PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026: हेलो दोस्तों क्या आप भी पंजीकृत चिकित्सक /रजिस्टर्ड मेडिकल प्रोटेक्टशनर है और खुद का जन औषधि केंद्र खोल कर अच्छी खासी कमाई करना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार अपडेट सामने आई है। जी हां केंद्र सरकार की तरफ से एक बेहद महत्वपूर्ण योजना संचालित की जाती है जिसका नाम है प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना ( PMJAK ) जो कि आम जनता को ब्रांडेड उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं में 50% से लेकर 90% तक सस्ती जेनरिक दवाएं उपलब्ध कराती है।
Table of Contents
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र ( PMJAK ) भारत सरकार द्वारा संचालित एक पहल है जिसके जरिए देश के कोने-कोने में खास करके गरीब परिवारों तक उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं को बहुत ही कम कीमत में पहुंचना है। PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन प्रक्रिया,पात्रता, दस्तावेज, लाभ आदि आर्टिकल में विस्तार से बताई जाएगी इसलिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026: Overview
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र परियोजना ( PMBJP ) |
| शुरू की गई | भारत सरकार द्वारा |
| संचालित मंत्रालय | रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय |
| नोडल विभाग | औषधि विभाग |
| क्रियान्वयन एजेंसी | फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ़ इंडिया ( PMBI ) |
| कौन आवेदन कर सकता है | पूरे भारत के योग्य आवेदक |
| उद्देश्य | सभी के लिए किफायती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध कराना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 क्या है ?
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 भारत सरकार द्वारा उठाए गए एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके जरिए सरकार का मकसद देश केगरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को 50% से लेकर 90% तक कम और सस्ती दरों पर उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाएं एवं सर्जिकल उपकरण उपलब्ध कराना है। इस योजना के जरिए ब्रांडेड और उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं सस्ती दरों पर प्राप्त होती हैं इसके लिए जो पंजीकृत चिकित्सक /रजिस्टर्ड मेडिकल प्रोटेक्टशनर है वह आवेदन करके अपना खुद का मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं उन्हें दवा पर 20% तक मार्जिन का लाभ प्राप्त होता है। आसान भाषा में कहे तो यह योजना दवाइयां खरीदने वाले और दवाई बेचने वाले दोनों के लिए बेहद लाभकारी है।
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 का उद्देश्य
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र ( PMBJAK ) खोलने का मुख्य उद्देश्य देश के कोने-कोने में गरीब परिवारों खास करके आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं की तुलना में 50% से लेकर 90% तक सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाएं एवं सर्जिकल उपकरण जैसे (सेनेटरी पैड,नैपकिन ) आदि सुविधाएं उपलब्ध कराना है तथा देश के युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है ताकि बेरोजगारी की समस्या का भी निवारण हो सके।
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 की विशेषताएं
- सस्ती स्वास्थ्य सेवा – इस योजना के अंतर्गत ब्रांडेड दवाओं की तुलना में सस्ती जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है।
- गुणवत्ता की पुष्टि करना- इन दावों की कीमत कम होने के बावजूद भी इनकी गुणवत्ता ब्रांडेड दवाओं से सुनिश्चित की जाती है।
- सस्ते स्वस्थ उत्पाद उपलब्ध कराना- इस योजना के अंतर्गत मात्र ₹1 की कीमत पर ऑक्सोबायोडिग्रेडेबल नाम के सेनेटरी नैपकिन उपलब्ध कराना है।
- रोजगार को बढ़ावा देना- इस योजना के अंतर्गत युवाओं को केंद्र खोलने की परमिशन देकर रोजगार एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देना है।
PMBJP के अंतर्गत जन औषधि केंद्र खोलना पर मिलने वाले लाभ
- प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना के तहत जो भी बेरोजगार युवक युवतियां पात्रता रखते हैं वह अपना खुद का जन्म औषधि केंद्र खोल कर अच्छी खासी कमाई एवं उस क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकते हैं।
- वे सभी उम्मीदवार जो PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 के तहत अपना जन औषधि केंद्र खोलने हैं वह दवाइयों की बिक्री पर 20% तक मार्जिन का लाभ उठा सकते हैं।
- यदि आपका केंद्र PMBI / पूर्व BPPI सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड है तो ऑपरेटर इस योजना के तहत वार्षिक 2.5 लाख तक प्रोत्साहन हासिल कर सकता है
- इस योजना के तहत यदि कोई ST /SC / दिव्यांग कैटगरी का ऑपरेटर है तो उसको ₹50,000 तक का एडवांस स्टॉक प्रदान किया जाता है।
- साथ ही साथ आपको बता दे कि इस योजना के अंतर्गत ऑपरेटर को स्टोर सेटअप करने के लिए 1.5 लाख तक की सहायता में सकती है।
- और इसके अलावा आपको बता दे कि आवेदकों को इस योजना के तहत 30 दिनों की क्रेडिट सुविधा मिलती है जिसे पोस्ट डिटेड चेक द्वारा सुरक्षित किया जाता है।
योजना के लिए पात्रता
- जो व्यक्ति पंजीकृत चिकित्सक /रजिस्टर्ड मेडिकल प्रोटेक्टशनर है तो वह अपना खुद का जन औषधि केंद्र खोल सकते हैं।
- यदि कोई व्यक्ति D Pharma B Pharma डिग्री वाले हैं या ऐसे ही फार्मासिस्ट को नियुक्त करते हैं तो वह भी अपना खुद का जन्म औषधि केंद्र खोलने के पात्र होंगे।
- रजिस्टर्ड एमबीबीएस ( MBBS ) बीएएमएस ( BAMS ) बीएचएमएस ( BHMS ) या अन्य मान्यता प्राप्त डॉक्टर अपना खुद का जन औषधि केंद्र खोल सकते हैं।
- अपना खुद का जन औषधि केंद्र खोलने के लिए आवेदक के पास 120 स्क्वायर फीट का स्थान भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र /वैध किरायानामा /लीगल एग्रीमेंट होना चाहिए
- यह केंद्र किसी सरकारी अस्पताल /मेडिकल से कम से कम 500 मीटर की दूरी पर होना चाहिए.
- दो जन औषधि केंद्र के बीच में काम से कम 1 किलोमीटर की दूरी होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज
- आवेदक का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट
- आवेदक के पास राज्य फार्मेसी काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त डी फार्मा बी फार्मा रजिस्ट्रेशन/ प्रमाण पत्र होना आवश्यक है
- आवेदक के पास भूमि का स्वामित्व प्रमाण पत्र होना चाहिए या वैध करायइनामा /लीगल एग्रीमेंट / 120 स्क्वायर फीट का स्थान होना चाहिए
- चालू मोबाइल नंबर आधार से लिंक
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर आपको Apply For Kendra का विकल्प दिखाई देगा उसे पर क्लिक करें।
- उसे पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नए पेज ओपन होगा जहां click here to apply का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इस पर क्लिक करने के पश्चात आपके सामने रजिस्ट्रेशन का पेज ओपन होगा.
- अब आपको अपनी मोबाइल नंबर डिटेल डालकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी और लॉगिन डिटेल प्राप्त करनी होगी।
- अब प्राप्त लॉगिन डिटेल से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा।
- पोर्टल पर लोगिन करने की पश्चात आपके सामने online application form ओपन होगा।
- अब इस फॉर्म को आपको धैपूर्वक बना होगा।
- आवेदन फार्म भली-भांति भरने के पश्चात मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
- सबमिट करने के पश्चात एप्लीकेशन स्लिप का प्रिंट आउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।
FAQ
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए?
प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र कोई भी संगठन / एजेंसी या आवेदक खोलना चाहता है तो उसको मान्यता प्राप्त बी फार्मा डी फार्मा धारकों की नियुक्ति करनी होगी।
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं को कम दर पर उपलब्ध कराना है।
PM Bhartiya Janaushadhi Kendra Yojana 2026 का संचालन किसके द्वारा किया जाता है?
PMBJP का संचालन रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय के अंतर्गत फार्मास्यूटिकल विभाग द्वारा किया जाता है इसकी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज ब्यूरो ऑफ़ इंडिया की होती है।




