MEA Paid Internship 2026: अगर आप भी विदेश मंत्रालय ( Ministry of External Affairs -MEA ) काम करने भारतीय विदेश नीति ( Indian Foreign Policy ) को करीब से समझने, या भविष्य में आने वाले समय में UPSC ,IFS , International Relations , Public Policy , Law या Diplomacy में अपना करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो MEA Paid Internship 2026 आपके लिए एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकता है क्योंकि विदेश मंत्रालय ( MEA ) द्वारा संचालित यह एक पेड इंटर्नशिप कार्यक्रम है। जिसके माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को मंत्रालय के कार्यों को नजदीक से समझने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है।
इस इंटर्नशिप का उद्देश्य युवाओं को मंत्रालय के कार्यों, भारत की विदेश नीति, कूटनीति प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय संबंधों और सरकारी कार्यप्रणाली का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। इस इंटर्नशिप के तहत चयनित इंटर्न्स को नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय के विभिन्न विभागों ( Divisions ) में कार्य करने का अवसर मिलता है। जहां वे रिसर्च पॉलिसी एनालिसिस, रिपोर्ट लेखन,(नीति विश्लेषण ) और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देते हैं। चयनित इंटर्न्स को ₹10,000 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाता है, और साथ ही चयनित उम्मीदवारों को उनके गृह राज्य की राजधानी या (कॉलेज /विश्वविद्यालय) से दिल्ली तक निर्धारित नियमों के अनुसार एक बार आने जाने का इकोनॉमी क्लास हवाई किराया भी प्रदान किया जाता है।
Table of Contents
MEA Paid Internship 2026: Overview
| Internship name | MEA Paid Internship Program 2026 |
| Organisation | Ministry of External Affairs (MEA ) Government of India |
| Total Interns | Up To 30 interns per term |
| Type of internship | Paid Hovernment Internship |
| Duration | Minimum 1 month Maximum 3 month |
| Stipend | ₹10,000 per month |
| Extra Benefits | One time round airfare ( Up to the prescribed limit ) |
| Location | MEA Headquarters New Delhi |
| Application Mode | Online |
| Official Website | Click Here |
MEA Paid Internship 2026 का उद्देश्य क्या है?
इस इंटर्नशिप कार्यक्रम को शुरू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भारत की विदेश नीति और मंत्रालय की कार्य प्रणाली के बारे में व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है।
प्रमुख उद्देश्य :-
- भारत की विदेश नीति ( Foreign Policy) को समझने का अवसर देना।
- युवाओं को कूटनीति ( Diplomacy ) से अवगत कराना।
- शोध ( Research ) और नीति विश्लेषण (Policy Analysis ) का व्यवहारिक अनुभव प्रदान करना।
- मंत्रालय और युवाओं के बीच संवाद को बढ़ाना।
Also Read This: NGEL Recruitment 2026 Notification Out: Apply Online for 114 Assistant Engineer & Deputy General Manager Posts
MEA Paid Internship 2026 की अवधि कितनी है?
विदेश मंत्रालय प्रत्येक वर्ष 2 टर्म ( Terms) इंटर्नशिप का आयोजन करता है।
- टर्म ( Term ) I- अप्रैल से सितंबर माह तक
- टर्म ( Term ) II- अक्टूबर से मार्च माह तक
इस इंटर्नशिप में प्रत्येक इंटर्न की अवधि न्यूनतम 1 महीने और अधिकतम 3 महीने की होती है, तथा प्रत्येक टर्म में अधिकतम 30 इंटर्न ही चुने जाते हैं।
Also Read This: Tarbandi Yojana 2026: खेत की तारबंदी पर Subsidy, Online Apply, Eligibility
MEA Paid Internship 2026 के लिए योग्यता एवं पात्रता
इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास कुछ योग्यता एवं पात्रता का होना जरूरी है जो इस प्रकार है।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता-
- उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक ( Graduation ) पूरा किया हो या
- स्नातक ( Graduation ) के अंतिम वर्ष में अध्यनरत हो यदि उनके पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप अनिवार्य होना चाहिए।
शैक्षणिक संस्थान-
- शैक्षणिक संस्थान सरकारी यूजीसी ( UGC ) या सक्षम संबंधित प्राधिकरण द्वारा मान्यता प्राप्त होना चाहिए।
इंटर्नशिप हेतु उपलब्धता –
- विद्यार्थियों को पूर्णकालिक ( Full Time ) इंटर्नशिप करने के लिए उपलब्ध होना जरूरी है।
नागरिकता-
- इस इंटर्नशिप के लिए केवल भारत के नागरिक ही आवेदन करने हेतु पात्र है।
MEA Paid Internship 2026 के लिए आयु सीमा
| न्यूनतम आयु | आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार |
| अधिकतम आयु | 25 वर्ष |
इंटर्नशिप वाले वर्ष के 31 दिसंबर तक आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
इंटर्नशिप में स्टाइपेंड (Stipend ) कितना मिलता है?
- चयनित होने वाले प्रत्येक इंटर्न को प्रतिमाह ₹10,000 ( Honorarium ) प्रदान किया जाता है।
- इसके अलावा, राज्य की राजधानी (या कॉलेज /विश्वविद्यालय) से दिल्ली तक एक बार आने-जाने का इकोनॉमी क्लास हवाई किराया (निर्धारित सीमा तक) दिया जाता है।
- लेकिन दिल्ली में आवास (रहने) और भोजन (खाने ) की व्यवस्था इंटर में को स्वयं करनी पड़ती है।
MEA Paid Internship 2026 Location ( स्थान )
यह इंटर्नशिप नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय ( MEA Headquarter ) में आयोजित की जाती है।
MEA Paid Internship के दौरान होने वाले प्रमुख कार्य
- Research (अनुसंधान कार्य)
- Policy analysis ( नीति विश्लेषण )
- Report writing (रिपोर्ट लेखन )
- Documentation and Data कॉम्पीलेशन
- Meeting एवं Discussion का अवलोकन
- Ministry Project में सहयोग
MEA Paid Internship के दौरान मिलने वाला अनुभव
- India foreign policy ( भारत विदेश नीति)
- International Relation ( अंतरराष्ट्रीय संबंध)
- Diplomacy ( कूटनीति)
- Global affairs ( वैश्विक मामले /वैश्विक विषय)
- Public Policy ( लोक नीति/ सार्वजनिक नीति)
- Government Administration( सरकारी प्रशासन/ शासन प्रशासन )
- Strategic Research (रणनीति अनुसंधान /रणनीति शोध)
- Official Documentation ( आधिकारिक दस्तावेज़ीकरण /आधिकारिक प्रलेखन)
MEA Paid Internship 2026 के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ अन्य पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- शैक्षणिक अंकतालिका
- कॉलेज /विश्वविद्यालय का प्रमाण पत्र
- Recommendation Letter( यदि मांगा जाए तो)
- उद्देश्य पत्र ( statement of purpose- SOP )
- बायोडाटा Resume CV
MEA Paid Internship पूरा होने के पश्चात इंटर्न को क्या मिलता है ?
उम्मीदवारों को इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने और सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने पर पात्र इंटर्न्स को विदेश मंत्रालय ( MEA ) की तरफ से इंटर्नशिप सर्टिफिकेट प्राप्त होता है।
MEA इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?
- ऑनलाइन आवेदन जमा करना
- पात्रता एवं दस्तावेजों का सत्यापन
- पात्रता के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग
- राज्य केंद्र शासित प्रदेश ( UT ) के प्रतिनिधित्व पर विचार
- विदेश मंत्रालय MEA ) द्वारा अंतिम चयन
- ईमेल के माध्यम से उम्मीदवारों को चयन की सूचना भेजी जाएगी।
MEA Paid Internship 2026 के लिए आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले MEA के आधिकारिक पोर्टल पर जाए.
- अब रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।
- अब ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर को सत्यापित करें ।
- ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
- सभी जरूरी दस्तावेज़ो को स्कैन करके अपलोड करें.
- अब कंप्लीट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह चेक करें।
- अब एप्लीकेशन फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
FAQ-
MEA Internship में कितना stipend मिलता है?
चयनित होने वाले इंटर्न्स को प्रत्येक महीने ₹10,000 मानदेय ( Honorium ) मिलता है।
MEA Internship की अवधि कितनी है?
न्यूनतम 1 महीना अधिकतम 3 महीने तक।
MEA Internship क्या यात्रा खर्च भी मिलता है?
जी हां चयनित उम्मीदवारों को अपने राज्य की राजधानी (या कॉलेज /विश्वविद्यालय) से नई दिल्ली तक एक बार आने- जाने का इकोनॉमी क्लास हवाई किराया प्रदान किया जाता है।
MEA Internship में कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
वे सभी भारतीय नागरिक जो निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा संबंधी शर्तों को पूरा करते हो आवेदन कर सकते हैं।




