Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026: सरकार दे रही बेटियों की शिक्षा के लिए ₹1 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता, देखें पात्रता, दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026: हेलो दोस्तों क्या आप भी दिल्ली के रहने वाले हैं और आपकी भी बेटियां हैं और बेटियों की शिक्षा उनके स्वास्थ्य उनका भविष्य और उनकी शादी को लेकर चिंतित रहते हैं तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दिल्ली सरकार की तरफ से 1 अप्रैल 2026 से एक बहुत ही महत्वपूर्ण कल्याणकारी योजना की शुरुआत होने वाली है जिसका नाम है दिल्ली लखपति बिटिया योजना 2026

Table of Contents

इस योजना के माध्यम से सरकार बेटियों की शिक्षा स्वास्थ्य भविष्य एवं शादी के लिए ₹56000 की वित्तीय सहायता अलग-अलग चरणों में प्रदान करेगी जो कि परिपक्वता होने पर आगे चलकर ₹1 लाख से अधिक की राशि तैयार होगी यह राशि सरकार वीडियो की शिक्षा के अलग-अलग चरणों में प्रदान करेगी। आपको बता दे इस योजना के तहत मिलने वाली राशि को एसबीआई लाइफ के माध्यम से सुरक्षित इन्वेस्ट किया जाएगा। Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी विस्तार से प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026: Overview

योजना का नाम दिल्ली लखपति बिटिया योजना
शुरू की गई दिल्ली सरकार द्वारा
संचालित विभाग दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग ( WCD )
योजना प्रारंभ 1 अप्रैल 2026
लाभार्थी दिल्ली के आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियां
सहायता राशिकुल ₹56000
परिपक्वता राशि₹1 लाख से अधिक
पात्रता प्रति परिवार अधिकतम 2 जीवित बेटियां
उद्देश्य बेटियों की शिक्षा स्वास्थ्य को बढ़ावा देना और लिंगानुपात को कम करना
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लांच होगी

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026 क्या है ?

दिल्ली लखपति बिटिया योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू होने वाली एक कल्याणकारी योजना और एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के तहत बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए अलग-अलग चरणों में ₹56000 का इन्वेस्ट सरकार द्वारा किया जाएगा जिसकी राशि परिपक्वता ( Maturity ) होने पर ₹1 लाख से अधिक होगी। सरकार द्वारा यह इन्वेस्ट एसबीआई लाइफ के माध्यम से सुरक्षित रहेगा। आपको बता दे दिल्ली में पहले से चल रही लाडली योजना 31 मार्च 2026 को पूरी तरह बंद हो जाएगी जिसकी जगह पर 1 अप्रैल 2026 से दिल्ली लखपति बिटिया योजना को शुरू किया जाएगा। इस योजना के लिए दिल्ली सरकार ने 1.60 करोड़ का बड़ा बजट पेश किया है।

यह भी पढ़ें: AP High Court Recruitment 2026: आंध्र प्रदेश में 300 विभिन्न पदों पर बंपर भर्ती, ₹1.47 लाख तक सैलरी जल्द करें आवेदन

यह भी पढ़ें: Lakhpati Didi Yojana 2026: लखपति दीदी को मिल रहा ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देखें पात्रता दस्तावेज और जल्दी करें आवेदन

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026 का उद्देश्य

दिल्ली लखपति बिटिया योजना शुरू करने के पीछे दिल्ली सरकार का मुख्य उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि आर्थिक बढ़ाओ के कारण बेटियां पढ़ाई बीच में छोड़ने पर मजबूर ना हो इसके लिए सरकार बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए ₹56000 की वित्तीय सहायता अलग-अलग चरणों में प्रदान करती है जो आगे चलकर मैच्योरिटी पूरी होने पर ₹1 लाख से अधिक होगी। सरकार का मकसद बेटियों को सिर्फ शिक्षित करना नहीं बल्कि उनके स्वस्थ भविष्य को सुधारना एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाना भी है।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • वित्तीय सहायता- सरकार बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई के लिए अलग-अलग चरणों में ₹56000 की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
  • ₹1 लाख से अधिक की जमा पूंजी- मेच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर जमा पूंजी ₹1 लाख से अधिक हो जाती है जो बेटियों के उच्च शिक्षा भविष्य और शादी के लिए एक सुरक्षित रकम होगी।
  • बेटियों को शिक्षा और स्वतंत्रता प्रदान करना- यह योजना बेटियों को पढ़ाई लिखाई एवं आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करेगी एवं उन्हें समाज में स्वतंत्रता प्रदान करेगी।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन एवं पारदर्शी- इस योजना के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन एवं डिजिटल के माध्यम से रहेगी आवेदन करने से लेकर आर्थिक सहायता मिलने तक सब कुछ डिजिटल रहेगा।

पुरानी लाडली योजना और दिल्ली लखपति बिटिया योजना में अंतर

पहले से चल रही लाडली योजना और 1 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली दिल्ली लखपति बिटिया योजना में काफी बड़ा अंतर है।

विशेषताए पुरानी लाडली योजनानई लखपति बिटिया योजना
स्टेटस 31 मार्च 2026 से बंद 1 अप्रैल 2026 से शुरू
टोटल सहायता राशि₹36,000/-₹56,000/-
परिपक्वता कम राशि ₹1 लाख से अधिक
ध्यान केंद्रित सिर्फ स्कूल तक स्नातक/ डिप्लोमा तक आर्थिक सहायता

अनाथ बेटियों को भी मिलेगा सहारा

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026 की सबसे खास और बेहतरीन बात यह है कि दिल्ली सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि दिल्ली लखपति बिटिया योजना 2026 का लाभ Child Care institution ( बाल देखभाल ग्रह में रहने वाली बेटियों को भी दिया जाएगा यह योजना उनके लिए भी एक गार्जियन का रोल अदा करेगी और उनके अकाउंट में भी इस योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।

योजना के तहत मिलने वाली परिपक्वता का राशि कब और कितनी मिलेगी

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026 के तहत मिलने वाली सहायता राशि पुरानी लाडली योजना के मुकाबले काफी अधिक है पूरे 20000 का अंतर इन दोनों योजनाओं में देखने को मिलता है दिल्ली लखपति बिटिया योजना 2026 मिलने वाली राशि को दो मां हिस्सों में बांटा गया है एक जन्म से स्कूल तक के लिए दूसरा उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए जिसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है।

1- जन्म से स्कूल तक मिलने वाली वित्तीय सहायता

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026 के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता बेटियों की जन्म से लेकर स्कूल तक की पढ़ाई के लिए इस तरह बांटी गई है:-

बेटी के जन्म पर ₹11,000/-
कक्षा 1 में प्रवेश लेने पर ₹5,000/-
कक्षा 6 में प्रवेश लेने पर ₹5,000/-
कक्षा 9 में प्रवेश लेने पर₹5,000/-
कक्षा 10 में प्रवेश लेने पर ₹5,000/-
कक्षा 12 में प्रवेश लेने पर ₹5,000/-

2- उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता

12वीं कक्षा पास करने के पश्चात जब बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए आगे बढ़ती है तो पढ़ाई का खर्च अधिक हो जाता है इसलिए इस योजना के तहत मिलने वाला पूरा सहयोग बेटियों को शिक्षा प्राप्ति के दौरान दिया जाएगा जिसका बजट सरकार ने अलग से बना कर रखा है:-

प्रोफेशनल डिप्लोमा में प्रवेश लेने पर₹5,000/-
स्नातक प्रथम वर्ष₹5,000/-
स्नातक द्वितीय वर्ष₹5,000/-
स्नातक तृतीय वर्ष₹10,000/-

Note :- इस योजना के तहत मिलने वाली कुल राशि 56000 बनती है जो सरकार SBI Life मैं जमा करेगी और ब्याज जोड़ने के बाद जब बेटी बड़ी होगी तो उसे ₹1 लाख से अधिक की राशि मेच्योरिटी पीरियड पूरा होने पर प्राप्त होगी।

योजना के लिए पात्रता

  • बालिका के परिवार का दिल्ली का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • बालिका के परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के होने चाहिए।
  • बालिका का जन्म दिल्ली के किसी सरकारी अस्पताल मैं हुआ होना चाहिए।
  • योजना का लाभ एक परिवार की 2 जीवित बेटियों को दिया जाएगा।
  • बालिका के जन्म का पंजीकरण होना जरूरी है।
  • बालिका के सभी वैक्सीनेशन टीकाकरण होना जरूरी है।
  • बालिका की शादी 18 वर्ष से पहले नहीं होनी चाहिए।
  • बालिका की स्कूली शिक्षा किसी सरकारी माध्यमिक स्कूल में हुई होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • बेटी का जन्म प्रमाण पत्र MCD या NDMC द्वारा जारी
  • माता-पिता का आधार कार्ड वोटर आईडी कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र SDM द्वारा बना हुआ
  • माता-पिता / बालिका का बैंक खाता पासबुक आधार से लिंक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026 1 अप्रैल 2026 से आधिकारिक रूप से शुरू होने जा रही है जैसे ही महिला एवं बाल विकास विभाग या ई डिस्टिक दिल्ली पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी आएगी हम वैसे ही आपको इस आर्टिकल में दिल्ली लखपति बिटिया योजना के लिए आवेदन करने की पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप साझा करेंगे।

FAQ

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026 कब से शुरू होगी?

यह योजना 1 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी।

क्या दिल्ली लडली योजना को बंद कर दिया गया है?

हां दिल्ली लडली योजना 31 मार्च 2026 को आधिकारिक रूप से बंद कर दी जाएगी और उसी को अपग्रेड करके लखपति बिटिया योजना 1 अप्रैल 2026 से शुरू की जाएगी।

Delhi Lakhpati Bitiya Yojana 2026 के तहत कितनी आर्थिक सहायता बेटियों को प्रदान की जाएगी?

इस योजना के तहत बेटियों को कुल ₹56000 के आर्थिक सहायता शिक्षा के अलग-अलग चरणों में प्रदान की जाएगी और बाद में मैच्योरिटी पूरी होने के पश्चात ₹1 लाख से अधिक सहायता राशि प्राप्त होगी ।

इस योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कितना पैसा मिलेगा?

प्रथम और द्वितीय वर्ष में प₹5,000- ₹5000 और तृतीय वर्ष में ₹10000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top