MP Bhavantar Yojana 2025: किसानों की हुई बल्ले बल्ले, भावांतर योजना के रजिस्ट्रेशन प्रारंभ, देखें किन किसानों को मिलेगा लाभ

MP Bhavantar Yojana 2025
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

MP Bhavantar Yojana 2025: भावांतर भुगतान योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जिसके माध्यम से सरकार किसानों को फसल की कीमतों में होने वाले नुकसान से बचने के लिए और उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है। जानकारी के लिए बता दे इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को उनकी फसल की बाजार कीमत में होने वाले नुकसान से बचकर उन्हें आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।

MP Bhavantar Yojana 2025 किसानों को उनके फसलों के बाजार में मिलने वाले दामों को सुनिश्चित करती है यानी कि अगर किसानों को अपनी फसल के दाम कम मिलते हैं तो उस कीमत की भरपाई सरकार करेगी और वह राशि किसानों के सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। योजना से संबंधित संपूर्ण जानकारी आपको आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

MP Bhavantar Yojana 2025: Overview

योजना का नाम मध्य प्रदेश भावांतर भुगतान योजना 2025
शुरू की गई मध्य प्रदेश सरकार द्वारा
लाभार्थी राज्य के किसान
मिलने वाला लाभ किसानों को उनकी फसल के उचित दाम दिलाना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mpeuparjan.nic.in

MP Bhavantar Yojana 2025 क्या है ?

MP Bhavantar Yojana 2025 मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके जरिए किसानों को उनकी फसल के उचित दाम सुनिश्चित किए जाते हैं। यदि किसानों को अपनी फसल का बाजार मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP ) से कम मिलता है तो उस कमी की पूर्ति सरकार द्वारा की जाती है और यह राशि किसानों को डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते खाते में ट्रांसफर की जाती है। यह योजना सबसे पहले साल 2017 में खरीफ की 8 फसलों के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के नाम से शुरू की गई थी बाद में इस साल 2025 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने सोयाबीन उत्पादक किसानों को राहत पहुंचाने के लिए शुरू किया है।

यह भी पढ़ें : Sukanya Samriddhi yojana: अब बेटियों को मिलेंगे वर्ष की आयु में 70 लाख रुपय, जानें SSY के लाभ और ऐसे करें आवेदन

ह भी पढ़ें : MP Kanya Saksharta Protsahan Yojana: बेटियों की शिक्षा कों लगेंगे पंख मिलेगी ₹3,000 की राशि जानें लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया

MP Bhavantar Yojana 2025 का उद्देश्य

MP Bhavantar Yojana 2025 को शुरू करने के पीछे मध्य प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि उत्पादन के लिए मुआवजा प्रदान करना है, खास करके जब फसल की कीमतों में गिरावट आती है तो सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP ) और बाजार विक्रय मूल्य ( मॉडल रेट) के बीच के अंतर की भरपाई करती है ताकि किसानों को फसलों के दामों में होने वाले उतार चढ़ाव के नुकसान से बचा कर उन्हें आर्थिक मदद प्रदान करना है, जिससे किसानों को उनकी मेहनत का पूरा दाम मिल सके और वह संकट में अपनी फसलों को बेचने से बच सके।

भावांतर योजना के लाभ

  • किसानों को वित्तीय मदद प्रदान करना- इस योजना के माध्यम से किसानों को उनकी फसल का बाजार मूल्य न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP ) कम मिलने पर सरकार उस कमी की भरपाई करने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
  • किसानों को उनके उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना- किसानों को प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा से क्षतिग्रस्त हुई फसलों से होने वाले नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाती है जिससे किसानों को अपनी फसलों के उत्पादन के लिए प्रोत्साहन मिलता है।
  • किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य प्रदान करना– इस योजना के जरिए सरकार द्वारा किसानों को उनकी फसलों का उचित और लाभकारी मूल्य प्रदान किया जाता है जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
  • डीबीटी के माध्यम से होगा भुगतान- भावांतर योजना की राशि का भुगतान किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाता है जिससे किसानों को बीच वाले लोगों के चंगुल में फंसने से और पैसों का नुकसान होने से बचाया जा सके।
  • ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भावांतर योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को एमपी उपार्जन पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना होगा उसके बाद ही में अपनी उपज को मंडी में बेच सकेंगे।

योजना के लिए पात्रता एवं मानदंड

  • इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • भावांतर भुगतान योजना का लाभ केवल उन किसानों को प्राप्त होगा जिनकी फसल बाजार में सरकारी न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP) से कम कीमत में बिकती हो।
  • यह योजना खास करके सोयाबीन फसल के लिए बनाई गई है इसलिए इस योजना का लाभ सोयाबीन उत्पादक किसानों को दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • समग्र आईडी
  • किसानों का भुमि का रिकॉर्ड, भू अधिकार पुस्तिका (खसरा खतौनी आदि )
  • बैंक खाते की जानकारी/ विवरण
  • मोबाइल नंबर
  • फसल की जानकारी (रबी खरीफ )
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले किसानों को मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट मध्य प्रदेश ई उपार्जन https://mpeuparjan.nic.in/ पर जाना होगा।
  • अब वहां होम पेज पर किसान पंजीकरण या स्लॉट बुकिंग का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करना होगा।
  • अब अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
  • इस फॉर्म में आपको अपना नाम,आपका पता, मोबाइल नंबर, समग्र आईडी,आधार संख्या आदि दर्ज करनी होगी।
  • अब अपनी बैंक खाता पासबुक का अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड और बैंक खाते से संबंधित सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
  • इसके बाद अपनी भूमि का रिकॉर्ड, खसरा नंबर, रकबे से संबंधित जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • अब अपनी फसल की जानकारी (जैसे सोयाबीन) की फसल है तो उसकी पूरी जानकारी भरनी होगी।
  • अपने सभी दस्तावेज की प्रति आदि को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
  • अब अपने आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के पश्चात आपको एक रसीद संख्या प्राप्त होगी जिसे आपको प्रिंट आउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा।

FAQ:-

MP Bhavantar Yojana 2025 का लाभ किन्हें प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ सोयाबीन उत्पादक किसानों को प्राप्त होगा।

भावांतर भुगतान योजना का लाभ किस स्थिति में प्राप्त होगा?

इस योजना का लाभ केवल वही किसान प्राप्त कर सकते हैं जिनकी फसल बाजार में न्यूनतम समर्थन मूल्य ( MSP) से कम कीमत में बिकती हो।

योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता किसानों को किस तरह प्राप्त होगी?

इस योजना के तहत मिलने वाली राशि किसानों को उसके बैंक खाते में सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

मध्य प्रदेश भावांतर भुगतान योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि उत्पादन के लिए मुआवजा प्रदान करना है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Telegram