HPPSC Police Constable Vacancy 2026: Online Apply For 734 Police Constable Posts, Check Eligibility & Last Date

HPPSC Police Constable Vacancy 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

HPPSC Police Constable Vacancy 2026: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने वर्ष 2026 के लिए HP Police Constable के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, इस भर्ती अभियान के तहत कुल 734 पदों पर योग्य महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा, जिसमें 491 पद पुरुष कांस्टेबल एवं 243 पद महिला कांस्टेबल के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 06 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं ।

HPPSC Police Constable Vacancy 2026: Overview

Organized Himachal Pradesh Public Service Commission ( HPPSC )
Total Post 734
Post Name Police Constable ( Male & Female )
Qualification 12th Pass In Recognized Board
Age Limit 18-25 Years
Salary ₹20,200-₹64,000/- per month
Application Mode Online
Official Website Click Here

भर्ती की जानकारी

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है वहीं,उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तक निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पद पर चयनित होंगे उन्हें लेवल- 3 पे मैट्रिक्स के अनुसार ₹20,200 से ₹64,000 तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। आपको बता दें, कि इस भर्ती के लिए आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट ( PST ), फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट ( PET ), दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि उन्हें आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें, और आवेदन पत्र भरते समय पूरी सावधानी बरतनी होगी क्योंकि आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने कहा है कि एक बार आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा होने के पश्चात उसमें कोई सुधार नहीं हो सकेगा।

HPPSC Police Constable Vacancy 2026 पद की जानकारी

पुलिस कांस्टेबल 491 पोस्ट

Category Vacancies
UR 140
UR WFF9
UR Home Guards 38
SC UR68
SC WFF19
SC BPL17
SC Home Guards 18
ST UR 13
ST BPL6
ST Home Guards4
OBC UR54
OBC WFF16
OBC BPL 17
OBC Home Guards15
EWS 48
EWS Home Guards 9
Total 491

पुलिस कांस्टेबल महिला 243 पोस्ट

Category Vacancies
UR60
UR WFF3
UR Ward of Ex-Serviceman 22
UR Home Guards 16
SC UR28
SC WFF7
SC BPL8
SC Ward of Ex-Serviceman 7
SC Home Guards 8
ST UR5
ST BPL 3
ST Ward of Ex- Serviceman 2
ST Home Guards 2
OBC UR24
OBC WFF 6
OBC BPL 7
OBC Ward of Ex-Serviceman 5
OBC Home Guards6
EWS 20
EWS Home Guards 4
Total 243

आवश्यक योग्यता

  • पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता- हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ( पुरुष ) पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • पुलिस कांस्टेबल ( महिला ) उम्मीदवारों के लिए शैक्षणिक योग्यता- हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ( महिला ) पद पर आवेदन करने वाली उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Also Read This: NGEL Recruitment 2026 Notification Out: Apply Online for 114 Assistant Engineer & Deputy General Manager Posts

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 25 वर्ष

Also Read This: MEA Paid Internship 2026: विदेश मंत्रालय में ₹10,000 स्टाइपेंड के साथ इंटर्नशिप पाने का बेहतरीन अवसर, Full Detail यहां देखें

सैलरी

विवरण जानकारी
पद का नामपुलिस कांस्टेबल (महिला एवं पुरुष )
वेतन स्तर ( Pay Level ) लेवल -3
मासिक वेतन₹20,200 से ₹64,000 (प्रतिमाह )
विभाग हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सभी श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए ( All Categories )₹600/-
भुगतान का माध्यम ऑनलाइन पेमेंट

चयन प्रक्रिया

  • चरण -1 – Physical Standard Test ( PST ) शारीरिक मानक परिक्षण (लंबाई, छाती, आदि की माप )
  • चरण -2 – Physical Efficiency Test ( PET ) शारीरिक दक्षता परीक्षण ( दौड़,ऊंची कूद, लंबी कूद आदि)
  • चरण -3 – Written Examinationलिखित परीक्षा
  • चरण -4 – Medical Examination चिकित्सीय परिक्षण (मेडिकल जांच )
  • चरण -5 – Document Verification- दस्तावेज़ सत्यापन

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एग्जाम पैटर्न

विवरण जानकारी
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन ( OMR आधारित )
प्रश्नों का प्रकार वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न ( MCQ )
कुल प्रश्न 90
कुल अंक 90
परीक्षा की अवधि2 घंटे
परीक्षा की भाषा हिंदी एवं अंग्रेजी
नकारात्मक अंकन Negative Marking प्रत्येक गलत उत्तर 0.25 अंक काटे जाएंगे
खाली छोड़ गया प्रश्न ( Blank Answer)यदि उम्मीदवार प्रश्नों के उत्तर नहीं देना चाहता है और विकल्प “E” को भी चिन्हित नहीं करता है तो 0.25 अंक काटे जाएंगे।
विकल्प “E”यदि उम्मीदवार किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे विकल्प “E” को अनिवार्य रूप से चिन्हित करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले HPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब ऑनलाइन भर्ती आवेदन (ORA) पोर्टल खोलें।
  • अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की सहायता से पंजीकरण ( Registration) प्रक्रिया पूरी करें।
  • पंजीकरण के दौरान प्राप्त लॉगिन विवरण (क्रेडेंशियल) का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) या पुलिस कांस्टेबल (महिला) भर्ती विज्ञापन का चयन करें।
  • आवेदन पत्र में सभी व्यक्तिगत शैक्षणिक एवं पत्राचार संबंधी जानकारी सावधानी पूर्वक भरें ।
  • आवश्यक दस्तावेज, पासपोर्ट आकार के फोटो, हस्ताक्षर आदि स्कैन करके अपलोड करें।
  • यदि लागू हो, तो आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से करें।
  • अंतिम रूप से आवेदन जमा करने से पहले आवेदन पत्र का पूर्वालोकल ( Preview) करके सभी विवरण की अच्छी तरह जांच कर लें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करें तथा भविष्य के संदर्भ ( Reference ) के लिए उसकी पुष्टिकरण पर्ची ( (Confirmation page) डाउनलोड या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
Official WebsiteClick Here
Official Notification For Female Candidates Click Here
Official Notification For Male Candidates Click Here

Important Dates

official notification release June 2026
online application start 10 July 2026
Last day to apply 6 August 2026

FAQ-

HPPSC Police Constable Vacancy 2026 के लिए आवेदन कब से प्रारंभ हो चुके हैं?

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है।

HPPSC Police Constable Vacancy 2026 के लिए कुल कितने पद है निर्धारित किए गए हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 734 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं जिसमें 491 पद पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) और 243 पद पुलिस कांस्टेबल (महिला) के लिए निर्धारित किए गए है।

HPPSC Police Constable Vacancy 2026 के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

पुलिस कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।

HPPSC Police Constable Vacancy 2026 के लिए चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन दिया जाएगा?

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल -3 के तहत ₹20,200 से ₹64,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top