MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: हेलो दोस्तों आज हम आपके सामने नौकरी से जुड़ी एक शानदार खबर इस आर्टिकल के माध्यम से लेकर आए हैं जी हां दरअसल जो युवा मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं उनके लिए एक शानदार अवसर सामने आया है। दरअसल 11 नवंबर 2025 को मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती की जाएगी।
Table of Contents
जो योग्य उम्मीदवार मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं उनको जानकारी देते हुए बता दे की राज्य सरकार ने इस बार ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती के लिए कुछ बड़े बदलाव किए हैं। एक नई नियम पुस्तिका जारी की है जिसके अनुसार पहले ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती अंकों के आधार पर की जाती थी,लेकिन इस बार इस भर्ती प्रक्रिया में परीक्षा आयोजित की जाएगी। भर्ती से जुड़ी संपूर्ण जानकारी आपको आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: Overview
| विभाग का नाम | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मध्य प्रदेश |
| नौकरी का नाम | ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 |
| पद का नाम | ग्राम पंचायत सचिव |
| टोटल पोस्ट | 23011 |
| शैक्षणिक योग्यता | किसी भी विषय में स्नातक + कंप्यूटर सर्टिफिकेट |
| आयु सीमा | 18 से 35 वर्ष ( आरक्षित श्रेणी को विशेष छूट ) |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आवेदन की प्रारंभ तिथि | जल्द ही जारी की जाएगी |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा दस्तावेज सत्यापन मेरिट लिस्ट |
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 क्या है ?
मध्य प्रदेश में ग्राम पंचायत सचिव के 23011 पदों पर भर्ती के लिए स्वीकृति दे दी गयी है मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल यह भर्ती करेगा। जानकारी के लिए बता दे इस बार ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर होने वाली भर्ती में काफी बदलाव किए गए हैं मध्य प्रदेश राजपत्र के तहत भर्ती अंकों के आधार पर नहीं बल्कि परीक्षा के आधार पर आयोजित की जाएगी। यह नियम पुस्तिका में बदलाव युवाओं के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है। इस नई नियम पुस्तिका के जारी होते ही पुरानी 2011 की नियम पुस्तिका को आधिकारिक रूप से निरस्त कर दिया गया है।
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 के नए नियमों, नई पत्रताओं और आधुनिक मानकों के आधार पर की जाएगी। बता दें बार न केवल पदों की संख्याओं को बढ़ाया गया है बल्कि ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी भी किया गया है और साथ ही साथ व्यावहारिक और युवा हितेषी भी बनाया गया है। इस नई नियमावली में शैक्षिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, वेतनमान, कंप्यूटर दक्षता, प्रशिक्षण और सेवाओं की शर्तों से संबंधित कई बड़े बदलाव किए गए हैं, सबसे खासकर CPCT को अनिवार्य और प्रोबेशन में सुधार युवाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण हो सकता है।
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: पद की जानकारी
टोटल पोस्ट -23011
| जिला | पदों की संख्या | जिला | पदों की संख्या |
| आगर मालवा | 236 | अलीराजपुर | 268 |
| बालाघाट | 690 | अशोक नगर | 328 |
| अनूपपुर | 277 | बड़वानी | 409 |
| बैतूल | 534 | भिंड | 439 |
| भोपाल | 222 | बुरहानपुर | 167 |
| छतरपुर | 559 | छिंदवाड़ा | 790 |
| दमोह | 460 | दतिया | 290 |
| देवास | 496 | धार | 763 |
| डिंडोरी | 363 | गुना | 419 |
| ग्वालियर | 421 | हरदा | 263 |
| इंदौर | 263 | जबलपुर | 334 |
| झाबुआ | 527 | कटनी | 375 |
| खंडवा | 407 | खरगोन | 589 |
| मंडला | 496 | मंदसौर | 468 |
| मुरैना | 476 | नर्मदापुर | 427 |
| नरसिंहपुर | 450 | नीमच | 243 |
| निवाड़ी | 136 | पन्ना | 386 |
| रायसेन | 521 | राजगढ़ | 622 |
| रतलाम | 419 | रीवा | 820 |
| सागर | 765 | सतना | 695 |
| सीहोर | 542 | शिवानी | 542 |
| शहडोल | 390 | शाजापुर | 352 |
| शियोपुर | 236 | शिवपुरी | 587 |
| सीधी | 400 | सिंगरौली | 316 |
| टीकमगढ़ | 324 | उज्जैन | 409 |
| उमरिया | 236 | विदिशा | 577 |
आवश्यक योग्यता
- नए आवेदकों के लिए – ( BA BCom, BSc, BBA, BCA & etc. ) + कंप्यूटर ( DCA PGDCA) + CPCT में हिंदी टाइपिंग अनिवार्य है।
- रोजगार सहायक के लिए- 12वी के साथ किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है और साथ में कंप्यूटर( DCA PGDCA) + CPCT में हिंदी टाइपिंग जरूरी है।
आयु सीमा
| ग्राम पंचायत सचिव | 21 से 35 वर्ष |
| रोजगार सहायक | 21 से 50 वर्ष |
| पिछड़ा वर्ग श्रेणी के लिए | 3 वर्ष की छूट |
| एससी एसटी के लिए | 5 वर्ष की छूट |
| महिला एवं पूर्व सैनिकों के लिए | नियम अनुसार विशेष छूट दी जाएगी |
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025: सैलरी
- जॉइनिंग से 2 वर्ष की सेवा तक – 19500 प्रति माह वेतन
- 2 वर्ष की सेवा के पश्चात- ₹19500 से ₹52000 प्रति माह वेतन
- 10 वर्ष की सेवा के पश्चात- ₹23500 से ₹80500 प्रति माह वेतन
महत्वपूर्ण तिथियां
| नए नियम जारी | 11 नवंबर 2025 |
| राजपत्र के अनुसार | 1 जनवरी 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी |
आवेदन शुल्क
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क का खुलासा नहीं किया गया है।
चयन प्रक्रिया
मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया योग्यता के आधार पर की जाएगी जो की पूरी तरह से पारदर्शी होगी ताकि उन्हीं उम्मीदवारों का चयन सुनिश्चित किया जा सके जो इस भर्ती के लिए योग्य हैं। यह पूरी प्रक्रिया मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ( एसबी) भोपाल द्वारा आयोजित एक प्रतियोगी परीक्षा पर आधारित होगी जिससे की भर्ती में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए नौकरी के समान अवसर प्राप्त होंगे।
- लिखित परीक्षा
- स्किल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- मेरिट लिस्ट
आधिकारिक नोटिफिकेशन
| ओफिसिअल अधिसूचना यहाँ से डाउनलोड करें। |
FAQ:-
मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025 कब से शुरू की जाएगी?
भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा।
इस भर्ती के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती की जाएगी?
कुल 23011 ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर भर्ती की जाएगी।
मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है।
इस के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?
किसी भी विषय में स्नातक के साथ-साथ कंप्यूटर और सीपीसीटी हिंदी में टाइपिंग अनिवार्य है।
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2025 किसके द्वारा की जाएगी?
यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा की जाएगी।




