Lakhpati Didi Yojana 2026: लखपति दीदी को मिल रहा ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देखें पात्रता दस्तावेज और जल्दी करें आवेदन

Lakhpati Didi Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Lakhpati Didi Yojana 2026: केंद्र सरकार की तरफ से महिलाओं को सशक्त आत्मनिर्भर बनाने के लिए देश में निरंतर प्रयास किए जाते हैं और इन्हीं के लिए समय-समय पर कल्याणकारी योजनाएं चलाई जाती है उन्हें में से एक योजना है लखपति दीदी योजना जो केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वकांक्षी पहल है. इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है और उन्हें स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Lakhpati Didi Yojana 2026 के तहत स्वयं सहायता समूह ( SHG)से जुड़ी महिलाओं के लिए शुरू की गई एक शानदार पहल है इस योजना को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का लक्ष्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वह छोटे-छोटे व्यवसाय या स्वरोजगार करके सालाना कम से कम ₹1लाख तक की आय अर्जित कर सके। इसके लिए सरकार उन्हें ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती है जिसमें उन्हें भारी सब्सिडी भी दी जाती है ताकि उनका ऋण चुकाने का वास्तविक बोझ कम हो सके।

Lakhpati Didi Yojana 2026: Overview

योजना का नाम लखपति दीदी योजना
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
संचालित विभाग ग्रामीण विकास मंत्रालय
योजना का प्रकार सरकारी योजना
लाभार्थी स्वयं सहायता समूह ( SHG ) से जुड़ी महिलाएं
उद्देश्य SHG महिलाओं को सालाना कम से कम 1 लाख की उससे अधिक आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करना
लाभ महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना तथा रोजगार स्थापित करने के लिए ₹5 लाख तक का कारण उपलब्ध कराना
आयु सीमा 18 से 50 वर्ष की महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Lakhpati Didi Yojana 2026 क्या है ?

लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी योजना है। जो कि ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है। यह योजना दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण विकास आजीविका मिशन के अंतर्गत चलाई जा जा रही है। जिसका मकसद स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है इसके लिए केंद्र सरकार महिलाओं को स्वरोजगार या छोटे-मोटे व्यवसाय स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करती है। ताकि वह सालाना कम से कम ₹1लाख तक की आय अर्जित कर सके। और इसके लिए उन्हें ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान करती है जिसमें उन्हें भारी सब्सिडी भी दी जाती है ताकि उन पर लोन का बोझ कम पड़े ।

यह भी पढ़ें: Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana 2026: यूपी सरकार दे रही बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए ₹25000, ऐसे उठाएं लाभ

यह भी पढ़ें: Bihar Inter Caste Marriage Yojana 2026: अंतरजातीय विवाह करने पर सरकार दें रही ₹1लाख से ₹3 लाख तक की वित्तीय सहायता देखें पात्रता दस्तावेज जल्दी करें आवेदन

Lakhpati Didi Yojana 2026 का उद्देश्य

लखपति दीदी योजना को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सालाना एक लाख है उससे अधिक की आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित करना है तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इसके लिए केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को ₹500000 तक का ब्याज मुक्त उपलब्ध कराती है। योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य गांव में 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करना है। लोन देने के लिए मासिक शिविर उपलब्ध कराए जाते हैं एवं ट्रेनिंग सेशन भी आयोजित किए जाते हैं ताकि वह व्यवसाय से जुड़ी स्किल ट्रेनिंग या प्रशिक्षण हासिल करके अपने व्यवसाय को अच्छा और आगे बढ़ा सके।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना – लखपति दीदी योजना के अंतर्गत स्वयं सहायता से समूह से जुड़ी महिलाओं को ₹10,000 से लेकर ₹15,000 प्रति माह या ₹1 लाख या उससे अधिक वार्षिक आय अर्जित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • आसान शर्तो पर लोन प्राप्त होना – स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत बिना किसी गारंटी के ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाता है।
  • ब्याज में छूट प्राप्त होना- सही समय पर लोन का भुगतान होने पर महिलाओं को ब्याज में 2% तक की छूट प्रदान की जाती है।
  • कौशल विकास और प्रशिक्षण प्रदान करना – महिलाओं को उनके उत्पादों के लिए मार्केटिंग करने की ट्रेनिंग एवं व्यवसाय शुरू करने के लिए कौशल प्रशिक्षण पर दान किया जाता है।
  • आजीविका के नए-नए अवसर प्राप्त होना- लखपति दीदी योजना के अंतर्गत कृषि गैर कृषि क्षेत्र जैसी सेवा क्षेत्र में रोजगार के नए-नए अवसर प्रदान करना है।
  • ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्राप्त होना- लखपति दीदी योजना के अंतर्गत जनधन खाता धारक महिलाओं को 5000 तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा प्राप्त होती है।

योजना के लिए पात्रता

Lakhpati Didi Yojana 2026 के तहत सरकार की तरफ से कुछ पत्रताएं एवं मान दंड निर्धारित किए गए हैं जिन्हें पूरा करने वाली महिलाएं हैं इस योजना का लाभ ले सकते हैं।

  • लखपति दीदी योजना के तहत लाभ रहने वाली महिलाओं को स्वयं सहायता समूह ( self help group) से जुदा होना अनिवार्य है।
  • आवेदन करने वाली महिलाओं की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • महिला भारत की मूल निवासी होनी चाहिए।
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला के परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक जो चार कृषि व्यवसायिक चक्र में बनी हो।
  • योजना का लाभ केवल उन महिलाओं को दिया जाएगा जो सूक्ष्म उद्योग स्थापित करेंगे।
  • यह योजना खासकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए बनाई गई है।

आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • बैंक खाता नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • स्वयं सहायता समूह ( SHG ) प्रमाण पत्र
  • सक्रिय मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया :-

  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन करें स्वयं सहायता समूह ( SHG ) का डेटा या MIS पोर्टल पर दर्ज डाटा प्रविष्टि करें।
  • लखपति दीदी योजना का आवेदन फार्म भरे उसमें सभी जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दें और इसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • अपने नजदीकी स्वयं स्वयं सहायता समूह ( SHG ) कार्यालय या नजदीकी ग्राम पंचायत विभाग में जाए।
  • लखपति दीदी का आवेदन फार्म प्राप्त करें.
  • आवेदन फार्म में पूछी गई सभी जरूरी जानकारी विवरण को ध्यान पूर्वक भरें।
  • आवेदन फार्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को संलग्न करके अटैच करें।
  • अब आवेदन फार्म को वापस कार्यालय में जमा कर दें।

FAQ

Lakhpati Didi Yojana 2026 के लिए कौन सी महिलाएं आवेदन करने की योग्य हैं?

स्वयं सहायता समूह ( SHG ) से जुड़ी महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं।

आवेदक महिला की आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इस योजना के तहत कितना लोन प्राप्त होगा?

लखपति दीदी योजना के तहत खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए महिलाओं को ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त प्रदान किया जाता है जिसमें सरकार की तरफ से सब्सिडी दी जाती है।

Lakhpati Didi Yojana 2026 के पीछे सरकार का उद्देश्य क्या है?

केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त बनाना है और उन्हें ₹100000 वार्षिक आय अर्जित करने वाली बनाना है सरकार का लक्ष्य 3 करोड़ लखपति दीदी तैयार करना है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top