Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Women Schemes 2025: महिलाओ के लिए जरुरी केंद्रीय योजना

Women Schemes 2025

“भारत सरकार की महिलाओं और बेटियों के लिए शुरू की गई Women Schemes 2025 की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं की लिस्ट – बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, मातृत्व वंदना योजना, जननी सुरक्षा, महिला ई-हाट और अन्य स्कीम की पूरी जानकारी एक ही जगह।”


भारत सरकार की महत्वपूर्ण महिला एवं बालिका योजनाएं

भारत सरकार ने समय-समय पर महिलाओं और बेटियों के विकास, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है यहाँ हम आपको Central Government Women Schemes List के बारे में संक्षेप में लेकिन जरूरी जानकारी दे रहे हैं।



1. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना (Beti Bachao Beti Padhao – BBBP)Women Schemes 2025

  • शुरुआत: 22 जनवरी 2015 से स्टार्ट
  • मंत्रालय: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय ने शुरू किया
  • उद्देश्य: बेटियों का लिंगानुपात सुधारना और उनकी शिक्षा को बढ़ावा देना।
  • लाभ: जागरूकता अभियान, स्कूलों में नामांकन, कन्या भ्रूण हत्या पर रोक के लिए लाया गया।
  • महत्व: यह एक Nation Wide Campaign है, मतलब केन्द्र सर्कार की योजना जो गांव से लेकर शहर तक लागू है।

2. सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY)Women Schemes 2025

  • शुरुआत: 2015 में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत ही शूर।
  • उद्देश्य: बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित बचत योजना।
  • लाभ:
    • 7.5% से अधिक ब्याज दर (सरकार समय-समय पर बदलती है)
    • आयकर में छूट (Section 80C)
    • बेटी की 18 साल की उम्र के बाद शिक्षा/शादी के लिए निकासी।
  • महत्व: ये Small Saving Scheme सबसे पॉपुलर है, खासकर ग्रामीण अर्थात गाओं के इलाकों में।

सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में विस्तार से जाने के लिए यहाँ क्लिक करें


3. प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana – PMMVY)Women Schemes 2025

  • शुरुआत: 2017 (पहले इंदिरा गांधी मातृत्व सहायता योजना के नाम से)
  • उद्देश्य: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता।
  • लाभ:
    • पहले बच्चे के जन्म पर ₹5000 की सहायता (किस्तों में)
    • पोषण और स्वास्थ्य जांच में मदद।
  • महत्व: मातृ मृत्यु दर कम करने में अहम योगदान है।

4. जननी सुरक्षा योजना (Janani Suraksha Yojana – JSY)

  • शुरुआत: 2005, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत।
  • उद्देश्य: संस्थागत प्रसव (Hospital Delivery) को बढ़ावा देना।
  • लाभ:
    • BPL और SC/ST गर्भवती महिलाओं को नकद सहायता।
    • ASHA कार्यकर्ताओं को भी प्रोत्साहन राशि।

5. महिला ई-हाट (Mahila E-Haat)Women Schemes 2025

  • शुरुआत: 2016
  • उद्देश्य: महिला उद्यमियों के लिए डिजिटल मार्केटप्लेस।
  • लाभ:
    • मुफ्त ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म
    • खरीदार और विक्रेता का सीधा संपर्क
  • महत्व: Digital India और महिला सशक्तिकरण का मेल।

महिला ई-हाट (Mahila E-Haat) के बारे में विस्तार से जाने के लिए यहाँ क्लिक करें


6. महिला शक्ति केंद्र योजना (Mahila Shakti Kendra – MSK)

  • शुरुआत: 2017-18
  • उद्देश्य: ग्रामीण महिलाओं को सूचना, कौशल और सहायता सेवाएं उपलब्ध कराना।
  • लाभ:
    • Legal Aid, Training, Employment Guidance
    • पंचायत स्तर तक केंद्र
  • महत्व: Rural Women Empowerment पर सीधा असर।


यह भी पढ़े – Saksham Anganwadi & Poshan 2.0: पोषण और विकास की ओर अग्रसर भारत

यह भी पढ़े – Mahila E-Haat 2025: घर बैठे महिलाओ का ऑनलाइन बाजार

यह भी पढ़े – Sukanya Samriddhi Yojana 2025: बेटियों के भविष्य की सुनहरी बचत


7. STEP योजना (Support to Training and Employment Programme for Women)

  • उद्देश्य: महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों (कृषि, डेयरी, हस्तशिल्प) में प्रशिक्षण और रोजगार।
  • लाभ:
    • Skill Development Program
    • रोजगार से जुड़ने में मदद
  • महत्व: खासतौर पर बेरोजगार और ग्रामीण महिलाओं के लिए।

8. वन स्टॉप सेंटर योजना (One Stop Centre – OSC)

  • शुरुआत: 2015, निर्भया फंड से
  • उद्देश्य: हिंसा पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर सभी तरह की सहायता।
  • लाभ:
    • मेडिकल, लीगल, काउंसलिंग, अस्थाई आश्रय
    • 181 हेल्पलाइन से जुड़ा हुआ
  • महत्व: महिला सुरक्षा का मजबूत कदम।

9. महिला हेल्पलाइन स्कीम (181 Helpline)

  • उद्देश्य: 24×7 आपातकालीन सहायता।
  • लाभ:
    • पुलिस, मेडिकल, कानूनी मदद
    • देश के सभी राज्यों में उपलब्ध

10. स्टैंड-अप इंडिया स्कीम (Stand Up India)

  • शुरुआत: 2016
  • उद्देश्य: महिला उद्यमियों और SC/ST को 10 लाख से 1 करोड़ तक लोन।
  • लाभ: Collateral-free Loan, बैंकिंग सहायता, बिज़नेस गाइडेंस।

11. राष्ट्रीय महिला कोष (Rashtriya Mahila Kosh – RMK)

  • शुरुआत: 1993
  • उद्देश्य: गरीब महिलाओं को सूक्ष्म वित्त (Micro Finance) उपलब्ध कराना।
  • लाभ: बिना जमानत के ऋण, कम ब्याज दर।

12. वर्किंग वुमन हॉस्टल योजना

  • उद्देश्य: कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित आवास और डे-केयर सुविधा।
  • लाभ: सरकारी सहायता से चलने वाले हॉस्टल, किफायती किराया।

निष्कर्ष

ये सभी Central Government Women Schemes महिलाओं और बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने का काम करती हैं। अगर आप इनमें से किसी योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय या योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी लें।


Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.