PM Matru Vandana Yojana Latest Update 2026: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सरकार दे रही ₹11000 रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

PM Matru Vandana Yojana
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

PM Matru Vandana Yojana: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण मातृत्व लाभकारी योजना है जिसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम ( NFSA ) की धारा 4 के प्रावधानों के अंतर्गत लागू किया गया है। इस योजना को पहले इंदिरा गांधी मातृत्व सहयोग योजना ( IGMSY ) के नाम से जाना जाता था वर्ष 2017 में इसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का दोबारा नाम दिया गया।

यदि आप भी एक गर्भवती या स्तनपान करने वाली महिला है और PM Matru Vandana Yojana Latest Update 2026 सुनना चाहती है तो आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पूरा पढ़े, क्योंकि आर्टिकल में हमने योजना से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- आवेदन कैसे करना है, योग्यता और पात्रता क्या होगी, दस्तावेज क्या लगेंगे सारी जानकारी विस्तार से साझा की है और ऐसी ही नई-नई अपडेट जानने के लिए www.sarkarivigyapan.com पर विजिट करिए।

PM Matru Vandana Yojana Latest Update 2026: Overview

योजना का नामPM Matru Vandana Yojana
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
संचालित विभाग महिला एवं बाल विकास विभाग
लाभार्थी देश की गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं
लाभ राशि ₹11,000/-
उद्देश्य गर्भवती और स्तनपान कराने वाली माताओं के स्वास्थ्य में सुधार करना और कुपोषण को कम करना
पहले बच्चे पर ₹5000 की आर्थिक सहायता दो किस्तों में
दूसरा बच्चा बालिक होने पर ₹6000 की आर्थिक सहायता एक मुश्त
आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन / ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटpmmvy.wcd.gov.in

PM Matru Vandana Yojana क्या है ?

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ( PMMVY ) 1 जनवरी 2017 को भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण मातृत्व लाभ योजना है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं और स्तनपान करने वाली माताओं को पहले जीवित बच्चों के लिए ₹5000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है जो कि सीधे डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। यदि दूसरा बच्चा बालिक होने पर ₹6000 की एक मुश्त आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ऐसे कुल मिलाकर ₹11000 की वित्तीय सहायता इस योजना के तहत दी जाती है।

यह भी पढ़ें: Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाबी पुलिस कांस्टेबल की 3,297 पदों पर बंपर भर्ती, ₹19,900 हर महीने कमाने का मौका जल्दी करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: RPLI Gram Suraksha Yojana 2026: बुढ़ापे की लाठी योजना सिर्फ ₹50 रोजाना जमा करने पर ₹30 से ₹35 लाख का बनाएगी मलिक यहां देखें पूरी जानकारी

PM Matru Vandana Yojana का उद्देश्य

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ( PMMVY ) को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण और स्वास्थ्य में सुधार करना और वेतन हानि की भरपाई करना है और साथ ही इस योजना के तहत बालिकाओं के जन्म पर सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना, संस्थागत प्रसव और नियमित जांच के प्रति प्रोत्साहित करना है। आसान भाषा में अगर यह कहे की अगर आपकी हाल ही में डिलीवरी हुई है या आप स्तनपान कराने वाली महिलाओं में से एक है तो आपको PMMVY के तहत ₹5000 से लेकर ₹11000 ( JSY ) सहित मिल सकते हैं ।

PMMVY के प्रमुख लाभ एवं विशेषताएं

  • पहले बच्चे की जन्म पर ₹5,000/- प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत पहले जीवित बच्चों के लिए 5000 की आर्थिक सहायता दो किस्तों ( ₹2,000-₹3,000) में दी जाती है।
  • दूसरे बच्चा ( बालिका ) के जन्म पर ₹6000/- इस योजना के तहत दूसरा बच्चा यदि बालिका के रूप में ( Girl Child ) होता है तो ₹6000 की एक मुश्त आर्थिक सहायता सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है इसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है ।
  • पोषण में सुधार- इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार के लिए सहायता प्रदान होती है।
  • अच्छा स्वास्थ्य व्यवहार – योजना के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जांच ( ANC ) और संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया जाता है।
  • वेतन हानि की भरपाई होना – PMMVY योजना के तहत यदि महिलाएं बाहर कोई काम करती है तो उनका काम या नौकरी छूटने पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

योजना के लिए पात्रता

  • गर्भवती या स्तनपान कराने वाली महिलाएं ही इस योजना का लाभ लेने की पात्र होगी।
  • महिलाओं की उम्र 19 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • पहले 2 जीवित बच्चों पर लाभ प्राप्त होगा दूसरा बच्चा बालिका होना चाहिए।
  • महिला राज्य सरकार/ केंद्र सरकार या नियमित PSU की कर्मचारी नहीं होनी चाहिए।
  • इस योजना का लाभ लेने वाली महिला किसी अन्य कानून के तहत सवेतन मातृत्व अवकाश प्राप्त नहीं कर रही हो।

आवश्यक दस्तावेज

  • महिला एवं उसकी पति का आधार कार्ड
  • MCP कार्ड
  • पहचान पत्र
  • टीकाकरण कार्ड
  • गर्भावस्था प्रमाण पत्र
  • बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र
  • पात्रता प्रमाण पत्र
  • BPL कार्ड

आवेदन प्रक्रिया

PM Matru Vandana Yojana के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से आवेदन कर सकते हैं.

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब अपना मोबाइल नंबर डालकर वेरीफाई करें।
  • आप अपना नाम और लाभार्थी से संबंध ( Self / AWW /Asha ) का चयन करें।
  • अब अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें.
  • अब लाभार्थी फॉर्म ओपन होगा उसमें अपनी सभी जरूरी जानकारी आधार मोबाइल नंबर सहित डालकर भरे।
  • अब आधार बायोमैट्रिक प्रक्रिया पूरी करें।
  • अब आवेदन फार्म को एक बार चेक करने की पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • आवेदन करने के लिए अपने नजदीकी आंगनबाड़ी केंद्र या AWC / आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।
  • वे आपका आवेदन PMMVY App या PMMVY soft MIS के माध्यम से करेंगे।
  • अब Document और Facial Authentication field functionary द्वारा किया जाएगा।
  • PMMVY soft Login AWW / आशा कार्यकर्ता अपने आईडी पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करके रजिस्ट्रेशन करते हैं।

FAQ

PM Matru Vandana Yojana के तहत लाभ किसे प्राप्त होगा?

गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त होता है।

पहले बच्चे के जन्म पर एक कितनी सहायता राशि प्रदान की जाती है?

पहले जीवित बच्चों के लिए ₹5000 की आर्थिक सहायता दो किस्तों में पहली किस्त ₹3000 और दूसरी ₹2000 दी जाती है।

दूसरे बच्चे के जन्म पर कितनी सहायता प्रदान की जाती है?

दूसरा बच्चा यदि बालिका हो तो ₹6000 की एक मुश्त आर्थिक सहायता डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।

इस योजना का लाभ किस राज्य की महिलाओं को मिलेगा?

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई की एक लाभकारी योजना है इस योजना का लाभ देश की सभी पात्र महिलाएं ले सकती हैं।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top