Bihar Udyami Yojana 2026: हेलो दोस्तों अगर आप भी बिहार के रहने वाले एक नागरिक है और खुद का व्यापार या कारोबारशुरू करने की सोच रहे हैं और पैसों की कमी के कारण अपने कदम पीछे हटा लेते हैं तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि Bihar Udyami Yojana 2026 के तहत सरकार खुद का रोजगार शुरू करने के लिए ₹10 लाख तक का लोन प्रदान कर रही है जिसमें ₹5 लाख ही वापस देना होगा यानी की 50% सब्सिडी के साथ
Table of Contents
तो अगर आप भी ऐसे ही बिहार के कैंडिडेट में से आते हैं और बिहार उद्यमी योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो आपको किस प्रकार आवेदन करना होगा, लाभ कैसे मिलेगा, योजना क्या है, दस्तावेज क्या लगेंगे, पात्रता क्या होगी सारी जानकारी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से सरल भाषा में मुहैया कराएंगे इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें और नई -नई अपडेट देखने के लिए www.sarkarivigyapan.com पर विजिट करिए।
Bihar Udyami Yojana 2026: Overview
| योजना का नाम | बिहार उद्यमी योजना 2026 |
| शुरू की गई | बिहार उद्योग विभाग बिहार सरकार |
| योजना का प्रकार | सरकारी योजना |
| लाभार्थी | बिहार राज्य के नागरिक |
| लोन की राशि | अधिकतम ₹10 लाख |
| सब्सिडी | ₹5 लाख |
| किन्हें मिलेगा लाभ | कम से कम 12वीं पास को |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
Bihar Udyami Yojana 2026 क्या है
बिहार उद्यमी योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मकसद उद्यम यानी स्वरोजगार को बढ़ावा देना है उद्यमीयों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार की तरफ से वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के तहत उद्यमी पुरुष एवं महिलाएं अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के आवेदक आवेदन कर सकते हैं।
यह योजना खास करके ऐसे ही व्यक्तियों के लिए लागू की गई है इस योजना के तहत सरकार की तरफ से ₹10 लख रुपए तक का लोन खुद का रोजगार शुरू करने के लिए मुहैया कराया जाता है जिसमें 50% सब्सिडी (यानी ₹5 लाख अनुदान के रूप में ) दिए जाते हैं. और बाकी 50% शेष ( यानी ₹5 लाख ब्याज मुक्त ऋण आवेदक को चुकाना होता है।
Bihar Udyami Yojana 2026 का उद्देश्य
बिहार उद्यमी योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य स्वरोजगार को बढ़ावा देना है इस योजना के लाभ से युवाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा वह इधर-उधर बाहर जाकर नौकरी ढूंढने की वजाय खुद का व्यापार करके अपनी अच्छी खासी आमदनी कर सकेंगे और वह आत्मनिर्भर बनेंगे और राज्य में बेरोजगारी की समस्या में भी काफी सुधार आएगा।
बिहार उद्यमी योजना के लाभ एवं मुख्य विशेषताएं
- स्वरोजगार को बढ़ावा मिलना- यह योजना युवाओं को नौकरी ढूंढने की बजाय खुद का रोजगार शुरू करके उद्यमी बनने के लिए प्रेरित करती है।
- वित्तीय सहायता मिलना – इस योजना के तहत नया उद्योग/ व्यापार शुरू करने के लिए सरकार की तरफ से ₹10 लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है जिसमें ₹5 लाख माफ (सब्सिडी अनुदान) के रूप में शेष ₹5 लाख ब्याज मुक्त ऋण या बहुत कम ब्याज पर दिया जाता है।
- महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलना- यह योजना महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती है और महिलाओं में भी खुद का रोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित करती है ताकि उन्हें किसी पर निर्भर न रहना पड़े।
- उद्योगों का विकास होना- बिहार में छोटे-छोटे उद्योग स्थापित होकर बिहार राज्य की आर्थिक व्यवस्था में सुधार लाना है. और आर्थिक विकास को गति देना है।
- बेरोजगारी में आएगी कमी- इस योजना के माध्यम से नए-नए व्यापार/ उद्योग स्थापित होंगे जिससे कि रोजगार के नए अवसर सुरक्षित होंगे लोगों को रोजगार मिलेगा और बेरोजगारी में कमी आएगी।
- तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना- इस योजना के तहत लाभार्थियों के नए उद्योग शुरू करने के लिए तकनीकी प्रशिक्षण भी प्रदान किए जाते हैं।
योजना के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ केवल बिहार में रहने वाले निवासियों को ही दिया जाएगा.
- इस योजना का लाभ बिहार के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /महिलाओं एवं युवाओं को मिलेगा।
- आवेदन करने वाले आवेदक की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास / आईटीआई /पॉलिटेक्निक या पूर्व उत्तीर्ण होनी चाहिए ।
- आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- स्वामित्व के नाम पर उद्यमी आवेदक के पास व्यक्तिगत चालू खाता (या फर्म के नाम पर चालू खाता) को मान्यता दी जाएगी। इसके बाद ही आवेदक उद्यमी के नाम पर स्वीकृत धनराशि का हस्तांतरित फर्म के नाम पर चालू खाते में आरटीजीएस के माध्यम से किया जाएगा।
- प्रॉपर इंटर्नशिप फर्म उद्यमी के द्वारा अपने व्यक्तिगत पैन पर किया जा सकता है।
- उद्यमी आवेदक का चालू खाता उसके प्रस्तावित फॉर्म के नाम पर ही होना चाहिए।
- आवेदक को इस योजना का लाभ लेने के लिए अपनी फॉर्म या कंपनी बनाकर उसका रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है।
- इसके अंतर्गत कई ऑप्शन शामिल होते हैं जैसे- प्रॉपर इंटर्नशिप, फर्म पार्टनरशिप फर्म, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में करना होगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
| आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी | 25 फरवरी 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ | 25 फरवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 मार्च 2026 |
योजना के तहत मिलने वाली राशि एवं ब्याज दर
| विवरण | राशि |
| अधिकतम लोन राशि | ₹10 लाख |
| स्वीकृत हुई राशि का 50% (अनुदान/ सब्सिडी) | ₹5 लाख |
| ऋण चुकाने की अवधि | 7 वर्ष (84 सामान किस्तों में ) |
| ब्याज दर | 1% ( मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उद्यमी युवाओं के लिए) |
Bihar Udyami Yojana 2026 परियोजनाओं की सूची
Bihar Udyami Yojana 2026 के तहत लाभ लेने के लिए सरकार की तरफ से परियोजनाओं की सूची तैयार की गई है जिसमें विभिन्न परियोजनाओं को शामिल किया गया जिनमें से आप किसी भी व्यवसाय को चुन सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं:-
- स्टील फर्नीचर ट्रंक, रैक, अलमारी, बॉक्स
- आइसक्रीम उत्पादन
- आटा सत्तू बेसन उत्पादन
- आईटी बिजनेस सेंटर ( वेब सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, वेब डिजाइनिंग सेंटर )
- ऑटो गैरेजकंक्रीट ह्यूम पाइप ( R.C.C स्पन ह्युम पाइप निर्माण )
- कॉर्नफ्लेक्स उत्पादन
- इलेक्ट्रिक व्हीकल असेंबलिंग
- कंप्यूटर हार्डवेयर असेंबलिंग मेंटेनेंस एवं नेटवर्किंग
- कूलर निर्माण
- कढ़ाई वस्त्र निर्माण
- कृषि यंत्र निर्माण
- केले के रेशों से उत्पादन इकाई
- गेट दरवाजे निर्माण एवं वेल्डिंग इकाई
- कपड़े एवं सीट कर निर्माण इकाई
- कपड़े के जूते का निर्माण
- बेल्ट, वॉलेट, चमड़े के जूते, वस्त्र निर्माण
- सॉस,जैम,जेली उत्पादन
- डिटर्जेंट, साबुन एवं शैंपू निर्माण उत्पादन
- डायपर,सेनेटरी पैड,डिस्पोजल,नैपकिन उत्पादन
- ड्राई क्लीनिंग, दालमील , सेवातेल मिल
- नोटबुक, कॉपी, फाइल एवं फोल्डर उत्पादन
- पशु आहार उत्पादन पावर लूम इकाई
- पीवीसी चप्पल एवं जूता निर्माण
- पैथोलॉजी जांच केंद्र
- प्लास्टिक के सामग्री उत्पादन
- लकड़ी की सामग्री फर्नीचर निर्माण
- बांस का सामग्री एवं फर्नीचर निर्माण
- फ्लेक्स प्रिंटिंग
- फलों के जूस उत्पादन
- रोलिंग शटर निर्माण
- रेडीमेड वस्त्र निर्माण
- शहद उत्पादन
- मखाना उत्पादन
- पशुओं का खाना उत्पादन
- सीमेंट की जाली, खिड़की एवं दरवाजे निर्माण
- स्टेबलाइजर, इनवर्टर, यूबीसी निर्माण
- स्पोर्ट्स जूता निर्माण
- हल्के वाहनों की बॉडी निर्माण
- हॉस्पिटल बेड , ट्रॉली, स्टेशन निर्माण
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट (आयु प्रमाण के लिए )
- शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र (12वीं मार्कशीट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक )इसके समकक्ष
- मोबाइल नंबर
- आवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र ( महिलाओं के लिए उनके पिता के नाम पर)
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक ( बचत /चालू खाता )
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदकों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अगर नहीं है तो पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें अपने व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके लॉगिन आईडी पासवर्ड प्राप्त करें।
- प्राप्त लॉगिन आईडी पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें.।
- आवेदन फार्म को घरपूर्वक सावधानी से करें.
- आवेदन फार्म में मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- अब आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
- आवेदन फार्म को सफलतापूर्वक सबमिट करने के पश्चात उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
Bihar Udyami Yojana 2026 चयन प्रक्रिया
- बिहार उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों का चयन रेंडम लॉटरी सिस्टम के आधार पर किया जाता है और चयनित आवेदन को ही लोन की राशि और सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- इस योजना के तहत समिति 15 दिनों के अंदर पारित आवेदनों की जांच करती है और फिर भौतिक सत्यापन के लिए जिला उद्योग केंद्र में प्रबंधक को भेजे जाते हैं।
- स्क्रीनिंग प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात पात्र अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जाता है प्रशिक्षण होने के बाद प्रोजेक्ट की डीपीआर के अनुसार प्रथम किस्त भेजी जाती है।
- प्रशिक्षण के लिए प्रति इकाई ₹25000 की राशि प्रदान की जाती है।
FAQ
Bihar Udyami Yojana 2026 का लाभ किसे दिया जाएगा?
योजना का लाभ बिहार के निवासियों महिला एवं पुरुष उद्यमियों एसटी एससी वर्ग को दिया जाएगा।
आयु सीमा क्या होनी चाहिए?
आवेदक की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
शैक्षणिक योग्यता कितनी होनी चाहिए?
आवेदक को कम से कम 12वीं पास आईटीआई पॉलिटेकनिक या उसके समक्ष होना चाहिए।
Bihar Udyami Yojana 2026 के तहत कितना लोन प्रदान किया जाता है?
योजना के तहत खुद का रोजगार शुरू करने के लिए ₹10 लाख का लोन प्रदान किया जाता है जिससे 50% सब्सिडी दी जाती है।




