UIDAI Paid Internship 2026:अगर आप भी पेड इंटर्नशिप की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। आधार जारी करने वाली सरकारी संस्थान भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ( UIDAI ) ने पैड इंटर्नशिप निकाली है, यह मौका उन अभ्यार्थियों के लिए एक बेहतरीन चांस बन सकता है जो अपने करियर की शुरुआत एक प्रतिष्ठित बड़ी कंपनी से करना चाहते हैं। इस इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुके हैं ऐसे में जो उम्मीदवार UIDAI की इंटर्नशिप करना चाहते हैं उन्हें अंतिम तिथि या उससे पहले ही अपनी एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
आधार जारी करने वाली संस्था यूआइडीएआइ को इंटर्न की आवश्यकता है,जिसमें चुने गए उम्मीदवारों को ₹40000 से ₹50000 तक मंथली स्टाइपेंड दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुके हैं और रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। UIDAI ने पीएचडी 2026 इंटर्न की यह हायरिंग अपने बेंगलुरू स्थित टेक्नोलॉजी सेंटर के लिए शुरू की है जिसमें बायोमेट्रिक डोमेन और एचआर फील्ड के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह इंटर्नशिप खासकर उन कैंडिडेट्स के लिए एक बेस्ट अपॉर्चुनिटी है जिन्हें एआई डीप लर्निंग, एल्गोरिदम, कंप्यूटर विजन, एनालिटिक्स वर्कफोर्स जैसी चीजों में रिसर्च करने और काम सीखने की रुचि है।
Table of Contents
UIDAI Paid Internship 2026: Overview
| Organization | Unique Identification Authority of India ( UIDAI ) |
| Internship | PhD internship 2026 |
| Number of Seats | 3 Biometric Domain -02 Human Resource -01 |
| stipend | ₹40,000-₹50,000 |
| Application Start | Started |
| Last date to apply | 15 July 2026 |
| Duration | 6 month |
| Location | UIDAI Technology Centre Bangalore |
| Official website | –Click Here |
UIDAI Paid Internship 2026 पद की जानकारी
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| बायोमेट्रिक डोमेन | 02 |
| ह्यूमन रिसोर्सेज | 01 |
| कुल पद संख्या | 03 |
Also Read This: Bihar Assistant Professor Recruitment 2026 Apply Online for 3687 Posts, Eligibility, Salary & Last Date
UIDAI Paid Internship 2026 के लिए आवश्यक योग्यता
यूआइडीएआइ पैड इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस, आईटी एक्ट और डाटा प्राइवेसी, ब्लॉकचेन, डिजिटल इकोनामी, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर विजन, क्वांटम कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजाइन क्लाउड, बिग डाटा एनालिटिक्स, पब्लिक पॉलिसी और मैनेजमेंट या अन्य संबंधित फील्ड में पीएचडी कर रहे हो और साथ में उन कैंडिडेट्स के पास डोमेन के मुताबिक बताई गई योग्यताएं भी होनी चाहिए जो नीचे दी गई है:-
- बायोमेट्रिक डोमेन – उम्मीदवारों कों डीप लर्निंग मॉडल्स में अनुभव होना चाहिए, और उनको फेस मैचिंग, फिंगरप्रिंट मैचिंग, और ऐसे ही कंप्यूटर विजन के कार्यों की नॉलेज होनी चाहिए साथ ही उन्होंने इसी डोमेन में रिसर्च वर्क किया हो।
- हुमन रिसोर्स ( HR )- हुमन रिसोर्स पद के लिए उम्मीदवारों ने डाटा संचालित, टैलेंट एक्विजिशन, मॉडल वर्कफोर्स एनालिसिस, इंस्टीट्यूशन ट्रेनिंग फ्रेमवर्क, और रिटेंशन स्ट्रेट का वर्क अनुभव ( एक्सपीरियंस) प्राप्त किया हो।
- और इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों के पास PHD रिसर्च सुपरवाइजर से रिकमेंडेशन लेटर भी होना चाहिए। और वहीं अगर जो उम्मीदवार पहले से पीएचडी/ रिसर्च फैलोशिप /वित्तीय लाभ /स्टाइपेंड ले रहे हैं उन्हें केवल गैप अमाउंट ही दिया जाएगा।
Also Read This: UPPSC Food Safety Officer Recruitment 2026 Notification Out, Eligibility, Vacancy, Salary & Apply Online
आयु सीमा
UIDAI Paid Internship 2026 के लिए कोई निश्चित न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है बल्कि यह आपकी योग्यता और कौशल पर निर्भर करता है।
इंटर्नशिप स्टाइपेंड ( वेतन )
UIDAI Paid Internship 2026 में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹40000 से लेकर ₹50000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
इंटर्नशिप अवधि और स्थान ( Duration & Location)
UIDAI इंटर्नशिप 2026 की घोषणा आधिकारिक आवेदन सूचना के अनुसार टेक्नोलॉजी सेंटर बेंगलुरु के लिए की गई है। नीति नियम के तहत इंटर्नशिप की अवधि कम से कम 6 महीने के लिए निर्धारित की गई है। वर्ष 2026 की इस वर्तमान भर्ती के लिए यूआइडीएआइ ने बताया है कि जिन उम्मीदवारों ने कम से कम 6 महीने की अवधि के लिए आवेदन किया है उन्हें इस इंटर्नशिप में प्राथमिकता दी जाएगी।
UIDAI Paid Internship 2026 के लिए चयन किस प्रकार किया जाएगा ?
UIDAI इंटर्नशिप नीति के अनुसार इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन डिप्टी डायरेक्टर जनरल के माध्यम से किया जाएगा और यह भी कहा गया है कि इसके अलावा उम्मीदवारों का चयन करने के लिए सलेक्शन कमेटी भी बनाई जा सकती है जो आवेदनों की जांच करके उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करके आवश्यकता के अनुसार वर्चुअल या ऑफलाइन इंटरव्यू भी ले सकती है। विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं रखी गयी हालाँकि आखिरी फैसला डीडीजी या चयन समिति के द्वारा ही लिया जाएगा।
UIDAI इंटर्नशिप के लिए आवेदन कैसे करें ?
UIDAI Paid Internship 2026 में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई प्रक्रिया को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले यूआइडीएआइ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब लिंक पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने एक गूगल फॉर्म खुलकर आएगा उस गूगल फॉर्म के ऊपर Internship Application form 2026 लिखा हुआ होगा उसे ओपन करें।
- एप्लीकेशन फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, कोर्स जॉइनिंग की तारीख, योग्यता डोमेन एरिया ब्रांच, कॉलेज का नाम, यूनिवर्सिटी का नाम आदि जानकारी भरकर नेक्स्ट पर क्लिक करें।
- अब आपको अपनी बाकी की डिटेल्स भी एप्लीकेशन फॉर्म में भरनी होगी ध्यान रहे कि अगर आप बतौर पीएचडी कैंडिडेट आवेदन कर रहे हैं तो आपको अपनी रिसर्च /स्टेटमेंट कवर लेटर भी फार्म के साथ शेयर करना होगा।
- एप्लीकेशन फॉर्म फिल करने के अलावा आपको अपने फोटो सहित CV tech-internship@uidai.net.in पर मेल करना होगा।
आवेदन फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियां
- आवेदक के अकादमिक रिकॉर्ड में 60% से कम अंक नहीं होना चाहिए।
- आवेदन करते समय उम्मीदवार कॉलेज स्पॉन्सरशिप फॉर्म को अटैच करना न भूलें।
- आवेदन करते समय बिना हस्ताक्षर (Signature) या बिना कॉलेज की मुहर (Seal) के NOC/रिकमेंडेशन लेटर अपलोड न करें ।
UIDAI इंटर्नशिप फॉर्म भरने की सटीक स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
- UIDAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी चाहिए कि आपके सभी सेमेस्टर में 60% अंक आये हैं।
- अब UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पे जाकर नोटिफिकेशन / विज्ञापन और फॉर्म ( Annexure ) डाउनलोड करें।
- फॉर्म में अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि बिलकुल वैसे ही डालें जैसी आपकी 10वीं की मार्कशीट में दर्ज है।
- अपना सक्रिय मोबाइल नंबर और Email ID डालें जिसपे UIDAI आपसे सम्पर्क करेगा।
- यदि आप वर्तमान में पढ़ाई कर रहे हैं तो आपको अपने कॉलेज / संस्थान से स्पॉन्सरशिप फॉरवर्डिंग सर्टिफिकेट / NOC देना होगा।
- ध्यान रहे कि बिना हस्ताक्षर और कॉलेज की मुहर ( सील ) लगे NOC ) रिकॉमेंडेंशन लेटर के आवेदन फॉर्म रद्द कर दिया जायगा।
- अब अपना एक सटीक रिज्यूम ( CV ) बनाएं जिसमें आपके प्रोजेक्ट / तकनीकी कौशल का साफ साफ उल्लेख किया गया हो।
- यदि आवेदन फॉर्म गूगल फॉर्म के माध्यम से हैं तो सभी जानकारी सही -सही भरकर दस्तावेज ( CV ) NOC अपलोड करें।
- यदि ईमेल के माध्यम से आवेदन करना है तो भरे हुए फॉर्म और दस्तावेज की स्कैन कॉपी सिंगल पीडीएफ में जोड़ें और आधिकारिक विज्ञापन में दी गई ईमेल आईडी पर भेजें।
Important Links
| Official Website | Click Here |
| Official Notification | Click Here |
| Direct Apply | Click Here |
Important Dates
| official notification release | June 2026 |
| Online application start | Started |
| Last day to apply | 15 July 2026 |
FAQ-
UIDAI Paid Internship 2026 के लिए आवेदन कब तक कर सकते हैं?
इस इंटर्नशिप के लिए एप्लीकेशन स्टार्ट हो चुके हैं और आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
UIDAI Paid Internship 2026 में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कितना स्टाइपेंड दिया जाएगा?
चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹40,000 से लेकर ₹50,000 तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
UIDAI इंटर्नशिप 2026 कि अवधि क्या रहेगी?
आधिकारिक नीति के तहत इस इंटर्नशिप की अवधि कम से कम 6 महीने के लिए निर्धारित की गई है।
UIDAI Paid Internship 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार किया जाएगा?
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद चयन समिति द्वारा वर्चुअल या ऑफलाइन इंटरव्यू के माध्यम से उम्मीदवारों को चयनित (Shortlist) किया जाएगा।
UIDAI Paid Internship 2026 के लिए कुल कितनी सीट निर्धारित की गई हैं?
इस इंटर्नशिप में कुल 03 पद हैं जिसमें 02 पद बायोमेट्रिक डोमेन के और 01 पद एचआर के लिए है।




