Sarkari Vigyapan - सभी सरकारी काम एक जगह

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026: Offline Apply For 166 Banking Corresponding Post, Check Last Date, Eligibility !!

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026 अमेठी जिले से 166 ग्राम पंचायतों मैं बैंकिंग कॉरस्पॉडेंट( BC Sakhi ) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं यह कदम खासकर ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत बनाने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधा एवं सेवाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जून 2026 से शुरू हो चुकी है योग्य एवं इच्छुक महिला उम्मीदवार 30 जून 2026 तक ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026: Overview

OrganisedOffice of Deputy Commissioner Self Employee, Amethi
Total Post 166
Post Name Banking Corresponding Sakhi ( BC Sakhi )
Qualification 12th ( Intermediate) pass
Age limit 18-40 Years
Application mode Offline
Official websiteClick Here

भर्ती की जानकारी

यह भर्ती विशेष रूप से स्वयं सहायता समूह ( SHG ) से जुड़ी महिला सदस्यों के लिए निकाली गई है। शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो महिला उम्मीदवारों को 12वीं ( intermediate) पास होना अनिवार्य है वहीं महिला उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा जो उम्मीदवार BC Sakhi के रूप में चयनित होगी उन्हें गांव में बैंकिंग कार्य जैसे नगद जमा /निकासी, खाता खोलना, सरकारी योजना को लाभ पहुंचाने का कार्य करना होगा ।

जो महिला उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर चयनित होगी उन्हें माइक्रो एटीएम एवं अन्य उपकरण खरीदने के लिए UPSRLM द्वारा 4% वार्षिक ब्याज पर ₹75,000 की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। जो भी महिला उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाली है और रोजगार प्राप्त करके आत्मनिर्भर बनने का सपना देख रही है उनके लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर साबित हो सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार ना करें और समय से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

Also Read This: GSSSB Forest Guard Vacancy 2026: Online Apply for 15 Post, Check Eligibility, Last Date

Also Read This: Annapurna Bhandar yojana west bengal Apply Form 2026 Full details

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026 पद की जानकारी

पद का नाम पदों की संख्या लोकेशन /स्थान
बैंकिंग कॉरस्पॉडिंग सखी ( BC Sakhi )166 पोस्ट अमेठी जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत
टोटल 166 उत्तर प्रदेश अमेठी

नोट :- उम्मीदवार जहां की स्थाई निवासी है केवल उसी ग्राम पंचायत के लिए अप्लाई कर सकते हैं ।

आवश्यक योग्यता

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता– महिला उम्मीदवारों को कम से कम 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है ।
  • बोर्ड मान्यता – मान्यता प्राप्त बोर्ड संस्थान से
  • SHG सदस्यता – महिला उम्मीदवार को स्वयं सहायता समूह ( SHG ) का सदस्य होना अनिवार्य है।
  • डिजिटल स्किल्स – मोबाइल फोन और इंटरनेट चलाने का बुनियादी ज्ञान होना अनिवार्य है।
  • बैंकिंग ज्ञान – वरीयता दी जाएगी लेकिन अनिवार्य नहीं है।
  • निवास शर्त – संबंधित ग्राम पंचायत का स्थाई निवासी होना चाहिए।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष
अधिकतम आयु 40 वर्ष

सैलरी

  • निश्चित आय – प्रारंभिक 6 महीने तक ₹4000 प्रति माह वेतन दिया जाता है।
  • कमीशन (मुख्य आय )– 6 महीने की ट्रेनिंग और वजीफा अभी के बाद मुख्य कमाई प्रत्येक बैंकिंग लेनदेन ( cash withdrawl deposit AEPS ) पर मिलने वाली कमीशन होती है।
  • औसत आय – उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ( UPSRLM ) के तहत एक सफल BC सखी का मासिक वेतन ₹10,000 से लेकर ₹15,000 तक आसानी से हो सकता है ।

आवेदन शुल्क

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026 के लिए जो भी महिला उम्मीदवार आवेदन करेंगी उनको किसी भी प्रकार के आवेदन शुल्क नहीं देना होगा क्योंकि इस भर्ती के लिए आवेदन निशुल्क रखा गया है।

चयन प्रक्रिया

  • चरण -1 SHG स्क्रीनिंग की जांच- सबसे पहले आपके स्वयं सहायता समूह ( SHG ) स्तर पर आपके आवेदन की जांच होगी।
  • चरण -2 ग्राम संगठन द्वारा सत्यापन- ग्राम संगठन ( village organisation ) द्वारा आपके दस्तावेज और SHG दस्तावेजों को सत्यापित किया जाएगा।
  • चरण -3 संकुल स्तरीय संघ ( CLF ) द्वारा सत्यापन- इसके बाद संकुल स्तरीय संघ यानी ( cluster level Federation) आपके आवेदन और पात्रता की जांच फिर से करेगा।
  • चरण -4 गणित परीक्षा – पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से गुजरना होगा।
  • चरण -5 व्यक्तिगत साक्षात्कार- लिखित परीक्षा पास करने वाली उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा
  • चरण -6 अंतिम मैरिट चयन – लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में पास होने वाले उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • चरण -7 दस्तावेज सत्यापन – मेरिट लिस्ट में आने वाले सभी उम्मीदवारों के मूल दस्तावेजों का फिर से सत्यापन होगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • BC सखी का आवेदन फॉर्म स्वयं सहायता समूह( SHG, ) ग्राम संगठन या संकुल स्तरीय संघ( CLF ) से प्राप्त करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरे एवं सभी जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
  • भरा हुआ आवेदन फार्म अपने स्वयं सहायता समूह ( SHG ) मैं जाकर जमा करें।
  • स्वयं सहायता समूह ( SHG ) पांच उम्मीदवारों को सत्यापन करके सिफारिश करेगा।
  • उसके बाद आवेदन फार्म आगे ग्राम संगठन को वेरिफिकेशन के लिए भेजा जाएगा।
  • वेरिफिकेशन के बाद आवेदन फार्म आगे संकुल स्तरीय संघ( CLF ) को भेजा जाएगा।
  • संकुल स्तरीय संघ ( CLF ) सिफारिश किए गए एप्लीकेशन फॉर्म की एकीकृत सूची तैयार करेगा।
  • अब यह सूची विकासखंड कार्यालय के माध्यम से जिला मिशन प्रबंधन इकाई ( DMMU ) अमेठी को भेजी जाएगी।
  • अब पात्र उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
  • चयनित उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति से पहले दस्तावेज सत्यापन होगा।
Official WebsiteClick Here
Official NotificationClick Here
Direct ApplyCollect form from SHG / Gram Sangathan / Sankul Sthariya Sangh

Important Dates

Official notification release 6 June 2026
Application start date 9 June 2026
Last date to apply 30 June 2026

FAQ-

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

इस भर्ती अभियान के तहत BC सखी की कुल 166 ग्राम पंचायत पर नियुक्ति की जाएगी।

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है?

महिला महिला उम्मीदवारों का इस भर्ती के लिए 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना अनिवार्य है ।

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026 के लिए उम्मीदवारों का चयन किस प्रकार किया जाएगा?

उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच, लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2020 से शुरू हो चुकी है इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार 30 जून 2026 तक ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं।

Amethi BC Sakhi Vacancy 2026 के लिए क्या पुरुष आवेदन कर सकते हैं?

नहीं यह भर्ती केवल महिला उम्मीदवार जो स्वयं सहायता समूह ( SHG ) से जुड़ी है उनके लिए निकल गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram आधार कार्ड से लोन
Scroll to Top
Disclaimer:

Sarkari Vigyapan is a privately managed informational website and is not an official government website. It is not affiliated with any government department or authority. The use of the word “Sarkari” is purely for informational purposes, to indicate that the content relates to government advertisements, schemes, and updates, and does not imply any official government association. All information provided is for general guidance only. Users are advised to verify details from the respective official government websites or authorities before taking any action.