Bima Sakhi Yojana 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा देश में बीम सखी की योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बीमा के क्षेत्र में 3 साल की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी इस दौरान उनको ₹7000 की राशि वेतन के तौर पर भी दिया जाएगा। हालांकि हम आपको बता दे कि इस योजना को अभी केवल हरियाणा में लागू किया जाएगा। इसके बाद पूरे देश में इस योजना को शुरू किया जाएगा। इस योजना का संचालन भारतीय जीवन बीमा कंपनी के द्वारा किया जाएगा। योजना में ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी इसलिए आज का आर्टिकल में हम आपको बीमा सखी योजना के बारे में पूरी जानकारी आपको उपलब्ध करवाएंगे चलिए जानते हैं-
Bima Sakhi Yojana 2026 overview
| आर्टिकल का प्रकार | सरकारी योजना |
| आर्टिकल का नाम | Bima Sakhi Yojana 2026 |
| किसके द्वारा शुरू किया गया | केंद्र सरकार के द्वारा |
| कब शुरू किया गया | 9 दिसंबर 2024 |
| योजना का लाभ कौन ले पाएगा | ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाएं |
| योजना के अंतर्गत मिलने वाला वेतन | पहले साल ₹7000 दूसरे साल ₹6000 और 3 साल ₹5000 की राशि दी जाएगी |
| आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://licindia.in/test2 |
Bima Sakhi Yojana 2026 kya hai
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 9 दिसंबर 2024 को हरियाणा के पानीपत में बीमा सखी योजना को घोषित किया गया था इसके अंतर्गत हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को बीमा के क्षेत्र में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा इस दौरान उनको वजीफा भी दिया जाएगा योजना के तहत पहले साल उनका ₹7000 की राशि दूसरे साल ₹6000 की राशि और तीसरे साल ₹5000 की राशि वेतन के तौर पर दिया जाएगा
ताकि उनका आर्थिक मदद मिल सके योजना के द्वारा बीमा के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाया जाएगा जैसे ही उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी उनको बीमा सखी एजेंट के रूप में नियुक्त किया जाएगा। योजना के तहत जो महिलाएं ग्रेजुएशन पास कर जाएंगे उनको बीमा अधिकारी के रूप में काम करने का अवसर भी दिया जाएगा
Bima Sakhi Yojana 2026 का प्रमुख उद्देश्य
बीमा सखी योजना का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है इसके अलावा बीमा के क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार मिल सकें। उस लक्ष्य की पूर्ति के लिए ही केंद्र सरकार के द्वारा हरियाणा में Bima Sakhi Yojana शुरू किया गया हैं। योजना में ग्रामीण क्षेत्र के महिलाओं को विशेष रूप से प्राथमिकता दी जाएगी क्योंकि वहां की महिलाएं आर्थिक रूप से पिछड़े और कमजोर होती हैं
Bima Sakhi Yojana 2026 प्रमुख लाभ और विशेषताएं
बीमा सखी योजना भारत सरकार द्वारा ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बीमा जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत प्रशिक्षित महिलाओं को “बीमा सखी” के रूप में नामांकित किया जाता है। वे बीमा उत्पादों और सेवाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने का कार्य बीमा सखी के द्वारा किया जाएगा।
Read also: PM vidyalakshmi loan
Bima Sakhi Yojana 2036 के तहत आवेदन की योग्यता
- बीमा सखी योजना के तहत आवेदन करने की योग्यता निम्नलिखित प्रकार की निर्धारित की गई है इसके विषय में नीचे विवरण दे रहे हैं
- हरियाणा का नागरिक होना आवश्यक है l
- 18 से 70 साल के बीच उम्र होनी चाहिए
- आवेदन के पास दसवीं के डिग्री होनी चाहिए
- महिला का मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना आवश्यक हैं।
Bima Sakhi Yojana 2026 आवेदन हेतु आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
टइस योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित प्रकार के आवश्यक डॉक्यूमेंट लगेंगे इसके बारे में नीचे विवरण दे रहे हैं-
आवेदक का आधार कार्ड मूल निवास प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो मोबाइल नंबर पैन कार्ड। बैंक खाता अकाउंट
Read also : PM Internship
Bima Sakhi Yojana 2026 आवेदन प्रक्रिया
बीमा सखी योजना के तहत आवेदन करने की प्रक्रिया काफी आसान है जिसके संबंध में नीचे विवरण दे रहे हैं-
- एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://licindia.in/test2 पर जाएं।
- अब आप होम पेज पर पहुंच जाएंगे यहां पर आपको Click here for Bima Sakhi पर क्लिक करें।
- एक नया पेज आ जाएगा जहां पर आपको अपना नाम जन्मतिथि ईमेल आईडी और घर का एड्रेस पूरा डिटेल में डालना होगा
- अब इसके बाद अगर आप LIC इंडिया के किसी एजेंट/डेवलपमेंट ऑफिसर/कर्मचारी/मेडिकल एक्सामिनर से संबंध रखते हैं तो उसका विवरण देना होगा
- सबसे आखिर में आपको कैप्चा कोड का विवरण डालकर अपना आवेदन यहां पर सबमिट कर देना है
- आवेदन सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास रख लेंगे
- इस तरीके से आप बीमा सखी योजना में आवेदन कर सकते हैं।
LIC Bima Sakhi Yojana 2026 Last Date
प्रधानमंत्री बीमा शक्ति योजना में आवेदन करने की कोई लास्ट डेट अभी तक सरकार के द्वारा निर्धारित नहीं की गई है हालांकि हम आपको बता दे की सरकार ने कहा है कि पहले चरण में केवल 25000 महिलाओं को ही बीमा सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा और जैसे ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया बंद की जाएगी इसलिए यदि आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द अपना आवेदन ऑनलाइन यहां पर जमा करेंगे
Bima Sakhi Yojana 2026 ( FAQ)
Q. बीमा सखी योजना क्या है?
Ans.बीमा सखी योजना एक सरकारी पहल है जो ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में बीमा जागरूकता फैलाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इसके तहत महिलाएं बीमा सखी बनकर बीमा उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देती हैं।
Q. बीमा सखी का मुख्य कार्य क्या है?
बीमा सखी का मुख्य कार्य लोगों को सरकारी और निजी बीमा योजनाओं की जानकारी देना, उन्हें बीमा पॉलिसी खरीदने में मदद करना और बीमा दावों से संबंधित सहायता प्रदान करना है।
Q. बीमा सखी को किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाता है?
Ans. बीमा सखी को बीमा उत्पादों, ग्राहकों के साथ संवाद, दावों की प्रक्रिया और डिजिटल माध्यमों से बीमा सेवाएं प्रदान करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
Q.इस योजना का मुख्य लाभ क्या है?
इसका मुख्य लाभ ग्रामीण महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण और समाज में बीमा कवरेज का विस्तार करना है।




