Employment Linked incentive Yojana 2026: प्राइवेट नौकरी वालों को सरकार दे रही ₹15000 जानें लाभ, पात्रता जल्द करें आवेदन

Employment Linked incentive Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Employment Linked incentive Yojana 2026 हेलो दोस्तों क्या आप भी किसी प्राइवेट कंपनी या फर्म में नौकरी करते हैं और आप भी केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाले ₹15000 का लाल लेना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है । दरअसल केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पीएम विकसित भारत रोजगार योजना ( PMVBRY ) Employment Linked incentive ( ELI Yojana) के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

वे सभी उम्मीदवार जो किसी प्राइवेट कंपनी या फर्म में नौकरी करते हैं वह इस योजना के तहत मिलने वाले ₹15000 का लाभ उठा सकते हैं। अपॉइंटमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया पात्रता दस्तावेज आदि आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसीलिए आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक पूरा पढ़ें। और ऐसी ही नई-नई लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए www.sarkarivigyapan.com पर विज़िट करें।

Employment Linked incentive Yojana 2026: Overview

योजना का नाम Employment Linked incentive Yojana ( ELI ) 2026 ( पीएम विकसित भारत रोजगार योजना ) PMVBRY
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
लाभार्थी पहली बार EPFO पंजीकृत कर्मचारी
प्रोत्साहन राशि₹15,000/-
पात्रता 1 अगस्त 2025 या उसके बाद के कर्मचारी
उद्देश्य औपचारिक क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन कंपनी के द्वारा
आधिकारिक वेबसाइटEPFO पोर्टल के माध्यम से

Employment Linked incentive Yojana 2026 क्या है?

रोजगार लिंक्ड प्रोत्साहन ( ELI Scheme ) जिसे प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना ( PMVBRY ) के नाम से जाना जाता है जो कि भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना पहली बार नौकरी पाने वाले कर्मचारियों और कंपनियों को EPFO मैं पंजीकृत बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती है। इस योजना के तहत पहली बार किसी प्राइवेट कंपनी या फर्म में नौकरी पाने वाले कर्मचारियों को ₹15000 की प्रोत्साहन सब्सिडी (दो किस्तों) में प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना ( ELI Scheme 2026) के तहत लाभ प्राप्त करने वाले हर एक कर्मचारी को अपनी कंपनी के माध्यम से ऑनलाइन मोड में आवेदन करवाना होगा।

यह भी पढ़ें: AP High Court Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में 300 विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, ₹1.47 लाख तक सैलरी जल्द करें आवेदन

यह भी पढ़ें: bihar Vidyadhan Scholarship 2026: हर साल मिलेंगे पैसे, जानिए कैसे उठाएं फायदा!

Employment Linked incentive Yojana 2026 का उद्देश्य

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना ( PMVBRY ) अपॉइंटमेंट लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम( ELI Scheme ) का मुख्य उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार सृजित करना है योजना को शुरू करने की पीछे सरकार का लक्ष्य वर्ष 2024 -25 बजट के तहत आने वाले 2 वर्षों में 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार तैयार करना है यह योजना नियुक्ताओं को अधिक भर्ती करवाने के लिए प्रोत्साहन ( ELI ) प्रदान करती है। और पहली बार नौकरी करने वाले कर्मचारियों को ₹15000 तक की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में देती है। जिससे कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। और कार्य बल को औपचारिक बनाया जा सकेगा।

ELI Scheme के लाभ एवं विशेषताएं

  • इस योजना के तहत नियोक्ताओं को प्रति अतिरिक्त कर्मचारियों पर ₹3000 प्रतिमाह (2 वर्षों ):तक प्रोत्साहन दिया जाएगा और जिसे विनिर्माण क्षेत्र में 4 वर्षों तक बढ़ाया जा सकेगा।
  • Employment Linked incentive Yojana 2026 का लाभ देश के सभी काम करने वाले कर्मचारियों को प्राप्त होगा।
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत पहली बार नौकरी प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को पूरे ₹15000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि का भुगतान दो किस्तों में किया जाता है पहले किस्त, ₹7500 (6 महीने बाद) दूसरी किस्त₹7,500 (12 महीने बाद) प्रदान की जाती है
  • ELI योजना का लाभ न केवल कर्मचारियों को दिया जाएगा बल्कि इस योजना के तहत पंजीकृत कंपनियों को भी प्रति कर्मचारी ₹3000 मासिक लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • योजना के तहत मिलने वाली राशि को लाभार्थी सीधे बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना ( PMVBRY ) का लाभ सभी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को प्राप्त होगा।
  • इस योजना को शुरू करने की विजय सरकार का लक्ष्य सभी कर्मचारियों को सतत विकास सुनिश्चित करना है।
  • Employment Linked incentive Yojana 2026 1 अगस्त 2025 से 31 जुलाई 2027 तक लागू है।

योजना के लिए पात्रता

कार्यरत कर्मचारियों के लिए पात्रता:-

  • कर्मचारियों ने पहली बार 1 अप्रैल 2025 या उसके बाद से नौकरी शुरू की हो।
  • कर्मचारी की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • कर्मचारियों का मासिक वेतन ₹30000 से कम होना चाहिए।
  • कर्मचारियों ने किसी कंपनी में काम से कम 3 महीने तक काम किया होना चाहिए।
  • कर्मचारी EPFO /ESIC रजिस्टर्ड कंपनी में काम करते हुए होना चाहिए।

कंपनियों के लिए पात्रता:-

  • कर्मचारी जिस कंपनी में काम करते हो वह कंपनी भारत में विधिवत रूप से पंजीकृत होनी चाहिए।
  • UDYAM Ragistration ( MSME /Startup होना बहुत जरूरी है।
  • कंपनी EPFO /ESIC और श्रम कानून का पालन करते हुए होना चाहिए।

ELI Scheme के तहत कितनी सैलरी वाले कर्मचारियों को कितना इंसेंटिव प्राप्त होगा?

कर्मचारियों का वेतन( सैलेरी रेंज )प्रतिमाह मिलने वाली इंसेंटिव
₹10,000/- तक वेतन ₹1,000/- इंसेंटिव
₹10,0001- ₹20,000/-₹2,000/- इंसेंटिव
₹20,000- ₹1,00,000/-₹3,000/- इंसेंटिव

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर
  • आधार से लिंक बैंक खाता पासबुक
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आपको जिस कंपनी या फर्म में काम करते हैं उस कंपनी के मैनेजर से Employment Linked incentive Yojana 2026 के लिए बात करनी होगी।
  • अब उसके पश्चात आपको मैनेजर से ELI Scheme के तहत अपना पंजीकरण करने के लिए कहना होगा।
  • आप इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए वह आपसे कुछ जरूरी दस्तावेज की मांग करेंगे जिन्हें आपको स्व – सत्यापित करके जमा करना होगा।
  • इसके बाद मैनेजर द्वारा आपका Employment Linked incentive Yojana 2026 कर दिया जाएगा और आपको इस योजना के तहत लाभ प्राप्त होने लगेगा।

FAQ

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के तहत कर्मचारियों को कितना लाभ प्राप्त होगा?

PMVBRY के तहत कर्मचारियों को पहली बार नौकरी करने पर ₹15000 का प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।

Employment Linked incentive Yojana 2026 के तहत कितने-कितने समय के अंतर से राशि प्राप्त होगी?

इस योजना के तहत 1 वर्ष में दो बार प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी पहली किस्त ₹7500 6 महीने बाद और दूसरी किस्त ₹7500 12 महीने बाद प्राप्त होगी जो कि सीधे आपके बैंक खाते में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी।

ELI Scheme 2026 का लाभ किस कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को प्राप्त होगा?

जो कंपनियां EPFO /ESIC पंजीकृत होगी उन कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top