Bihar Junior Resident Vacancy 2026: बिहार जूनियर रेजिडेंट के 1445 पदों पर आवेदन शुरू, 6 फरवरी लास्ट डेट, जल्दी करें अप्लाई

Bihar Junior Resident Vacancy 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 MBBS करने के पश्चात सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां दरअसल बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद ( BCECEB) ऑफिशल वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार जूनियर रेजिडेंट के 1445 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

यह भर्ती बिहार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य के चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट के रिक्त पदों को के लिए है। जो भी अभ्यर्थी इस पद पर भर्ती होने की योग्यता रखते हैं वह बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद ( BCECEB ) की आधिकारिक वेबसाइटwww.bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर 6 फरवरी 2026 से पहले आवेदन कर सकते हैं भर्ती से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा पढ़ें ।

Bihar Junior Resident Vacancy 2026: Overview

भर्ती का नाम Bihar Junior Resident Vacancy 2026
विभाग का नाम बिहार स्वास्थ्य विभाग
पद का नाम जूनियर रेजिडेंट
टोटल पोस्ट 1445
योग्यता MBBS डिग्री ( MCI /NMC अप्रूव्ड कॉलेज से)
आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष
सैलरी सामान्य ₹65000 ( सातवें वेतन स्तर )
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ 16 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.bceceboard.bihar.gov.in

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 पद की जानकारी

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य के चिकित्सा एवं महाविद्यालय और अस्पतालों में जूनियर रेजिडेंट के 1445 रिक्त पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई है। बता दें 35% भर्ती महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। श्रेणी अनुसार पद की जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

पद का नामपद संख्या
जूनियर रेजिडेंट 1445

यह भी पढ़ें: Udyogini Yojana Online Apply: महिलाओं को खुद के रोजगार के लिए मिल रहा₹3 लाख तक का बिना गारंटी लोन ऐसे उठाये लाभ

यह भी पढ़ें: MPESB ITI Training Officer Recruitment 2026: 10th /ITI पास हो जाए तैयार 1120 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू देखें योग्यता एवं अंतिम तिथि

आवश्यक योग्यता

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 के तहत आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों के पास इन योग्यताओं का होना जरूरी है तभी वह इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:-

  • शैक्षणिक योग्यता – MBBS डिग्री ( MCI/ MNC अप्रूव्ड कॉलेज से ) होनी चाहिए।
  • रजिस्ट्रेशन- MNC या किसी स्टेट लेवल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन के लिए अभ्यर्थियों को योग्य होना चाहिए।
  • अन्य – उम्मीदवार के पास पूरे भारत में मान्यता प्राप्त एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा/ विशेष छूट( Age relaxation)

श्रेणीअधिकतम आयु ( पुरुष)अधिकतम आयु ( महिला)
जनरल/ EWS 3740
BC /EBC 4040
SC /ST 4242

Note : आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को आधार मानकर की जाएगी न्यूनतम आयु बिहार गवर्नमेंट के नियम अनुसार रहेगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क भुगतान का माध्यम
सभी श्रेणी के लिए₹2250/- क्रेडिट कार्ड /डेबिट कार्ड/ नेट बैंकिंग /यूपीआई आदि

Bihar Junior Resident Vacancy 2026- सैलरी

बिहार जूनियर रेजिडेंट के पद पर जो उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर सेलेक्ट किए जाएंगे उन्हें 7th पे कमीशन के अनुसार ₹65,000 तक प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवश्यक दस्तावेज

  • MBBS डिग्री मार्कशीट
  • MNC स्टेट काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र यदि (लागू हो तो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आयु प्रमाण पत्र

चयन प्रक्रिया

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन तीन स्टेप में किया जाएगा जो इस प्रकार है:-

  • (MBBS मार्क्स + अन्य क्राइटेरिया) के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन होगा
  • काउंसलिंग

आवेदन प्रक्रिया

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 के लिए आप ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 से लेकर 6 फरवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन करने की प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप नीचे दी गई है:-

  • आवेदक को सबसे पहले बिहार संयुक्त प्रदेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वहां पर जूनियर रेजिडेंट के ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • रजिस्ट्रेशन पूरा होने के पश्चात आवेदन फार्म को भली भांति भरना होगा।
  • अब मांगे के सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से करना होगा।
  • अब अपने आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट होने के पश्चात रजिस्ट्रेशन स्लिप को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ 16 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 फरवरी 2026
करेक्शन विंडो ओपन07-08 फरवरी 2026
काउंसलिंग प्रोग्राम 11 फरवरी 2026

FAQ-

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

जूनियर रेजिडेंट के कुल 1445 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

जूनियर रेजिडेंट के पद के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान कितना करना होगा?

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹2250 रुपया आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से करना होगा।

क्या फ्रेशर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

जी हां MBBS फ्रेशर्स के लिए यह भर्ती सबसे बेस्ट होगी।

Bihar Junior Resident Vacancy 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन प्रक्रिया 16 जनवरी 2026 से लेकर 6 फरवरी 2026 तक रहेगी।

जूनियर रेजिडेंट के लिए उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार होगा?

मेरिट लिस्ट दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top