Health Insurance : जैसा कि आप लोगों को मालूम है आजकल के बढ़ते हुए महंगाई के दौर में इलाज का खर्चा बहुत ज्यादा आता है। इसीलिए आज के समय हेल्थ इंश्योरेंस करवाना है काफी आवश्यक है’ क्योंकि इसके बिना अगर आप अपना इलाज किसी भी अस्पताल में करवाते हैं तो उसका खर्चा बहुत ज्यादा आएगा। जिसे पूरा करना आपके लिए दिक्कत हो सकता है । यही वजह है कि आज हर एक कोई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में सोच रहा है।
ताकि बीमारी होने पर अपना इलाज आसानी से करवा सके। इसलिए अगर आप नहीं जानते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस क्या होता है तो आज के आर्टिकल में हम आपको health insurance kya hota hai से संबंधित चीजों के बारे में जानकारी देंगे चली जानते हैं -:
Table of Contents
health insurance kya hota hai
a हेल्थ इंश्योरेंस एक ऐसा बीमा प्लान होता है जिसमें बीमा कंपनी आपके मेडिकल खर्चों को कर करती है इसके अंतर्गत यदि आप बीमार पड़ते हैं या दुर्घटना आपके साथ घटती है तो अस्पताल का खर्चा जैसे इलाज दवाई ऑपरेशन बीमा कंपनी के द्वारा दिया जाएगा।
उसमें आपको एक भी पैसा अपनी जेब से लगाने की जरूरत नहीं है। लेकिन हेल्थ इंश्योरेंस के अंतर्गत आपको प्रत्येक महीने या साल में एक निश्चित राशि प्रीमियम के तौर पर जमा करनी होती है। तभी जाकर आप हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ ले पाएंगे
हेल्थ इंश्योरेंसकैसे काम करता है?
स्वास्थ बीमा का काम करने का तरीका बहुत आसान है इसके अंतर्गत आपको सबसे पहले एक बीमा पॉलिसी खरीदनी होगी उसके बाद हर साल प्रीमियम जमा करना होगा। इसके बाद बीमार होने पर हॉस्पिटल का इलाज बीमा कंपनी के द्वारा किया जाएगा जिसमें बीमा कंपनी सभी प्रकार के खर्चों को कर करती है इस तरीके से हेल्थ इंश्योरेंस काम करता है
Health Insurance के प्रकार (Types of Health Insurance)
1. Individual Health Insurance
इस प्रकार का हेल्थ इंश्योरेंस केवल एक व्यक्ति के लिए होता है जिसमें एक व्यक्ति को सभी प्रकार के मेडिकल सुविधा बीमा कंपनी के द्वारा बीमार होने या दुर्घटना की कंडीशन में दी जाती है
2. Family Floater Health Insurance
इसके अंतर्गत पूरे परिवार का बीमा होता है अभी परिवार के किसी भी व्यक्ति को अगर कुछ हो जाता है तो ऐसी स्थिति में पूरा खर्चा बीमा कंपनी उठेगी
3. Senior Citizen Health Insurance
सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस उन लोगों के लिए है जिनका उम्र 60 साल से ऊपर हो गया है और इसे विशेष प्रकार से सीनियर सिटीजन लोगों के लिए ही बनाया गया है ताकि वह अपना इलाज आसानी से करवा सके।
4. Critical Illness Insurance
इसमें गंभीर बीमारियां जैसे: कैंसर हार्ट अटैक किडनी फेलियर जैसे चीजों का इलाज इससे इंश्योरेंस के अंतर्गत होता है। हालांकि इसका प्रीमियम भी अधिक होता है’ लेकिन इस बीमा पॉलिसी के द्वारा आपको गंभीर बीमारी अगर हो जाता है तो उसका इलाज बीमा कंपनी खर्च करेगी आपको एक भी पैसा अपनी जेब से लगाने की जरूरत नहीं है।
5. Group Health Insurance
यह कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को दिया जाता है। इसमें कंपनी अपने कर्मचारियों को सभी प्रकार के हेल्थ इंश्योरेंस सुविधा उपलब्ध करवाती हैं अगर उनको कोई बीमारी हो जाती है तो उसका पूरा खर्चा कंपनी के द्वारा उठाया जाएगा
Health Insurance लेने से पहले ध्यान देने वाली बातें
- Sum Insured (कवरेज राशि)
- Premium (प्रीमियम)
- Network Hospitals
- Waiting Period
- Claim Settlement Ratio
हमेशा ऐसी कंपनी चुनें जिसका क्लेम सेटलमेंट अच्छा होना चाहिए तभी जाकर आप बीमा पैसे के लिए क्लेम कर पाएंगे क्योंकि अगर क्लेम सेटेलमेंट अच्छा नहीं होगा तो आपको बीमा कंपनी के द्वारा पैसे लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कई बार देखा जाता है कि बीमा कंपनी पैसे देने में आनाकानी करती है और कई प्रकार के कानूनी वेरिफिकेशन और प्रक्रियाओं का सहारा लेती है। इसलिए आप हमेशा क्लेम सेटेलमेंट अच्छा है। तभी जाकर पैसे कंपनी से आप हेल्थ इंश्योरेंस खरीद सकते हैं।
Read also:Ayushman Card VS Health Card
Best Health Insurance Companies in India
भारत में कुछ लोकप्रिय हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियां Star Health Insurance HDFC ERGOICICI LombardCare Health Insurance New India Assurance
हेल्थ इंश्योरेंसकैसे खरीदें?
हेल्थ इंश्योरेंस लेना काफी आसान है इसके लिए आप किसी भी हेल्थ इंश्योरेंस एजेंट या कंपनी के ऑफिशल पोर्टल पर जाकर हेल्थ इंश्योरेंस के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा जब भी आप हेल्थ इंश्योरेंस लेंगे दूसरे कंपनियों से पॉलिसी की तुलना जरूर करें ताकि आपको सही हेल्थ इंश्योरेंस सुनने में सहायता मिलेगी। इसके बाद आपको अपना पूरा मेडिकल चेकअप करवाना होगा।
ताकि आपको बीमा कंपनी के द्वारा पॉलिसी जारी किया जा सके और सबसे महत्वपूर्ण बात जब भी आप भी बीमा खरीदेंगे तो बीमा से संबंधित जो भी नियम और शर्ते हैं। उन्हें ध्यान से पड़े ताकि आप धोखाधड़ी शिकार ना हो।
important Link
हेल्थइश्योरेंसक्यों जरूरी है?
आजकल इलाज बहुत महंगा हो गया है। स्वास्थ बीमा लेने से:अचानक आने वाले खर्च से बचाव होता हैआर्थिक सुरक्षा मिलती है बेहतर अस्पताल में इलाज मिल सकता है
स्वस्थ बीमा में क्या कवर होता है
आमतौर पर इसमें शामिल होता है:हॉस्पिटल में भर्ती (Hospitalization)सर्जरी का खर्चदवाइयाँ और टेस्टप्री और पोस्ट हॉस्पिटल खर्चकभी-कभी OPD और डे-केयर ट्रीटमेंट
Cashless Treatment क्या होता है?
जब आप नेटवर्क अस्पताल में बिना पैसे दिए इलाज कराते हैं और बिल सीधे बीमा कंपनी को भेजा जाता है, उसे Cashless Treatment कहते हैं।




