Bihar Pashu Bima Yojana 2026: बिहार के पशुपालक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी प्रति पशु ₹60000 का बीमा, देखें लाभ पात्रता करें अप्लाई

Bihar Pashu Bima Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Bihar Pashu Bima Yojana 2026: हेलो दोस्तों अगर आप भी बिहार के रहने वाले किसान पशुपालक है तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है जी हां दरअसल बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ( गव्य विकास निदेशालय ) की तरफ से पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है जिसका नाम दुग्धक मवेशियों हेतु पशु बीमा योजना है। आप इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं और अपने पशुओं का बीमा करवा कर उसका लाभ उठा सकते हैं।

Bihar Pashu Bima Yojana 2026 के अंतर्गत पशुपालक अपने पशुओं जैसे गाय भैंस का बीमा करवा सकते हैं अक्सर ऐसा होता है कि दुर्घटना, बीमारी या अनेक किसी कर्ण की वजह से पशुओं की मृत्यु हो जाती है तो ऐसे में किसानों या पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है ऐसी स्थिति में पशुपालक अपने पशुओं का बीमा करवा कर कंपनी द्वारा प्राप्त होने वाली राशि से उस नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे पात्रता,दस्तावेज,आवेदन प्रक्रिया,चयन प्रक्रिया, लाभ आदि आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसीलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

Bihar Pashu Bima Yojana 2026: Overview

योजना का नाम बिहार पशु बीमा योजना
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
संबंधित विभाग डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ( गव्य विकास निदेशालय )
लाभार्थी राज्य के पशुपालक
उद्देश्य दुधारू पशुओं को बीमा कवर देकर पशुपालक को आर्थिक नुकसान से बचाना
बीमा राशि प्रति दुधारू पशु ₹60,000
बीमा अवधि 1 वर्ष
सब्सिडी सरकार प्रीमियम पर 75%
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.dairy.bihar.gov.in

Bihar Pashu Bima Yojana 2026 क्या हैं ?

बिहार पशु बीमा योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजनाएं जिसका संचालन बिहार के डेरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग ( गव्य विकास निदेशालय ) द्वारा किया जाता है इस योजना के अंतर्गत सरकार पशुपालकों को दुधारू पशुओं पर ₹60000 तक का बीमा कर देती है। राज्य सरकार इस योजना के अंतर्गत प्रीमियम पर 75% तक की सब्सिडी प्रदान करती है। इस योजना के अंतर्गत दुधारू पशु जैसे गाय भैंस भेड़ बकरी आदि की मृत्यु दुर्घटना बीमारी या अनेक किसी स्थिति में होने के कारण ₹60000 तक का बीमा कवर किसानों को आर्थिक नुकसान से होने वाली भरपाई को करने के लिए दिया जाता है।

यह भी पढ़ें: SSSB Punjab JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 157+ पदों पर बंपर भर्ती, ₹35000 रहेगी सैलरी 6 अप्रैल तक करें आवेदन

यह भी पढ़ें: Lakhpati Didi Yojana 2026: लखपति दीदी को मिल रहा ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देखें पात्रता दस्तावेज और जल्दी करें आवेदन

Bihar Pashu Bima Yojana 2026 का उद्देश्य

बिहार पशु बीमा योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार के पशुपालकों को आर्थिक रूप से मजबूत और सुरक्षित करना है तथा पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा देना है ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आई का एक महत्वपूर्ण स्रोत है कई बार गंभीर बीमारियों दुर्घटना आदि से पशुओं की मृत्यु हो जाती है जिसे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इस योजना के माध्यम से राज्य सरकार पशुपालकों को आर्थिक सहारा देकर उनकी आय को सुरक्षित और उन्हें पशुपालन व्यवसाय के प्रति प्रोत्साहित करना है तथा दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि करना है।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • आर्थिक सुरक्षा प्राप्त होना- योजना के अंतर्गत पशुओं की दुर्घटना या बीमारी से अचानक मृत्यु हो जाने पर पशुपालकों को भारी नुकसान से उबर के लिए ₹60000 तक का मुआवजा दिया जाता है।
  • बीमा दर सस्ती प्राप्त होना- इस योजना के अंतर्गत किसानों को सबसे सस्ती बीमा दर मिलती है क्योंकि कुल प्रीमियम का 75% सरकारी सब्सिडी होती है।
  • बड़ा कवरेज देना- यह योजना बड़ा कवरेज प्रदान कर दी प्राकृतिक आपदा जैसे (बाढ़, सूखा,भूकंप,दुर्घटना,बीमारी लंपी डिजीज खुरपका, मुंहपका ( FMD ) ( HSBQ ) से होने वाली पशुओं की मृत्यु पर कर करती है।
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होना- इस योजना के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।
  • पशुपालन व्यवसाय को बढ़ावा मिलना – के माध्यम से पशुपालकों को होने वाली आर्थिक भरपाई से पशुपालन व्यवसाय करने में बढ़ावा मिलता है।

Bihar Pashu Bima Yojana 2026 महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस योजना के अंतर्गत दुधारू पशुओं जैसे गाय, भैंस,भेड़, बकरी आदि का बीमा किया जाएगा।
  • इस योजना के अंतर्गत प्रति पशु अधिकतम ₹60000 तक का बीमा निर्धारित किया गया है।
  • बिहार पशु बीमा योजना के अंतर्गत होने वाली कुल प्रीमियम की राशि ₹1386 होगी
  • इस योजना के अंतर्गत कुल प्रीमियम की राशि का 75% ₹1040 सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाएगा।
  • बाकी बचा हुआ शेष 25% का ₹346 लाभार्थियों को स्वयं जमा करना होगा।
  • इस योजना के अंतर्गत बहुत कम राशि में पशुपालक अपने पशुओं का बीमा करवा सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
  • बीमा कंपनी द्वारा पशुओं की बीमा की अवधि 1 वर्ष की होगी
  • बीमा करने से पहले पशु चिकित्सा में पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।
  • पशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं पशुपालक की होगी।
  • पशुओं की पहचान के लिए उनके कान के पीछे ईयर टैग लगाया जाएगा।
  • पशुओं की मृत्यु होने के पश्चात तुरंत बीमा कंपनी को सूचना देनी होगी।

योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक को बिहार का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक एक पशुपालक होना चाहिए.
  • आवेदन दुधारू पशुओं जैसे गाय भैंस का मालिक होना चाहिए।
  • आवेदक मिल्क प्रोड्यूसर कॉरपोरेशन कमेटी का सदस्य होना चाहिए।
  • बीमा के समय पशुओं को स्वास्थ्य होना चाहिए और पशु चिकित्सालय द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • पहचान पत्र
  • मिल्क प्रोड्यूसर कॉरपोरेशन कमेटी की रसीद
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आवेदक को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे जिसमें से आपको दुधारू पशु बीमा के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करने के पश्चात आपको नीचे लॉगिन का विकल्प दिखाई देगा वहां क्लिक करें।
  • लॉगिन पर क्लिक करने के पश्चात आवेदन फार्म खुलेगा जिसमें आपको सभी जरूरी जानकारी और अपने पशु से संबंधित जानकारी ध्यान पूर्वक भरनी होगी।
  • आप अपने सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन फार्म को एक बार चेक करने की पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दे।
  • सबमिट करने के पश्चात आवेदन फार्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।

FAQ

Bihar Pashu Bima Yojana 2026 कितना प्रति पशु कितना बीमा कवर मिलेगा?

इस योजना के अंतर्गत बीमा कंपनी प्रति पशु पर ₹60000 का बीमा प्रदान करेगी ।

इस योजना के अंतर्गत किन पशुओं का बीमा किया जा सकता है?

इस योजना के अंतर्गत दुधारू पशुओं जैसे गाय भैंस भेड़ बकरी आदि का बीमा किया जा सकता है।

योजना के अंतर्गत प्राथमिकता किसे दी जाएगी?

योजना के अंतर्गत प्राथमिकता उन्हें दी जाएगी जो मिल्क प्रोड्यूसर कोऑपरेटिव कमेटी के सदस्य होंगे।

योजना के अंतर्गत सरकारी प्रीमियम कितना मिलेगा?

Bihar Pashu Bima Yojana 2026 के अंतर्गत 75% सरकारी प्रीमियम अनुदान के रूप में मिलेगा ।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top