J&K Bank Football Player Recruitment 2026: Apply Online For ABA & BAT Cadre Post, Last Date, Checkout Eligibility!

J&K Bank Football Player Recruitment 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

J&K Bank Football Player Recruitment 2026 Jammu and Kashmir Bank की तरफ से फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए नई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, इस भर्ती अभियान के तहत Assistant Banking Associate ( ABA ) और Banking Attendant ( BAT ) कैडर के कुल 07 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो फुटबॉल में इंटरनेशनल, नेशनल, स्टेट यूनिवर्सिटी, या जिला स्तर पर खेल चुके हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन के माध्यम से रखी गई है योग्य उम्मीदवार 11 मई 2026 से लेकर 25 मई 2026 तक अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का ABA पद के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है जबकि BAT पद के लिए केवल 10वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं उम्मीदवारों पर जम्मू कश्मीर या लद्दाख का डोमिसाइल होना अनिवार्य है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार चयन प्रक्रिया में पहले स्पोर्ट्स ट्रायल लिया जाएगा उसके बाद इंटरव्यू का आयोजन होगा, आपको बता दें उम्मीदवारों की खेल उपलब्धियां और पिछले दो वर्षों के प्रदर्शन को खास प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा 18 से 28 वर्ष पद के अनुसार अलग-अलग रहेगी एवं चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन के साथ अन्य सरकारी लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी आर्टिकल को पूरा पढ़कर प्राप्त करें।

J&K Bank Football Player Recruitment 2026: Overview

Organisation Jammu and Kashmir Bank Limited ( J&क Bank) Cooperative Headquarter M. A. road Srinagar
Total Post 07 Post
Post Name ABA and BAT Cadre Post
Qualification 10th /12th Pass
Age limit 18-28 Years
Salary ₹19,500 – ₹64,480
Official websitewww.jkbank.com (jkb.bank.in )

J&K Bank Football Player Recruitment 2026- पद की जानकारी

Post Name Cadre No Of Vacancies
Football player Assistant Bank Associate ( ABA )/ Bank Attendant ( BAT ) 07 Post

Also Read This: Delhi State AYUSH Society Recruitment 2026 -for 166 Medical Officer, Pharmacist, Yoga Instructor & Other Posts Apply now

आवश्यक योग्यता

1- Assistant Bank Associate ( ABA ) Post

  • शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • स्पोर्ट कोटा आवश्यकता – उम्मीदवारों का फुटबॉल में इंटरनेशनल नेशनल स्टेट यूनिवर्सिटी जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व किया आजमगढ़ होना जरूरी है ।

2- Banking attendant ( BAT ) Post

  • शैक्षणिक योग्यता- उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय /संस्थान से 10वीं पास होना ज़रूरी है।
  • स्पोर्ट कोटा आवश्यकता- उम्मीदवारों ने फुटबॉल में इंटरनेशनल नेशनल स्टेट यूनिवर्सिटी या जिला स्तर पर प्प्रतिनिधित्व किया होना ज़रूरी है।

आयु सीमा

पद का नाम न्यूनतम आयु अधिकतम आयु
बैंकिंग अटेंडेंट ( BAT )18 वर्ष 30 वर्ष
असिस्टेंट बैंक एसोसिएट ( ABA )20 वर्ष 28 वर्ष

आयु सीमा में विशेष छूट –

श्रेणी विशेष छूट
जनरल ओबीसी ईडब्ल्यूएस सपोर्ट पर्सन्स 5 वर्ष की छूट
एससी एसटी स्पोर्ट पर्सन 10 वर्ष की छूट

Also Read This: SIDBI SO Vacancy 2026: Apply Online For 05 Specialist Officer Post, Last Date, Check Eligibility !!

सैलरी

J&K Bank Football Player Recruitment 2026 के तहत जो भी उम्मीदवार अपनी योग्यताओं के आधार पर असिस्टेंट बैंक एसोसिएट और बैंक अटेंडेंट के पदों पर चयनित होंगे उन्हें उनके पद के अनुसार अलग-अलग आकर्षक वेतन से सम्मानित किया जाएगा।

  • Assistant Bank Associate ( ABA )– ₹24,050 – %64,480/- प्रतिमाह सैलेरी दी जायगी।
  • Banking Attendant ( BAT ) -₹19,500 – ₹37,815/- प्रतिमाह वेतन।

आवेदन शुल्क

श्रेणी आवेदन शुल्क
सभी श्रेणी की उम्मीदवारों के लिए ₹500/- +( GST साथ में )

चयन प्रक्रिया

J&K Bank Football Player Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया प्रमुख चरणों में आयोजित की जाएगी।

  • चयन ट्रायल ( Selection trial – जम्मू एंड कश्मीर बैंक के सपोर्ट बोर्ड द्वारा आयोजित किया जाएगा।
  • साक्षात्कार ( Interview )- योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू बुलाया जाएगा।
  • मेरिट लिस्ट ( Merit List )- खेल प्रदर्शन और पात्रता के आधार पर योग्य उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  • अंतिम चयन ( Final Selection )- मेरिट लिस्ट शारीरिक फिटनेस प्रमाण पत्र और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले J&K Bank आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब Career Section पर क्लिक करें।
  • अब Football Players Recruitment 2026 के link पर क्लिक करें।
  • अब अपने मोबाइल नंबर और Email मदद से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • एप्लीकेशन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
  • अब अपने सभी जरूरी दस्तावेज फोटो सिग्नेचर सहित स्कैन करके अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से करें।
  • आवेदन फार्म के एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दे और उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
J&K Bank Official WebsiteClick Here
J&K Bank Official NotificationClick Here
Apply Online Click Here

Important Dates

Official notification release date 07 May 2026
Online application start11 May 2026
Last date to apply25 May 2026
Selection trial Date to be Announced
Interview date to be Announced

FAQ-

J&K Bank Football Player Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

इस भर्ती के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने फुटबॉल में इंटरनेशनल, नेशनल, यूनिवर्सिटी व जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो और वह जम्मू कश्मीर या लद्दाख की डोमिसाइल निवासी हो।

कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

फुटबॉल प्लेयर के कुल 07 पर्दों पर भर्ती निकाली गई है Assistant Bank Associate ( ABA ) और Bank Attendant ( BAT ) कैडर के पद शामिल है।

उम्मीदवारों के पास इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

Assistant Bank Associate ( ABA ) पद के लिए 12वीं पास होना जरूरी है जबकि Bank Attendant ( BAT ) पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

J&K Bank Player भर्ती के लिए चयन किस प्रकार किया जाएगा?

उम्मीदवारों का सबसे पहले स्पोर्ट ट्रायल किया जाएगा उसमें सफल हुए अभ्यर्थियों को फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और अंतिम मेरिट लिस्ट स्पोर्ट प्रदर्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर तैयार की जाएगी।

आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

इस भर्ती के लिए आवेदन 11 मई 2026 से शुरू होकर 25 मई 2026 तक कर सकते हैं।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top