RBI Young Professional Recruitment 2026: Apply Online For 12 Post, Check Last & Eligibility

RBI Young Professional Recruitment 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 4]

RBI Young Professional Recruitment 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ( RBI ) वर्ष 2026 के लिए यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। आपको बता दें यह भर्ती कोई नियमित सरकारी नौकरी नहीं है बल्कि अनुबंध (कांटेक्ट) के आधार पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। जो उम्मीदवार अपने योग्यताओं के आधार पर सिलेक्ट होंगे उन्हें आरबीआई की नीति निर्माण, वित्तीय नियमन और उभरती तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा।

RBI Young Professional Recruitment 2026 Overview

Organisation Reserve Bank of India ( RBI )
Total Post 12
Post Name Young Professional ( YP )
Advt. NoRBI /TMD1/YP /06/2026/27/01
Salary ₹1,50,000/- per month
Type Of Job Contract Basis
Application Mode Online by Email
Official websiteClick Here

भर्ती की जानकारी

इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें वेतन काफी आकर्षक रखा गया है चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹1,50,000 निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा हालांकि इसमें लागू कर की कटौती भी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) की अवधि 3 वर्ष निर्धारित की गई है लेकिन इसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर 5 वर्षों तक के लिए बढ़ाया जा सकता है । इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है आयु की गणना 6 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

आरबीआई ने 12 अलग-अलग क्षेत्र के लिए यंग प्रोफेशनल के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं जिसमें साइबर सिक्योरिटी, पुलिस एनालिटिक्स, क्लाइमेट चेंज रिस्क एंड सस्टेनेबल फाइनेंस, क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स, पेमेंट सिस्टम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी, फाइनेंशियल मार्केट, डाटा एनालिटिक्स और पॉलिसी रिसर्च जैसे क्षेत्रों को शामिल किया गया है हर एक क्षेत्र के लिए एक पद खाली है। शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है अधिकतर पदों के लिए संबंधित विषय में एमटैक, पीएचडी, पोस्टग्रेजुएट, फाइनेंस, इकोनॉमिक्स, स्टैटिसटिक्स, डाटा साइंस, कंप्यूटर साइंस यह अन्य संबंधित क्षेत्रों की डिग्री मांगी गई है।

RBI Young Professional Recruitment 2026- पद की जानकारी

पोस्ट कोड क्षेत्र पद रिक्तियां
YP0626DOS01 साइबर सिक्योरिटी एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी01
YP0626DOD02 पुलिस एनालिटिक्स ( DoS )01
YP0626DOR01 क्लाइमेट चेंज रिस्क एंड सस्टेनेबल फाइनेंस01
YP0626DOR02 क्रेडिट रिस्क एनालिटिक्स एंड रेगुलेटरी पॉलिसी01
YP0626DPS01 पेमेंट इकोसिस्टम01
YP0626DPS02पॉलिसी एंड रिसर्च इन डॉमेस्टिक और क्रॉस -बॉर्डर पेमेंट सिस्टम01
YP0626DEP01 पॉलिसी एंड रिसर्च ( DEPR )01
YP0626FIN01 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 01
YP0626FIN01 क्वांटम टेक्नोलॉजी01
YP0626FMO01 डाटा एनालिसिस 01
YP0626FMR01 फाइनेंशियल मार्केट01
YP0626CEP01 डाटा एनालिटिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च01
टोटल 12

Also Read This: SBI PO Recruitment 2026Apply Online: Important Dates, Eligibility & Selection Process

आवश्यक योग्यता

  • जरूरी शैक्षणिक योग्यता – इस भर्ती के लिए अधिकतर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास पोस्ट ग्रेजुएट ( masters degree) होनी चाहिए.
  • विषय – इकोनॉमिक्स, फाइनेंस, स्टैटिसटिक्स, कंप्यूटर साइंस,( IT Cyber Security) डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI ) या चार्टर्ड अकाउंट ( CA )
  • नागरिकता- उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
  • कार्य अनुभव- कुछ पदों के लिए 3 साल का कार्य अनुभव ( experience) वांछनीय ( desirable ) है आदि

Note :- उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में संबंधित योग्यता और अनुभव संबंधी शर्तों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी जाती है।

Also Read This: Ayushman Card Kaise Banaye 2026 ‘Ayushman Card Eligibility , Ayushman Card Apply Online Full details in hindi

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 21 वर्ष
अधिकतम आयु 30 वर्ष
आयु की गणना 6 जुलाई 2026

सैलरी

RBI Young Professional Recruitment 2026 के लिए जो भी योग्य उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर चयनित होंगे उन्हें ₹1,50,000 ( फिक्सड ) प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा इसके अलावा कोई सरकारी भत्ते या सुविधा नहीं मिलेगी।

पद का नाम प्रतिमाह स्टाइपेंड
यंग प्रोफेशनल ( YP )₹1,50,000/-

कार्यकाल

यह भर्ती 3 साल का अनुबंध कॉन्ट्रैक्ट है जिसे अपनी सहमति और कार्य अनुभव के अनुसार 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। यह कोई स्थाई( Permanent) सरकारी नौकरी नहीं है।

नौकरी का स्थान

जो भी उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर चयनित होंगे उन सभी यंग प्रोफेशनल्स की नियुक्ति आरबीआई के मुख्य कार्यालय मुंबई में की जाएगी। उन्हें विभिन्न विभागों में नीति विश्लेषण, शोध, डाटा एनालिटिक्स, तकनीकी अध्ययन और नियामकीय ढांचे से जुड़े काम करने को दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आरबीआई की तरफ से उम्मीदवारों से किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा इस भर्ती में सभी श्रेणी के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया

  • शॉर्टलिस्टिंग– जितने भी आवेदन फार्म प्राप्त होंगे उनमें से योग्य उम्मीदवारों को छांटा जाएगा।
  • इंटरव्यू- शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन– इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों को सत्यापित किया जाएगा।
  • अंतिम मेरिट लिस्ट- इंटरव्यू और योग्यता के आधार पर उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आपका CV ( बायोडाटा)
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र ( Degree Transcript )
  • स्टेटमेंट का इंटरेस्ट (statement of interest)
  • एकेडमिक राइटिंग का सैंपल ( research paper/ writing sample)
  • एक रेफरेंस लेटर (Reference letter )

आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र केवल ईमेल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे प्रत्येक उम्मीदवार को अपना आवेदन पत्र भरकर सभी दस्तावेजों के साथ संलग्न करके पीडीएफ फॉर्मेट में भेजना होगा, यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक पद के लिए आवेदन करना चाहता है तो उसको हर एक पद के लिए अलग-अलग ईमेल भेजना होगा.

  • सबसे पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से जाकर आवेदन प्रपत्र को डाउनलोड करना होगा।
  • अब भरे हुए आवेदन पत्र के साथ CV, शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्टेटमेंट का इंटरेस्ट, एकेडमिक राइटिंग का सैंपल, रेफरेंस लेटर आदि पीडीएफ फॉर्मेट में संलग्न करना होगा।
  • ईमेल का विषय ( Subject Line ) निर्धारित प्रारूप में लिखना अनिवार्य है।
  • अब आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आवेदन की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 से पहले ईमेल के माध्यम से भेजना होगा।
Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here
Direct ApplySend Application form to- yphrmdco@rbi.org.in

Important Date

Official notification release15th June 2026
Application start from via Email 15th June 2026
Last date to submission form by email 06th July 2026

FAQ-

RBI Young Professional Recruitment 2026 के लिए आवेदन किस प्रकार करना होगा?

इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन ईमेल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे उम्मीदवारों को अपना आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में भरकर सभी जरूरी दस्तावेज अटैच करके पीडीएफ फॉर्म में ईमेल करना होगा।

RBI Young Professional Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा क्या निर्धारित की गई है?

उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिए आयु की गणना 6 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी।

RBI Young Professional Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार किया जाएगा?

उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त हुए एप्लीकेशन फॉर्म में से योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टेस्ट किया जाएगा शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा अंतिम चयन शॉर्ट लिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

RBI Young Professional Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

यंग प्रोफेशनल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 15 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

क्या यह एक परमानेंट नौकरी है?

नहीं इस भर्ती में अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर नियुक्ति होगी जो 3 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर है जिसे अपनी मर्जी या कार्य अनुभव के आधार पर 5 साल तक के लिए बढ़ाया जा सकता है।

उम्मीदवारों का नौकरी का स्थान क्या रहेगा?

चयनित उम्मीदवारों को आरबीआई के मुख्य कार्यालय मुंबई में नियुक्त किया जाएगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 1 Average: 4]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top