Bihar Murgi Palan Yojana 2026: बिहार में मुर्गी फार्म खोलने पर सरकार दे रही ₹40 लाख तक का अनुदान, जानें पात्रता जल्दी करें ऑनलाइन अप्लाई

Bihar Murgi Palan Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Bihar Murgi Palan Yojana 2026 हेलो दोस्तों क्या आप भी बिहार के रहने वाले हैं और अपना खुद का कोई वेबसाइट शुरू करना चाहते लेकिन पैसों की कमी के कारण पीछे हट जाते हैं तो आपके लिए एक शानदार अपडेट सामने आई जी हां जैसे कि आप जानते हैं बिहार सरकार की तरफ से नागरिकों को लाभ पहुंचाने के लिए समय-समय पर ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है उन्ही में से एक है बिहार मुर्गी पालन योजना जिसे (समेकित मुर्गी विकास योजना) के नाम से जाना जाता है। यह योजना बिहार के डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (पशुपालन निदेशालय) के अंतर्गत चलाई जा रही है।

इस योजना के अंतर्गत बिहार सरकार राज्य के इच्छुक किसानों बेरोजगार युवाओं और पशुपालक को मुर्गी फार्म (Poultry Farm ) खोलने के लिए लाखों रुपए की सब्सिडी प्रदान कर रही है यह योजना बिहार में समेकित मुर्गी विकास योजना ( integrated poultry Development Scheme) के तहत चलाई जा रही है इस योजना को शुरू करने के पीछे बिहार सरकार का मकसद राज्य में पोल्ट्री फार्म को बढ़ावा देना, अंडे और चिकन के उत्पादन में वृद्धि करना और ग्रामीण क्षेत्रों में बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए-नए अवसर पैदा करना है।

Bihar Murgi Palan Yojana 2026: Overview

योजना का नाम समेकित मुर्गी विकास योजना ( integrated poultry Development Scheme )
शुरू की गई बिहार सरकार द्वारा
विभाग डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग (पशुपालन निदेशालय)
राज्यबिहार
योजना का प्रकार सरकारी योजना
लाभार्थी राज्य के किसान, बेरोजगार युवा, पशुपालक आदि
सब्सिडी 30% से 50% तक सब्सिडी
परियोजना ब्रायलर और लेयर मुर्गी फार्म
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आवेदन प्रारंभ 11 मार्च 2026
आवेदन के अंतिम तिथि 25 मार्च 2026
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें

Bihar Murgi Palan Yojana 2026 क्या है ?

बिहार मुर्गी पालन योजना ( समेकित मुर्गी विकास योजना) बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य बिहार राज्य में किसानों को अतिरिक्त आय के स्रोत प्रदान करना है तथा राज्य में अंडे और चिकन उत्पादन में वृद्धि करना है । योजना के अंतर्गत ब्रायलर और लेयर मुर्गी फार्म स्थापित करने के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी जिसमें फार्म की क्षमता के अनुसार 30% से लेकर 50% तक की सब्सिडी दी जाएगी। इस योजना के लिए किसान और पशुपालक ऑनलाइन के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के बेहतर आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Lakhpati Didi Yojana 2026: लखपति दीदी को मिल रहा ₹5 लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण देखें पात्रता दस्तावेज और जल्दी करें आवेदन

यह भी पढ़ें: GSSSB Health Worker Bharti 2026: गुजरात में नौकरी का शानदार मौका, 254 पदों पर भर्ती, ₹26000 रहेगी सैलरी 21 मार्च तक करें अप्लाई

Bihar Murgi Palan Yojana 2026 का उद्देश्य

बिहार समेकित मुर्गी विकास योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य में किसने बेरोजगार युवाओं और पशुपालकों को तकनीकी मार्गदर्शन, सरकारी सब्सिडी और बेहतर फॉर्म प्रबंधन की जानकारी देकर उनकी आय में वृद्धि करना एवं उद्यमिता को बढ़ावा देना है। इस योजना के अंतर्गत नस्ल सुधार,चार प्रबंधन, और जोखिम (बीमा ) जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं। इसी के साथ-साथ Bihar Murgi Palan Yojana 2026 कर अंतर्गत किसानों को वैज्ञानिक तरीके से एंड और मांस के उत्पादन को बढ़ाने की जानकारी प्रदान करना है तथा उन्हें सरकार द्वारा मिलने वाली सब्सिडी और अनुदान के बारे में जागरूक करना है।

योजना के लाभ

  • बैंक लोन के साथ-साथ योजना के तहत मिलने वाले लाभ प्राप्त होना।
  • ब्रायलर और लेयर पोल्ट्री फार्म को स्थापित करने के लिए सहायता मिलना।
  • ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए-नए अवसर पैदा होना।
  • किसने की आय के स्रोत को बढ़ावा मिलना।
  • सरकार की तरफ से भारी सब्सिडी और अनुदान प्राप्त होना।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन प्रारंभ 11 मार्च 2026
आवेदन के अंतिम तिथि 25 मार्च 2026

Poultry Farm की क्षमता और लागत

श्रेणी
( Category)
क्षमता
(Capacity)
यूनिट
( Unit)
Cost (₹Lakh )
जनरल10,000 लेयर 16100.00
जनरल5,000 लेयर 1748.50
जनरल3,000 लेयर 2910.00
एससी 10,000 लेयर 14100.00
एससी 5,000 लेयर 1948.50
एसटी 10,000 लेयर 01100.00
एसटी 5,000 लेयर 0248.50
एसटी 3,000 ब्रायलर 0310.00

स्वलागत /बैंक ऋण /सब्सिडी स्ट्रक्चर

Bihar Murgi Palan Yojana 2026 के तहत लाभार्थियों को पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए 30% से 50% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।

स्वलागत
(Self Investment )
बैंक ऋण
(Bank Loan )
सब्सिडी
( Subsidy)
%
अधिकतम सब्सिडी
₹70 लाख ₹10 लाख 30%₹30 लाख
₹33.95 लाख ₹4.85 लाख 30%₹14.55 लाख
₹10 लाख ₹1 लाख 30%₹3 लाख
₹60 लाख ₹10 lakh40%₹40 लाख
₹29.10 लाख ₹4.85 लाख 40%₹19.40 लाख
₹10 लाख ₹1 लाख 50%₹5 लाख

पोल्ट्री फार्म खोलने के लिए होने वाली भूमि की आवश्यकता

पोल्ट्री यूनिटभूमि की आवश्यकता
10,000 लेयर फार्म 100- डेसिमल
5,000 लेयर फार्म 50- डेसिमल
3,000 ब्रायलर फार्म 16.10- डेसिमल

Bihar Murgi Palan Yojana 2026 के महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस योजना के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन के माध्यम से किया जाएगा।
  • आवेदन लिंक जारी होने के पश्चात आवेदन 15 दिनों के भीतर करना होगा।
  • यह योजना वित्तीय वर्ष 2025 26 के लिए लागू की गई है।
  • मुर्गी फार्म योजना पूरे बिहार राज्य में लागू है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जरूरी है।
  • बैंक से लोन लेकर भी परियोजनाओं को स्थापित किया जा सकता है.
  • समेकित मुर्गी पालन विकास योजना के लिए लाभार्थियों का चयन विभागीय दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन जमा किए जाएंगे।
  • उसके बाद ऑनलाइन आवेदन फार्म की जांच की जाएगी
  • आप सभी आवेदन फार्म की एक सूची तैयार की जाएगी.
  • उम्मीदवारों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा.
  • जिला स्तर पर सत्यापन किया जाएगा।
  • अंतिम चयन के पश्चात अनुदान स्वीकार कर दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

  • भूमि का प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता पासबुक
  • आदतन लगान रसीद / लोन एग्रीमेंट / नक्शा
  • आधार कार्ड
  • बैंक द्वारा जारी किया गया स्वीकृति पत्र
  • कुकुट पालन प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (6 दिन)
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (एसटी एससी के लिए )
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन को सबसे पहले डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब होम पेज पर poultry farm Yojana के ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • योजना के आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान पूर्वक करनी होगी।
  • सभी जरूरी दस्तावेज ध्यान पूर्वक स्कैन करके अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन फार्म को पूरा भरने के पश्चात एक बार चेक करें और सफलतापूर्वक सबमिट कर दें।
  • आवेदन फार्म को सबमिट करने की पश्चात उसका एक प्रिंटर निकल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

FAQ

Bihar Murgi Palan Yojana 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

बिहार मुर्गी पालन योजना के लिए बिहार के किसान, पशुपालक एवं बेरोजगार युवा आवेदन कर सकते हैं।

इस योजना के लिए आवेदन किस प्रकार करना होगा?

बिहार पोल्ट्री फार्म योजना के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन के माध्यम से करना होगा।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top