Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025 : झारखंड सरकार ने अपने राज्य की महिला और बेटियों के लिए साल 2024 में मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। महिला और बेटियों को आर्थिक सहायता देने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना द्वारा हर महिने महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। अगस्त महीने की 13 वीं किस्त अभी तक महिलाओं के बैंक खाते में नहीं आई है।
Table of Contents
अगस्त महिने की 13 वीं किस्त महिलाओं के बैंक खाते में कब आएगी इसके बारे में हम आपको इस पोस्ट में बताने वाले है। अगर आप इसके बारे में विस्तार में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारी यह पोस्ट अंत तक जरूर पढ़िए।
क्या है Mukhyamantri Maiya Samman Yojana 2025?
झारखंड सरकार ने अपने राज्य के महिला और बेटियों को आर्थिक सहायता करने के लिए साल 2024 में Mukhyamantri Maiya Samman Yojana की शुरुआत की है। इस योजना द्वारा पात्र महिलाओं को हर महिने 2500 रुपए दिए जाते हैं।
जिन महिलाओं की उम्र 18 साल से लेकर 50 साल के बीच में है उनको इस योजना का लाभ दिया जाएगा। अभी तक 12 किस्त महिलाओं के बैंक खाते में भेजी गई है। अगस्त महिने की 13 वीं किस्त अभी तक महिलाओं के बैंक खाते में नहीं आई है।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana के लिए पात्रता
- झारखंड की स्थाई निवासी महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 50 साल होनी चाहिए।
- महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- महिला का परिवार आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- महिला के परिवार में ट्रैक्टर और अन्य 4 पहिया वाहन नहीं होने चाहिए।
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- महिला के बैंक अकाउंट के साथ डीबीटी जुड़ा हुआ होना चाहिए और आधारकार्ड भी लिंक होना जरूरी है।
इन महिलाओं के बैंक खाते में आ गई जुन जुलाई महीने की किस्त
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana योजना में जिन महिलाओं के आवेदन सत्यापन किए गए हैं उन महिलाओं के बैंक खाते में जुन महिने की किस्त भेजी गई है। 4 जुलाई को पात्र महिलाओं के बैंक खाते में 2500 रुपए ट्रांसफर किए गए थे। रक्षाबंधन के अवसर पर 9 अगस्त को महिलाओं के बैंक खाते में जुलाई महिने की किस्त ट्रांसफर की गई थी। जिन महिलाओं को जुलाई महिने की किस्त मिली है उन महिलाओं के बैंक खाते में बहुत ही जल्द अगस्त महिने की किस्त ट्रांसफर की जाने वाली है।
जुन जुलाई महिने की किस्त नहीं मिली तो क्या करें ?
कुछ महिलाओं को जुन जुलाई महिने की किस्त अभी तक नहीं मिली है। आवेदन में गड़बड़ी के वजह से या केवाईसी नहीं करने के वजह से या आधार सेटिंग नहीं करने के वजह से या फिर डाॅक्युमेंट व्हेरिफिकेशन पुरा न होने के वजह से उनके बैंक खाते में योजना की राशि नहीं भेजी गई है।
जिन महिलाओं को अभी तक जुन और जुलाई महिने की किस्तें नहीं मिली है उन्हें अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जाकर आवेदन ठीक करना होगा।
सभी जिलों के डिसी अधिकारियों ने लाभार्थी महिलाओं को यह निर्देश दिए हैं की वह जल्द से जल्द अपनी आधार सेटिंग पुरी कर लें और अपना आवेदन ठीक कर लें। इसके बाद उनको जुन, जुलाई और अगस्त महिने की किस्त एक साथ मिल जाएगी।
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana की 13 वीं किस्त कब आएगी ?
झारखंड का प्रमुख लोक पर्व कर्मा है। यह इस साल 3 सितंबर को मनाया जाने वाला है। इस पर्व पर महिलाओं द्वारा नए कपड़े और सामग्री खरीदी जाती है। इसलिए हेमंत सोरेन सरकार ने यह फैसला लिया है की 31 अगस्त से महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेजना शुरू किया जाएगा। सरकार ने जुलाई महिने की किस्त रक्षाबंधन से पहले भेजी थी। अब अगस्त महिने की किस्त कर्मा पर्व के पहले भेजी जाने वाली है।
इन महिलाओं के नाम Mukhyamantri Maiya Samman Yojana से होने वाले है कम
- जिन महिलाओं के आवेदन में गड़बड़ी है (अगर वह गड़बड़ी ठीक नहीं करती है)
- 1 लाख से अधिक महिलाओं के अभी तक डिबीटी एक्टिव नहीं है।
- जिन महिलाओं के आधारकार्ड, राशनकार्ड, बैंक पासबुक के नाम में अंतर है।
- 16000 से अधिक महिलाओं की उम्र 50 साल से अधिक हो गई है।
यह भी पढ़ें : Mahila E-Haat 2025: घर बैठे महिलाओ का ऑनलाइन बाजार
यह भी पढ़ें : Women Schemes 2025: महिलाओ के लिए जरुरी केंद्रीय योजना
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना किस्त कैसे चेक करें ?
- अगर आप Mukhyamantri Maiya Samman Yojana की किस्त चेक करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब आपको होमपेज पर लाॅगिन इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने नया पेज खुलेगा। इसमें आपको लाॅगिन आईडी और पासवर्ड डालकर लाॅगिन करना है।
- लाॅगिन करने के बाद आपको “आवेदन और भुगतान की स्थिति” के विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपको एक फाॅर्म दिखाई देगा। इसमें आपको आवेदन संख्या और मोबाईल नंबर भरना है और “ओटीपी प्राप्त करें” इस विकल्प पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर मोबाईल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उसे आपको वेरिफाई करना है।
- अब आपको इस योजना की भुगतान की जानकारी दिखाई देगी। इसमें आप कितने तारीख को कौनसी किस्त खाते में आई है इसके बारे में जानकारी देख सकते हैं।
मंईया सम्मान योजना के लाभ
- Mukhyamantri Maiya Samman Yojana द्वारा महिलाओं को हर महिने 2500 रुपए दिए जाते हैं।
- इस योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। महिलाएं अपनी जरुरतें आसानी से पुरा कर सकेगी।
- महिलाओं को अपनी दैनिक जरुरतें पुरा करने के लिए किसी के उपर निर्भर रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर होने में मदद होगी।
FAQ’s :
Mukhyamantri Maiya Samman Yojana क्या है?
Ans: झारखंड सरकार ने अपने राज्य के महिला और बेटियों को आर्थिक सहायता करने के लिए साल 2024 में मंईया सम्मान योजना की शुरुआत की है। इस योजना द्वारा पात्र महिलाओं को हर महिने 2500 रुपए दिए जाते हैं।
मंईया सम्मान योजना के लिए कितनी आयु की महिलाएं पात्र हैं ?
Ans: मंईया सम्मान योजना के लिए 18 से 50 साल की महिलाएं पात्र हैं।
जिन महिलाओं को जुन जुलाई महिने की किस्त नहीं मिली उन्हें किस्त कैसे मिलेगी ?
Ans: जिन महिलाओं को अभी तक जुन और जुलाई महिने की किस्तें नहीं मिली है उन्हें अपने नजदीकी प्रखंड कार्यालय में जाकर आवेदन ठीक करना होगा। इसके बाद उन्हें जुन जुलाई की किस्त मिल जाएगी।
महिलाओं को मंईया सम्मान योजना की 13 वीं किस्त कब मिलेगी ?
Ans: झारखंड का प्रमुख लोक पर्व कर्मा है। यह इस साल 3 सितंबर को मनाया जाने वाला है। इस पर्व पर महिलाओं द्वारा नए कपड़े और सामग्री खरीदी जाती है। हेमंत सोरेन सरकार ने यह फैसला लिया है की 31 अगस्त से महिलाओं के बैंक खाते में पैसे भेजना शुरू किया जाएगा।




