PM Internship Yojana 2026: बेरोजगार युवाओं को सरकार दे रही मुक्त ट्रेनिंग साथ में ₹5000 प्रतिमाह +₹6,000 अनुदान, जल्दी करें आवेदन

PM Internship Yojana 2026
Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

PM Internship Yojana 2026: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है जो कि शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भारत सरकार की तरफ से शुरू की गई है। इस योजना के माध्यम से देश के बेरोजगार युवाओं को बहुमूल्य अनुभव प्राप्त हो सकेगा। केंद्र सरकार की तरफ से यह कार्यक्रम कौशल विकास और रोजगार के लिए एक बड़े दृष्टिकोण का एक हिस्सा बनेगा।

PM Internship Yojana 2026 को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का लक्ष्य 5 सालों में एक करोड़ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 500 शीर्ष कंपनियों में 12 महीने की इंटर्नशिप प्रदान करवाना है। इस योजना के अंतर्गत 21 वर्ष से लेकर 24 वर्ष तक के युवाओं को कौशल और वास्तविक कार्य अनुभव हासिल कराया जाता है। योजना से संबंधित विस्तार से पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

PM Internship Yojana 2026: Overview

योजना का नाम PM Internship Yojana 2026 ( PMIS )
शुरू की गई केंद्र सरकार द्वारा
कंपनियों की संख्या शीर्ष 500 कंपनियां
टोटल वेकेंसी 1.25 लाख
लाभार्थी देश के शिक्षित बेरोजगार युवा
आयु सीमा 21 से 24 वर्ष की युवा
अतिरिक्त लाभ₹6,000/- अनुदान एक बार
सैलरी₹5,000/- प्रतिमाह ₹4,500 सरकार की तरफ से ₹500 कंपनी की तरफ से
लक्ष्य5 वर्षों में एक करोड़ शिक्षित युवाओं को कुशल व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान करना
प्रशिक्षण अवधि 12 महीने
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटwww.pminternship.mac.gov.in

PM Internship Yojana 2026 क्या है ?

PM Internship Yojana 2026 देश के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई भारत सरकार द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से सरकार का लक्ष्य देश के 1.25 लाख शिक्षित बेरोजगार युवाओं को शीर्ष 500 कंपनियों में 12 महीने का कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है जिससे अकादमिक शिक्षा और वास्तविक दुनिया के बीच के अंतर को समाप्त किया जा सके। सरकार द्वारा की गई यह पहला ना केवल प्रशिक्षुओं कौशल और व्यवहारिक अनुभव प्रदान करेगी बल्कि उन्हें अपने करियर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभैगी। इस योजना के तहत ₹5000 प्रतिमाह सैलरी प्रदान की जाएगी और ₹6000 एक मुश्त अनुदान एक बार दिया जाएगा ।

यह भी पढ़ें: Punjab Police Constable Recruitment 2026: पंजाबी पुलिस कांस्टेबल की 3,297 पदों पर बंपर भर्ती, ₹19,900 हर महीने कमाने का मौका जल्दी करें अप्लाई

यह भी पढ़ें: PM Matru Vandana Yojana Latest Update 2026: गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को सरकार दे रही ₹11000 रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

PM Internship Yojana 2026 का उद्देश्य

PM Internship Yojana 2026 को शुरू करने के पीछे केंद्र सरकार का मुख्य उद्देश्य 21 से 24 वर्ष के एक करोड़ बेरोजगार शिक्षित युवाओं को आने वाले 5 वर्षों में टॉप 500 कंपनियों में 2 महीने की इंटर्नशिप का मौका प्रदान करना है। और उन्हें व्यवहारिक कार्य अनुभव (real life experience) और कौशल प्रशिक्षण( skill based training ) प्रदान करके रोजगार करने के योग्य बनाना है जिसके लिए उन्हें प्रतिमाह ट्रेनिंग के साथ-साथ ₹5000 सैलरी जिसमें से ₹4500 सरकार की तरफ से और ₹500 महीना कंपनी की तरफ से प्रदान किया जाएगा और ₹6000 एक मुश्त अनुदान एक बार उनको दिया जाएगा ।

योजना की मुख्य विशेषताएं

  • सरकार की तरफ से तय किया गया लक्ष्य – प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत सरकार की तरफ से एक लक्ष्य तय किया गया है जिसमें 5 वर्षों में एक करोड़ शिक्षित बेरोजगार युवाओं को 500 टॉप कंपनियों में प्रशिक्षण प्रदान करवाना है।
  • प्रशिक्षण की अवधि- इस योजना के तहत मिलने वाले इंटर्नशिप की अवधि 12 महीने यानी 1 वर्ष की होगी।
  • उम्र की सीमा- इस योजना के तहत 21 से 24 वर्ष के युवा जो फुल टाइम रोजगार नहीं ले रहे हैं उन्हें शामिल किया गया है।
  • क्षेत्र- इस योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोबाइल, हॉस्पिटैलिटी, बैंकिंग आदि विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

योजना के तहत मिलने वाले लाभ

  • मिलने वाली वित्तीय सहायता- प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के तहत ₹5000 की स्टाइपेंड प्रदान की जाती है जो की ₹4500 सरकार की तरफ से और ₹500 प्रतिमा कंपनी की तरफ से दिए जाते हैं।
  • अतिरिक्त लाभ – इस योजना के तहत ₹6000 की एक मुश्त अनुदान राशि एक बार अन्य खर्चों के लिए प्रदान की जाती है।
  • कार्य अनुभव प्राप्त होना- इस योजना के तहत भारत की टॉप 500 कंपनियों में कौशल एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण ( वास्तविक दुनिया का अनुभव) प्रदान किया जाता है।
  • प्रमाण पत्र मिलना – भारत की शीश 500 कंपनियों में प्रशिक्षण पूरा होने के पश्चात इंटर्नशिप सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है।
  • कौशल विकास- इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त होने पर पेशावर कौशल में सुधार और रोजगार में वृद्धि होगी।
  • नेटवर्किंग में वृद्धि होना- इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त होने के पश्चात उद्योगों के पेशेवरों के साथ जोड़ने के अवसर प्राप्त होते हैं।
  • बीमा कवर प्राप्त होना- इस योजना के तहत PMJBY और PMSBY के तहत बीमा कवर प्रदान किया जाता है।

योजना के लिए पात्रता

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अनेक पिछड़ा वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
  • आवेदक 10वीं पास आईटीआई + प्रासंगिक क्षेत्र में आईटीआई होना चाहिए ।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान बोर्ड से 12वीं पास आईटीआई डिग्री डिप्लोमा होना चाहिए।
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीए, बीकॉम, बीएससी, बीबीए, बीसीए आदि स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
  • आईटीआई मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी दर्ज करें।
  • अब आवेदन फॉर्म अपनी सभी व्यक्तिगत जानकारी शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी ध्यान पूर्वक भरे।
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • रिज्यूम जनरेट करें आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आपका ऑनलाइन रिज्यूम ऑटोमेटिक जनरेट हो जाएगा।
  • अब स्थान क्षेत्र और भूमिका के आधार पर इंटर्नशिप अवसरों का चयन करें
  • आवेदन फार्म को एक बार चेक करने के पश्चात सफलतापूर्वक सबमिट कर दे।
  • आवेदन फार्म को सफलतापूर्वक सबमिट होने के पश्चात उसका एक प्रिंटआउट निकाल कर अपने पास सुरक्षित रखें।

FAQ

PM Internship Yojana 2026 का लाभ लेने के लिए युवाओं की आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

योजना का लाभ 21 से 24 वर्ष के युवा ले सकते हैं।

कौन से युवा योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं?

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के लिए देश के शिक्षित बेरोजगार युवा आवेदन करने के पात्र होंगे।

कितना स्टाइपेंड दिया जाएगा?

योजना के तहत युवाओं को प्रतिमाह ₹5000 स्टाइपेंड दिया जाएगा जिसमें ₹4,500 रुपए सरकार की तरफ से और ₹500 कंपनी की तरफ से होंगे।

अतिरिक्त लाभ क्या होंगे?

योजना के तहत युवाओं को ₹6000 एक मुश्त अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।

Our Score
यहाँ हमें 5 स्टार की रेटिंग दें।
[Total: 0 Average: 0]

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Telegram
Scroll to Top