Bihar CM Pratigya Internship Yojana 2026: बिहार सरकार दे रही युवाओं को ₹10000 + इंटर्नशिप जल्दी करें आवेदन देखें पात्रता योग्यता लाभ

Bihar CM Pratigya Internship Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Bihar CM Pratigya Internship Yojana 2026: हेलो दोस्तों क्या आप भी बिहार राज्य के रहने वाले हैं और 12वीं/ आईटीआई/ डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन पास कर चुके हैं और नौकरी की तलाश करें तो आपके लिए एक बेहतर अपडेट सामने आई है बिहार की तरफ से ऐसे युवाओं के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना चलाई जा रही है जिसका नाम है बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना यह योजना रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की तरफ से चलाई जा रही है,इस योजना के जरिए राज्य सरकार देश के युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार कर रही है।

बिहार सरकार द्वारा की गई इस महत्वपूर्ण पहल के तहत अब तक 39 बड़ी कंपनियों ने 10000 से अधिक इंटर्नशिप अवसर उपलब्ध कराए हैं आपको बता दें Bihar CM Pratigya Internship Yojana 2026 में अब तक 2 लाख से अधिक युवाओं ने रजिस्ट्रेशन कर लिया है। और लगभग 1600 युवा इंटर्नशिप शुरू भी कर चुके हैं जिसमें 40% महिलाए का शामिल है।

Bihar CM Pratigya Internship Yojana 2026: Overview

योजना का नाम मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना 2026
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
विभाग रोजगार एवं कौशल विकास विभाग विहार
लाभार्थी राज्य के बेरोजगार युवा
शैक्षिक योग्यता 12वीं/ आईटीआई /डिप्लोमा /ग्रेजुएट /पोस्ट ग्रेजुएट
आयु सीमा 18 से 28
स्टाइपेंड₹4,000-₹6,000/- प्रति माह
इंटर्नशिप अवधि 3 से 12 महीने
रजिस्टर्ड युवा 2 लाख से अधिक
इंटर्नशिप शुरू 1600 युवा जिसमें 40% महिलाएं
2026 तक सरकार का लक्ष्य 5000 युवा
2026- 27 तक सरकार का लक्ष्य 20000 युवा
अतिरिक्त लाभ जिले से बाहर घर होने पर %2000
राज्य से बाहर घर होने पर ₹5000
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Bihar CM Pratigya Internship Yojana 2026 क्या है ?

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है। के जरिए बिहार सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने की लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के अंतर्गत राज्य के 12वीं/ आईटीआई /डिप्लोमा/ ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवाओं को न्यूनतम 3 महीने से लेकर अधिकतम 12 महीने तक की इंटरशिप के साथ ₹4000 से लेकर ₹6000 तक प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाता है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा की गई इस पहल के अंतर्गत अब तक 39 बड़ी कंपनियों ने 10000 से अधिक इंटर्नशिप अवसर युवाओं के लिए उपलब्ध कराए हैं।

यह भी पढ़ें: Mukhyamantri Gramin Awas Sahayta Yojana 2026: बिहार सरकार घरों की मरम्मत के लिए दे रही ₹50,000 की आर्थिक मदद ऐसे करें आवेदन देखें

Bihar CM Pratigya Internship Yojana 2026 का उद्देश्य

बिहार मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा इंटर्नशिप योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना, आत्मनिर्भर बनाना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। ताकि वह भविष्य के लिए खुद का रोजगार स्थापित करने में समर्थ रहे और तैयार रहे, क्योंकि सरकार का उद्देश्य युवाओं को केवल आर्थिक सहायता देना नहीं है बल्कि उन्हें रियल वर्ल्ड एक्सपीरियंस से अवगत कराना है सरकार का मानना है कि केवल डिग्री भर से नौकरी नहीं मिलती उसके लिए स्किल,अनुभव होना जरूरी है। जब युवा बड़ी कंपनियों में काम करेंगे तो उन्हें प्रशिक्षण प्राप्त होगा नॉलेज हासिल होगी और कंपनियों की कार्य प्रणाली को समझेंगे।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • मासिक वित्तीय सहायता- मुख्यमंत्री योजना के तहत इंटर्नशिप के दौरान मासिक वेतन प्रदान किया जाता है।

12वीं पास के लिए- ₹4000 प्रतिमाह

ITI / डिप्लोमा पास के लिए- ₹5000 प्रति माह

स्नातक/ स्नातकोत्तर के लिए- ₹6000 प्रति माह

  • इंटर्नशिप के बेहतरीन अवसर – 39 से अधिक प्रमुख कंपनियों में 10000 से अधिक पदों पर इंटर्नशिप के अवसर प्राप्त होते हैं।
  • इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण मिलना – योजना के अंतर्गत प्रमुख उद्योगों के साथ मिलकर युवाओं को आधुनिक तकनीकी डिजिटल ज्ञान का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
  • रोजगार की संभावना पूरी होना- इस योजना के अंतर्गत टाटा इलेक्ट्रॉनिक जैसी बड़ी कंपनी में प्रोसेसर होने की पश्चात रोजगार की संभावना पूरी होती है।
  • नेटवर्किंग और अनुभव प्राप्त होना- इस योजना के अंतर्गत पेशेवर स्तर पर काम करने का अवसर और उद्योगों का अनुभव प्राप्त होता है।
  • आत्मनिर्भरता – यह योजना युवाओं को आत्मनिर्भर बनती है इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात युवा काम खोजने वाले नहीं बल्कि काम देने वाले बनते हैं।

योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक बिहार का मूल निवासी होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • युवा 12वीं /आईटीआई /डिप्लोमा /ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट होने चाहिए ।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और मोबाइल नंबर सक्रिय होना चाहिए।
  • इस योजना के तहत महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले रोजगार एवं कौशल विकास प्रशिक्षण विभाग की पोर्टल पर जाना होगा।
  • अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी मोबाइल नंबर से ओटीपी वेरीफाई करें।
  • लॉगिन डिटेल से पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • आवेदन फार्म में सभी जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
  • उपलब्ध विकल्प में से तीन कंपनियों का चयन करना होगा।
  • विभाग आपकी प्रोफाइल को कंपनी तक भेजेगा।
  • कंपनी द्वारा आपका चयन होने के पश्चात आपके इंटर्नशिप शुरू हो जाएगी।

FAQ

Bihar CM Pratigya Internship Yojana 2026 के अंतर्गत कितने महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा?

इस योजना के अंतर्गत 3 महीने से लेकर 12 महीने तक के इंटर्नशिप प्रदान की जाएगी।

स्टाइपेंड कितना मिलेगा?

12वीं पास को ₹4000 पर प्रतिमाह
आईटीआई डिप्लोमा होल्डर को ₹5000 प्रति माह
स्नातक स्नातकोत्तर को ₹6000 प्रतिमाह

अतिरिक्त लाभ क्या मिलेंगे?

इंटर्नशिप जिले से बाहर घर होने पर ₹2000 पर अतिरिक्त लाभ राज्य से बाहर ग्रह होने पर ₹5000 अतिरिक्त लाभ प्रदान किया जाएगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top