step-by-Step)
- फॉर्म भरना – पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक शाखा में जाएं और Sukanya Samriddhi Yojana फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज –
- बेटी का जन्म प्रमाणपत्र
- माता-पिता का आधार/पहचान पत्र
- पता प्रमाण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- प्रारंभिक जमा – कम से कम ₹250 जमा करें।
- पासबुक प्राप्त करें – जिसमें हर लेन-देन दर्ज होगा।
फायदे (Benefits)
- सरकारी गारंटी और सुरक्षित निवेश।
- उच्च ब्याज दर (PPF से अधिक)।
- टैक्स में तिहरा लाभ (EEE – Exempt, Exempt, Exempt)।
- बेटियों के लिए आर्थिक सुरक्षा।
सावधानियाँ
- सालाना न्यूनतम ₹250 जमा करना न भूलें।
- मैच्योरिटी से पहले निकासी के नियम अच्छी तरह समझ लें।
- ब्याज दर समय-समय पर बदल सकती है, इसलिए अपडेट लेते रहें।
FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. क्या NRIs इस योजना में निवेश कर सकते हैं?
नहीं, केवल भारतीय निवासी बेटियाँ ही पात्र हैं।
Q2. अगर सालाना ₹250 जमा न किया तो?
खाता default हो जाएगा, लेकिन जुर्माना (₹50/वर्ष) और बकाया जमा करके फिर से एक्टिव कर सकते हैं।
Q3. क्या बेटा होने पर भी खाता खुल सकता है?
नहीं, यह योजना सिर्फ बेटियों के लिए है।
Q4. क्या ब्याज दर फिक्स है?
नहीं, सरकार हर तिमाही इसे संशोधित कर सकती है।
Q5. क्या मैच्योरिटी के बाद भी पैसा खाते में रह सकता है?
नहीं, 21 साल पूरे होने पर खाता बंद करना होगा।
निष्कर्ष – Sukanya Samriddhi Yojana (2025)
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए एक विश्वसनीय, दीर्घकालिक बचत विकल्प है। यह सरकार-पऐक योजना 2015 में बेटी बचाओ — बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत शुरू हुई और 22 जनवरी 2025 को अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाती है, इस दौरान 4.1 करोड़ से अधिक खाते खुले।





Pingback: Women Schemes 2025: महिलाओ के लिए जरुरी केंद्रीय योजना »
Pingback: Mahila E-Haat 2025: घर बैठे महिलाओ का ऑनलाइन बाजार »