Central Government Free Coaching Scheme 2026 अगर आप भी SC, OBC और PM CARES Children Scheme Beneficiary Students है,और UPSC, SSC, Railway,Banking,JEE,,NEET, CAT, CLAT, ,GATE, NDA, CDS जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं, तो ऐसे सभी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार की यह योजना काफ़ी महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। भारत सरकार के Department Of Social Justice and Empowerment Ministry Of Social Justice and Empowerment द्वारा “Free Coaching For SCs OBCs and Beneficiaries Of PM CARES Children Scheme” योजना संचालित की जा रही है।
इस योजना को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य SC /OBC विद्यार्थियों तथा PM CARES Children Scheme के पात्र लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार Free Coaching,Course Fee Assistance और ₹4,000 प्रति माह तक स्टाइपेंड दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत Civil Services Mains परीक्षा पास करके Interview के लिए चयनित विद्यार्थियों को ₹15,000 का coaching Interview Incentive का भी प्रावधान है। इस आर्टिकल में आपको Central Government Free Coaching Scheme 2026, पात्रता, दस्तावेज, कोचिंग कोर्स,स्कॉलरशिप, स्टाइपेंड, चयन प्रक्रिया और अप्लाई प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।
Table of Contents
Central Government Free Coaching Scheme 2026: Overview
| योजना का नाम | Free Coaching for SCs, OBC and Beneficiaries of PM CARES Children Scheme |
| मंत्रालय | Ministry Of Social Justice and Empowerment |
| विभाग | Department of Social Justice and Empowerment |
| कार्यान्वयन | Dr Ambedkar Foundation और निर्धारित center universities |
| लाभार्थी | SC, OBC एवं PM CARES Children Scheme Beneficiaries |
| योजना का उद्देश्य | प्रतियोगी परीक्षा एवं उच्च शिक्षा प्रवेश परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग |
| स्टाइपेंड | ₹4,000 |
| इंटरव्यू इंसेंटिव | ₹15,000 |
| अधिकतम कोर्स अवधि | कोर्स के अनुसार अधिकतम 12 महीने तक |
| आवेदन प्रारंभ | 3 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | NSP पोर्टल |
Central Government Free Coaching Scheme 2026 क्या है ?
यह केंद्र सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है जिसकी अंतर्गत SC और OBC तथा PM CARES Children Scheme के पात्र लाभार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए केवल आर्थिक सहायता देने की बजाय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है। इस योजना का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है जो आर्थिक कमजोरी के कारण महंगी कोचिंग नहीं ले पाते हैं। सरकारी योजना के अंतर्गत UPSC, SSC Railway, Banking, Engineering, Medical, Management, Law, Defence और विदेश में पढ़ाई से संबंधित कुछ प्रवेश Eligibility /Test की तैयारी के लिए कोचिंग उपलब्ध कराई जाती है।
Also Read This: GSRTC Helper Recruitment 2026 10वीं पास के लिए बड़ी भर्ती, आवेदन शुरू! जानें Salary, Eligibility और Apply Process
Central Government Free Coaching Scheme 2026 के मुख्य लाभ
- कोचिंग की सहायता – चयनित विद्यार्थियों को अलग-अलग प्रतियोगी और प्रवेश परीक्षाओं के अनुसार ₹75,000 तक की फीस सहायता विद्यार्थियों के सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाती है।
- ₹4,000 मासिक स्टाइपेंड – पढ़ाई के दौरान चयनित विद्यार्थियों को अपने रोजमर्रा के खर्चों के लिए अधिकतम 12 महीने तक ₹4,000 प्रति माह का स्टाइपेंड प्रदान किया जाता है।
- Civil Services Interview के लिए विशेष प्रोत्साहन- सिविल सेवा ( UPSC State /PSC) की Mains परीक्षा पास करके ( Class -1/Class -2) पदों के इंटरव्यू के लिए सफल विद्यार्थियों को ₹15,000 की अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाती है।
- महिला आरक्षण- इस योजना के अंतर्गत कुल सीटों में से 30% सीटे महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है।
Also Read This: Delhi High Court SPA & PA Recruitment 2026: 150 पदों पर भर्ती, Graduate युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
Central Government Free Coaching Scheme 2026 के लिए पात्रता (Eligibility Criteria)
- जाति/श्रेणी (Cast /Catagory )- इस योजना का लाभ लेने के लिए उम्मीदवार को अनुसूचित जाति (SC) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) या PM CARES Children Scheme का लाभार्थी होना अनिवार्य है।
- आय सीमा (Income Limit )- इस योजना के अंतर्गत एससी और ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, जबकि PM CARES के बच्चों के लिए जाति एवं आय में कोई सीमा नहीं रखी गई है।
- न्यूनतम शैक्षणिक अंक – 12वीं स्तर की परीक्षाओं जैसे-(JEE/NEET आदि ) के लिए उम्मीदवारों के 10वीं में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है।
- स्नातक ( Graducation) स्तर की परीक्षाओं जैसे-(UPSC/SSC आदि) के लिए उम्मीदवारों के 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होना जरूरी है।
- योजना के लाभ की अवधि सीमा- एक उम्मीदवार अपने पूरे जीवनकाल में इस योजना या (किसी अन्य सरकारी फ्री कोचिंग योजना) का लाभ अधिकतम 2 बार ही प्राप्त कर सकता है।
Central Government Free Coaching Scheme में किन परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है?
प्रमुख परीक्षाएं
- UPSC Civil Services
- State Public Service Commission Exam
- SSC
- Railway Recruitment Board (RRB)
- Banking Exams
- PSU Exams insurance Exams
- JEE
- NEET
- CAT
- CLAT
- GATE
- CA-CPT
- GRE
- GMAT
- SAT
- IELTS
- TOEFL
- NDA
- CDS
- CPL Course
नोट :-हर सेंट्रल यूनिवर्सिटी DACE Centre में सभी परीक्षाओं की कोचिंग उपलब्ध हो यह जरूरी नहीं है। संबंधित संस्थान में एडमिशन नोटिफिकेशन में कोर्स जरूर चेक करें।
Central Government Free Coaching Scheme 2026 कोचिंग फीस एवं अवधि (परीक्षाओं के अनुसार)
| प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा | अधिकतम निर्धारित कोर्स फीस | न्यूनतम अवधि |
| UPSC /State PSC ( Civil Services) | ₹75,000/- | 12 महीने |
| SSC /RRB | ₹40,000/- | 9 से 12 महीने |
| Banking/Insurance /PSU /CLAT | ₹50,000/- | 6 से 9 महीने |
| JEE/NEET | ₹75,000/- | 9 से 12 महीने |
| IES | ₹75,000/- | 9 से 12 महीने |
| CAT/CMAT | ₹50,000/- | 6 से 9 महीने |
| GRE/GMAT/SAT/IELTS/TOEFL | ₹35,000/- | 6 से 9 महीने |
| CA-CPT/GATE | ₹75,000/- | 9 से 12 महीने |
| CPL Course | ₹30,000/- | 3 से 4 महीने |
| NDA/CDS | ₹20,000/- | 3 से 4 महीने |
Central Government Free Coaching Scheme 2026 के लिए चयन प्रक्रिया ( Selection Process)
SC OBC विद्यार्थी विद्यार्थियों के लिए चयन प्रक्रिया:-
- Online Application
- Eligibility Verification
- Academic Details की जांच
- Screening Entrance Test यदि संबंधित केंद्र द्वारा आयोजित किया जाए।
- Merit List
- Document Verification
- Final Admission
- Coaching शुरू
PM CARES Children Beneficiaries का चयन
- PM CARES Children Scheme के पात्र लाभार्थियों को Scheme Guidelines में Selection Procedure में Exemption दिया गया है। और पात्र आवेदक को कोचिंग एडमिशन देने का प्रावधान है।
Central Government Free Coaching Scheme 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज (Document Required)
- आधार कार्ड
- SC प्रमाण पत्र
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- ग्रेजुएशन मार्कशीट /डिग्री जैसा लागू हो
- OBC /OBC NCL जाति प्रमाण पत्र (जैसा लागू हो)
- PM CARES Children Beneficiaries Certificate ID जैसा लागू हो
- आय प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार से लिंक बैंक अकाउंट डिटेल
- IFSC Code
- Self Declaration
Central Government Free Coaching Scheme 2026 के लिए आवेदन कैसे करें ?
- सबसे पहले Department of Social Justice & Empowerment, Dr. Ambedkar Foundation या संबंधित DACE Central University से संबंधित वेबसाइट पर जाएं
- अब वहां पर चेक करें कि वर्ष 2026- 27 के लिए कौन-कौन से कोर्स और केंद्र में आवेदन खुले हैं।
- अब अपनी Catagory, Income, Education, Age और जिस परीक्षा की तैयारी करनी है उसकी पात्रता चेक करें।
- अब Get Your OTR पर क्लिक करके आधार OTP नोटिफिकेशन के जरिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन OTR पूरा करें।
- अब OTR नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- अब आवेदन फार्म में अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, जाति, आय, बैंक खाता की जानकारी, आधार से संबंधित जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
- अब निर्धारित फॉर्मेट साइज में सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- अब आपके द्वारा भरी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को अच्छी तरह चेक करें गलत जानकारी भरने पर आवेदन रिजेक्ट हो सकता है।
- सभी जानकारी सही होने के पश्चात एप्लीकेशन फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें।
- फाइनल सबमिट करने के पश्चात एप्लीकेशन नंबर या रसीद का प्रिंट या पीडीएफ अपने पास सुरक्षित रखें।
Important Dates
| आवेदन शुरू | 3 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 अक्टूबर 2026 |
| इंस्टिट्यूट वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि | 15 नवंबर 2026 |
FAQ-
क्या इस योजना में फ्री कोचिंग मिलती है?
हां इस योजना का मुख्य उद्देश्य पात्र एससी, ओबीसी और PM CARES Children Scheme बेनिफिसियरीज को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं निर्धारित प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए नि:शुल्क गुणवत्तापूर्ण कोचिंग उपलब्ध कराना है।
क्या इस योजना में विद्यार्थियों को ₹4000 महीना भी प्राप्त होता है?
हां इस योजना के अंतर्गत पात्र चयनित विद्यार्थियों के लिए ₹4000 महीना स्टाइपेंड का प्रावधान है, जो की 12 महीने तक निर्धारित कोर्स अवधि के अनुसार रहेगा।
SC /OBC Students के लिए Income Limit क्या है?
एससी ओबीसी विद्यार्थियों के परिवार की कुल वार्षिक आय ₹8 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
लाभ दो बार लिया जा सकता है?
हां सामान्य नियम के अनुसार एक विद्यार्थी इस योजना का लाभ अधिकतम दो बार ले सकता है।





