PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026: अब स्वरोजगार के लिए मिलेगा ₹50 लाख तक का लोन, ऐसे उठाएं लाभ देखें पूरी जानकारी

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026: हैलो दोस्तों अगर आप भी अपना खुद का कोई बिजनेस कारोबार रोजगार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण अपने कदम पीछे हटा लेते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन खुशखबरी सामने आई है जी हां Prime Minister Employment generation program (PMEGP) प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम उन लोगों के लिए बनाई गई है जो खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ( PMEGP ) न सिर्फ आपको लोन देती है बल्कि इस लोन पर भारी सब्सिडी भी प्रदान करती है जिससे आपको अपना बिजनेस शुरू करना बेहद आसान हो जाता है। PMEGP लोन योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी हम आपको इस आर्टिकल में बेहद आसान भाषा में साझा करेंगे तथा PMEGP लोन योजना के तहत कितना लोन मिलता है, कितनी सब्सिडी,मिलती है योजना के लाभ पात्रता,दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया क्या है सब कुछ विस्तार से बताया जाएगा इसलिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें और ऐसे ही नई-नई अपडेट जानने के लिए www.sarkarivigyapan.com पर विज़िट करें,

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026: Overview

योजना का नाम प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ( Prime Minister Employment generation program PMEGP )
डिपार्मेंट भारत सरकार
योजना लागू करने वाला संगठन खादी और ग्रामोद्योग आयोग ( KVIC )
प्रशासनिक मंत्रालय सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ( MoMSME )
योजना का लाभ बिजनेस के लिए ₹50 लाख तक का लोन
योजना का प्रकार सरकारी लोन योजना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.kviconline.gov.in

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026 क्या हैं ?

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम PMEGP लोन योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के जरिए भारत सरकार देश में बेरोजगारी की समस्याओं को कम करने के लिए और खुद का स्वरोजगार बिजनेस शुरू करने के लिए लोन उपलब्ध कराती है। यह योजना खादी ग्रामोद्योग आयोग ( KVIC ) द्वारा संचालित की जाती है Pradhanmantri Employment generation program ( PMEGP ) के अंतर्गत भारत सरकार मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में नया बिजनेस शुरू करने के लिए बैंकों से लोन उपलब्ध कराती है और उस पर भारी सब्सिडी भी प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें: Bihar Pashu Bima Yojana 2026: बिहार के पशुपालक किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी प्रति पशु ₹60000 का बीमा, देखें लाभ पात्रता करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: SSSB Punjab JE Recruitment 2026: जूनियर इंजीनियर के 157+ पदों पर बंपर भर्ती, ₹35000 रहेगी सैलरी 6 अप्रैल तक करें आवेदन

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026 का उद्देश्य

मंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ( PMEGP ) शुरू करने के पीछे भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को रोजगार के आवश्यक प्रदान करना है। Prime Minister Employment generation program के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को बिजनेस शुरू करने के लिए बैंक ऋण -लिंक्ड सब्सिडी प्रदान करके उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और मजबूत बनाना हैं। इस योजना के जरिए सरकार का उद्देश्य देश में बेरोजगारी की समस्याओं को कम करने तथा रोजगार को बढ़ावा देना है।

PMEGP योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • बिना किसी गारंटी के लोन प्राप्त होना – इस योजना के अंतर्गत खुद का कारोबार शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के लोन प्रदान किया जाता है।
  • सरकार द्वारा सब्सिडी प्राप्त होना-PMEGP योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग को 15% से 25% और एसटी/एससी/ ओबीसी वर्ग को 25% से 35% तक सब्सिडी प्राप्त होती है।
  • कम ब्याज दर पर लोन मिलना – इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को बहुत कम ब्याज दर पर अपना रोजगार स्थापित करने के लिए लोन प्राप्त होता है।
  • स्वरोजगार का अवसर मिलना – इस योजना के माध्यम से लाभार्थियों का अपना खुद का स्वरोजगार स्थापित करने का मौका मिलता है।
  • ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों को लाभ प्राप्त होना-PMEGP लोन योजना का लाभ ग्रामीण एवं शहरी दोनो क्षेत्र को प्राप्त होगा।

PMEGP लोन योजना के तहत मिलने वाली राशि

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026 के तहत लोन राशि बिजनेस के प्रकार और प्रोजेक्ट रिपोर्ट और बिजनेस प्लान के आधार पर तय की जाती है:-

बिजनेस का प्रकारलोन राशि
मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर अधिकतम राशि ₹50 लाख
सर्विस सेक्टर अधिकतम राशि ₹20 लाख

PMEGP लोन योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026 सबसे बड़ी विशेषता उसकी सब्सिडी ही है अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं तो आरक्षित वर्ग को 35% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है जो सीधे लोन अमाउंट के साथ एडजस्ट कर दी जाती है।

श्रेणी शहरी क्षेत्रग्रामीण क्षेत्र
सामान्य वर्ग15%25%
एसटी /एससी /ओबीसी /महिला/ दिव्यांग 25%35%

PMEGP लोन योजना के लिए कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

  • स्वयं सहायता समूह (SHG)
  • पूर्व सैनिक
  • उद्यमी महिलाएं
  • बेरोजगार युवा
  • एससी /एसटी /ओबीसी वर्ग के व्यक्ति
  • दिव्यांग व्यक्ति
  • ट्रस्ट और समिति

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026 के लिए पात्रता एवं मानदंड

  • आवेदक को भारत का नागरिक होना जरूरी है।
  • अभी तक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए.
  • ₹10 लाख से अधिक के प्रोजेक्ट के लिए आवेदक को कम से कम आठवीं पास होना चाहिए।
  • आवेदक ने पहले से किसी PMEGP की सब्सिडी ना ली हुई हो।
  • योजना का लाभ नए बिजनेस शुरू करने के लिए दिया जाएगा पुराने के लिए नहीं

PMEGP प्रोजेक्ट रिपोर्ट देना अनिवार्य क्यों है?

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026 के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट एक बेहद अहम भूमिका निभाती है इसमें यह बताया जाता है कि आपके रोजगार स्थापित करने में कितनी लागत कितना मुनाफा होगा प्रोजेक्ट रिपोर्ट देने के बाद आपके लोन अप्रूव होने की संभावना अधिक हो जाती है।

  • आप किस प्रकार का कौन सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।
  • बिजनेस शुरू करने में कुल लागत कितनी होगी।
  • संभावित मुनाफा और रोजगार सृजन को सही तरीके से प्रदर्शित करना।
  • मशीनरी, कच्चा माल, वर्किंग कैपिटल क्या लगेगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक/ कैंसिल चेक
  • प्रोजेक्ट रिपोर्ट

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले PMEGP के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर इंडिविजुअल के विकल्प का चयन करें।
  • अब आपको नया आवेदन करने के लिए New Registration के विकल्प का चयन करना होगा।
  • आप वहां पर अपना पूरा नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर डालकर दर्ज करें।
  • अब प्राप्त ओटीपी डालकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
  • अब प्राप्त लॉगिन डिटेल से लॉगिन करके आवेदन फार्म खोलें।
  • आवेदन फार्म में अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
  • याद रहे पिता/ पति का नाम /जन्मतिथि आपको सही डालनी होगी।
  • अब आपको अपने बिजनेस का नाम और अपने बिजनेस का प्रकार डालना होगा।
  • आप बिजनेस गांव में शुरू करना चाहते हैं या शहर में इसकी जानकारी देनी होगी।
  • अब अपने प्रोजेक्ट की लगने वाली टोटल लागत दर्ज करें.
  • अब आपके द्वारा रोजगार शुरू करने पर कितने लोगों को रोजगार मिलेगा यह दर्ज करें।
  • अब आपको अपने नजदीकी बैंक का चयन करना होगा.
  • एजेंसी KVIC /KVIB /DIC का चयन करें।
  • अब आपको अपने जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा.
  • ध्यान रहे की प्रोजेक्ट रिपोर्ट को अपलोड करना बिल्कुल ना भूले।
  • अब आपके द्वारा भरे गए एप्लीकेशन फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करें।
  • आपके द्वारा दी गई सभी डिटेल सही होने पर आवेदन फार्म को सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • अब प्राप्त एप्लीकेशन आईडी को सफलतापूर्वक सेव कर ले और उसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।

PMEGP के तहत आवेदन के बाद की प्रक्रिया ( Approval Process)

  • इस लोन के तहत मिलने वाली सब्सिडी की राशि आपके बैंक से लॉक कर दी जाती है।
  • अब आपका फॉर्म सबसे पहले KVIC द्वारा चेक किया जाता है।
  • KVIC द्वारा जांच पूरी होने के पश्चात आपकी फाइल बैंक को भेजी जाती है।
  • अब आपके पास बैंक की तरफ से कॉल या मैसेज आता है।
  • अब बैंक की तरफ से आपका इंटरव्यू के माध्यम से बातचीत होगी या तो कॉल पर या आमने-सामने।
  • सब कुछ सही रहने पर आपका लोन अप्रूव कर दिया जाता है।
  • और उसके पश्चात सबसे बिजरी कर दी जाती है.
  • इस पूरी प्रक्रिया में काम से कम 30 से 60 दोनों का समय लगता है।

FAQ

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026 के तहत महिलाएं भी लोन ले सकते हैं?

हां इस योजना के तहत महिलाएं उद्यमी भी स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लोन ले सकते हैं

PMEGP के तहत कितना लोन मिलता है?

यह लोन बिजनेस के प्रकार पर निर्भर करता है मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के लिए अधिकतम ₹50 लाख और सर्विस सेक्टर के लिए अधिकतम ₹20 लाख तक लोन मिल सकता है।

PMEGP Loan Yojana Online Apply 2026 के तहत कितनी सब्सिडी प्रदान की जाती है?

सामान्य वर्ग को 15% लेकर 25% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है
एससी /एसटी /ओबीसी /महिला/ दिव्यांग को 25% से लेकर 35% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top