Union Bank Of India SO Recruitment 2026: Online Apply For 395 GBO & SO Post, Check Eligibility, Salary & Last Date !!

Union Bank Of India SO Recruitment 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

Union Bank Of India SO Recruitment 2026: बैंक में अधिकारी पद पर नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया (UBI) ने वित्त वर्ष 2026- 27 के लिए जनरल बैंकिंग ऑफीसर ( GBO ) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर ( SO ) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 395 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

Union Bank Of India SO Recruitment 2026 Overview

Organization Union Bank of India ( UBI )
Total Post 395
Post Name General Banking Officer ( GBO ) & Specialist Officer ( SO )
Qualification Full time Graduate Degree Any Recognised University
Age limit 22-50 years
Salary ₹64,820 – ₹1,56,500 per month
Application Mode Online
Official Website Click Here

भर्ती की जानकारी

इस भर्ती के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर, और डिप्टी जनरल मैनेजर जैसे पद शामिल है। शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से नियमित (फुल- टाइम) डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। ,इसके अतिरिक्त नेपाल या भूटान के नागरिक, 1 जनवरी 1962 से पहले भारत आए तिब्बती शरणार्थी तथा सरकार के नियमों अनुसार कुछ अन्य भारतीय मूल के पात्र अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। आयु की बात करें तो विभिन्न पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है और आयु की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

अभ्यर्थियों को पद के अनुसार सालाना लगभग ₹21 लाख से ₹47 लाख तक का सीटीसी (CTC ) प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, समूह चर्चा, मेडिकल परीक्षण और बायोमेट्रिक जांच शामिल होंगे । चयनित उम्मीदवारों की परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन पीरियड) 2 वर्ष की होगी। उसके अलावा बैंक अधिकारियों को बैंक के साथ कम से कम 3 वर्ष की सेवा देनी होगी। यदि कोई अधिकारी निर्धारित समय सीमा पूरी होने से पहले नौकरी छोड़ता हैं, तो उसे सेवा बांड ( Service Bond ) की शर्तों के अनुसार जुर्माना देना होगा। चयनित अधिकारियों की नियुक्ति बैंक की आवश्यकता अनुसार देश में स्थित किसी भी शाखा कार्यालय में की जा सकती है।

Also Read This: Rewari Anganbadi Vacancy 2026: Apply For 454 Worker &Helper Post, Check Last Date & Eligibility “

Union Bank Of India SO Recruitment 2026- पद की जानकारी

पद का नाम रिक्तियां
मैनेजर163
सीनियर मैनेजर153
चीफ मैनेजर52
असिस्टेंट जनरल मैनेजर20
डिप्टी जनरल मैनेजर7
टोटल 395

Also Read This: WCL Recruitment 2026 Apply Online for Latest Vacancies, Eligibility, Salary & Last Date

आवश्यक योग्यता

  • जनरल बैंकिंग ऑफिसर ( GBO)– आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी विषय में स्नातक डिग्री के साथ संबंधित विषय में बैंकिंग अनुभव आवश्यक है। और अनुभव की अवधि लगभग 2 वर्ष से 12 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आईटी स्पेशलिस्ट ऑफिसर ( SO )- विभिन्न क्षेत्रों के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई है जैसे- BE /B.Tech / MCA / M. Tech / M. Sc. ( संबंधित विषय ) अनुभव की अवधि लगभग 2 वर्ष से 15 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए ।
  • आईटी पद – BE /B.Tech / MCA /M.Tech ( कंप्यूटर साइंस आईटी या इलेक्ट्रॉनिक )
  • चार्टर्ड अकाउंट – ICAI से CA होना चाहिए
  • लॉ ऑफीसर – LLB अनिवार्य।

आयु सीमा

पद अधिकतम आयु सीमा
मैनेजर ( स्केल -2)सामान्यतः 22 से 30 या 35 वर्ष
सीनियर मैनेजर ( स्केल -3)सामान्यतः 25 से 35 या 38 वर्ष
चीफ मैनेजर (स्केल -4) अधिकतम 40 से 42 वर्ष
असिस्टेंट जनरल मैनेजर ( स्केल -5) अधिकतम 45 वर्ष
डिप्टी जनरल मैनेजर ( स्केल -5) अधिकतम 50 वर्ष

आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट-

  • एससी एसटी – 5 वर्ष
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) – 3 वर्ष
  • दिव्यांग ( PwBD ) – 10 वर्ष
  • पूर्व सैनिक – 5 वर्ष
  • 1984 दंगा प्रभावित व्यक्ति- 5 वर्ष

सैलरी

पद स्केल बेसिक पे
मैनेजरMMGS – II₹64,820 – ₹93,960
सीनियर मैनेजरMMGS- III₹85,920 – ₹1,05,280
चीफ मैनेजरSMGS- IV₹1,02,300 – ₹1,20,940
असिस्टेंट जनरल मैनेजरSMGS- V₹1,20,940 – ₹1,35,020
डिप्टी जनरल मैनेजरTEGS – VI₹1,40,500 – ₹1,56,500

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
जनरल₹1,180/- ( जीएसटी सहित )
ओबीसी₹1,180/- ( जीएसटी सहित )
ईडब्ल्यूएस ₹1,180/- ( जीएसटी सहित )
एससी ₹177/- ( जीएसटी सहित )
एसटी ₹177/- ( जीएसटी सहित )
पीडब्लयुबीडी ₹177/- ( जीएसटी सहित )

चयन प्रक्रिया

  • चरण -1 ऑनलाइन परीक्षा स्केल – II, III,IV पदों (जहां लागू हो) के लिए आयोजित की जा सकती है।
  • चरण – 2 समूह चर्चा – बैंक की आवश्यकता होने पर आयोजित की जा सकती है।
  • चरण -3 व्यक्तिगत साक्षात्कार- केवल शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार (इंटरव्यू) लिया जाएगा ।
  • अंतिम मेरिट सूची – ऑनलाइन लिखित परीक्षा या साक्षात्कार/ समूह चर्चा जैसे (लागू हो ) के आधार पर तैयार की जाएगी।

चयन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें- व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा इसमें सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए न्यूनतम 50 अंक लाना अनिवार्य है जबकि एससी/ एसटी और पीडब्ल्यूबीडी के लिए 45 अंक आवश्यक है ।

अंतिम नियुक्ति से पहले उम्मीदवारों को बैंक द्वारा अधिकृत डॉक्टर या मेडिकल सेंटर से अपना चिकित्सीय परीक्षण करना और फिट घोषित करना अनिवार्य है। और साथ ही आपको बता दें भर्ती प्रक्रिया के दौरान बैंक पहचान के लिए आपका बायोमेट्रिक जांच अंगूठे का निशान या आइरिस स्कैन करवा सकता है।

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण शर्तें –

जो उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर विभिन्न पदों के लिए चयनित होंगे उनकी परिवीक्षा (प्रोबेशन) अवधि 2 वर्ष होगी। इसके अलावा चयनित अभ्यर्थियों को बैंक के साथ कम से कम 3 वर्षों तक सेवा देनी होगी यदि कोई अभ्यर्थी सेवा अवधि से पहले नौकरी छोड़ता है तो उसे तय सेवा बांड जुर्माना देना होगा।

  • जनरल बैंकिंग पदों के लिए बांड राशि (₹2 लाख अतिरिक्त )
  • स्पेशलिस्ट पदों के लिए बांड राशि (₹2.5 लाख अतिरिक्त )

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Career/ Recruitment ( भर्ती अनुभाग) खोलें।
  • Union Bank Of India SO Recruitment 2026 ऑफिशल नोटिफिकेशन /ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने वैध मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से पंजीकरण ( रजिस्ट्रेशन) प्रक्रिया पूरी करें।
  • ऑनलाइन आवेदन फार्म में अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक, एवं व्यवसायिक (अनुभव संबंधी) जानकारी सही-सही सावधानीपूर्वक भरे।
  • निर्धारित प्रारूप में अपना नवीनतम पासपोर्ट आकार का फोटो हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • ऑनलाइन भुगतान मध्य (पेमेंट गेटवे) के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंतिम सबमिट करने से पहले दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक जांच लें।
  • अब ऑनलाइन आवेदन पत्र सफलतापूर्वक जमा (सबमिट) कर दें ।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की पुष्टि (कंफर्मेशन) पेज को डाउनलोड करके प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।

Important Links

Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here
Apply OnlineClick Here

Important Dates

Official Notification Released 20 July 2026
Online Application Start 21 July 2026
Last Date To Apply 10 August 2026 ( 05:00 pm)

FAQ-

Union Bank Of India SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कैसे कब तक चलेंगे?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे।

Union Bank Of India SO Recruitment 2026 कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 395 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। जिसमें जनरल बैंक के ऑफिसर ( GBO ) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर ( SO ) के पद शामिल है।

Union Bank Of India SO Recruitment 2026 के लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

पुलिस भर्ती के लिए ग्रैजुएट इंजीनियर MCA / BE / B.Tech/ CA / MBA /LLB तथा विभिन्न क्षेत्रों में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Union Bank Of India SO Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार किया जाएगा?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार, दस्तावेज सत्यापन, और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

Union Bank Of India SO Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुल्क कितना लगेगा?

जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस पद के लिए ₹1,180 (जीएसटी सहित) एवं एसटी/एससी और पीडब्ल्यूबीडी पदों के लिए ₹177 (जीएसटी सहित) आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 5]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top